24-02-2013, 12:56 AM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम...
मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम... हिंदी फिल्मी दुनिया में कई अजर अमर गायक आए जिन्होंने अपनी आवाज से लाखों करोड़ों दिलों पर राज किया। ऐसे ही एक गायक तलत महमूद जिनको मखमली (रेशमी) आवाज का जादूगर कहा जाता था। यह कहना गलत नहीं है कि भगवान ने इंसान को दिल दिया और इस दिल को रुलाने-तड़पाने के लिए तलत महमूद नामक मुलायम हथियार जमीन पर भेज दिया। दर्द महमूद के गीतों की आत्मा है। परम सुख और दिली खुशियों से महमूद का दूर का रिश्ता तक नहीं था। अपार दुख और व्यथा उनके गीतों का स्थाई भाव रहा है। गजल गायक के रूप कॅरियर की शुरुआत करने वाले तलत महमूद की आवाज उस दौर के अन्य गायकों से बिल्कुल अलग और अनोखी थी। जहां आवाज का उतार-चढाव उनके गायन की विशेषता थी, वहीं उन्होंने अपने आप को उस जमाने के सजीले और आकर्षक नायकों में भी शुमार किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-02-2013, 12:57 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम...
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-02-2013, 12:58 AM | #3 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम...
जीवन परिचय
तलत महमूद का जन्म लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के एक खानदानी मुस्लिम परिवार में 24 फरवरी,1924 को मंजूर महमूद के घर हुआ था। तीन बहन और दो भाईयों के बाद तलत महमूद छठी संतान थे। घर में संगीत और कला का सुसंस्कृत परिवेश उनको मिला। महमूद को कुदरत ने रेशमी आवाज से नवाजा था। उनकी आवाज की अनोखी लरजिश ने उनको सिने - गजल गायिकी में एक अलग मुकाम दिलाया। मारिस म्यूजिक कालेज से संगीत की शिक्षा के दौरान महज 16 साल की उम्र में उनको आॅल इंडिया रेडियो पर गाने का मौका मिला। कहते हैं हीरे की परख जौहरी ही जानता है। वैसे ही वर्ष 1941 में एचएमवी ने उनकी आवाज में पहला एलबम निकाला। सब दिन एक समान नहीं होते। उनकी गजल ‘तस्वीर तेरी दिल मेरा बहला न सकेगी’ ने उनकी पहचान हिंदुस्तान के कोने-कोने में फैला दी। 9 मई,1998 को दुनिया से रुखसत हुए महमूद साहब की याद उनके लाखों प्रशंसकों के दिलों में आज भी जिंदा है और हमेशा रहेगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-02-2013, 01:00 AM | #4 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम...
बुआ ने पहचाना हुनर
बुआ को तलत की आवाज की पसंद थी। भतीजे तलत प्रोत्साहन पाकर गायन के प्रति आकर्षित होने लगे। इसी रुझान के चलते मोरिस संगीत विद्यालय (वर्तमान में भातखंडे संगीत विद्यालय) में दाखिला लिया। उनकी गायिकी का अंदाज अलग था। जब वह अपनी मखमली आवाज से अनोखे अंदाज में गजल गाते थे तो गजल की असली मिठास का अहसास होता था। उनकी भाषा पर अच्छी पकड़ थी और उनको पता था कि किस शब्द पर जोर देना है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-02-2013, 01:00 AM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम...
छह रुपए में पहला गीत
मात्र 16 वर्ष की उम्र में महमूद ने लखनऊ के आकाशवाणी में गजल गायन शुरू कर दिया था। इसी दौरान ‘एचएमवी’ नई आवाज की तलाश में थी और यह खोज तलत के रूप में पूरी हुई। तलत ने वर्ष1944 में छह रुपए की राशि पर अपना पहला गाना रिकॉर्ड करवाया। ‘तस्वीर तेरी दिल बहला ना सकेगी...’ जैसे लोकप्रिय गाने ने उनको रातों रात स्टार बना दिया। तलत के इस रिकॉर्ड ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की। दूसरे ही साल महमूद ने एक के बाद एक चार गाने रिकॉर्ड किए गए। इससे बाद तो उनकी किस्मत ही चमक गई और कई फिल्मों में गाने के आॅफर उनको आने लगे। इसके बाद महमूद ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-02-2013, 01:01 AM | #6 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम...
हीरो बनने का ख्वाब
फिल्मों में गाना गाने के दौरान ही महमूद ने फिल्मों में हीरों बनने का ख्वाब भी संजोया। सुरीले गायन और आकर्षक व्यक्तित्व वाले महमूद ने बतौर नायक कोलकाता से फिल्म कॅरियर शुरू किया और करीब 16 फिल्मों में अभिनय किया। उनके पहुंचने के पहले ही उनकी आवाज की खनक बॉलीवुड तक पहुंच चुकी थी। यह वह दौर था जब गायक फिल्मों में अभिनेता भी होता था। उन्होंने हिंदी की 13 फिल्मों और तीन बांग्ला फिल्मों में अभिनय किया था। महमूद ने 17 भारतीय भाषाओं में गाने गाए थे। महमूद अभिनय तो कर रहे थे लेकिन उनका गायन दबता जा रहा था। दरअसल कैमरे के सामने वह तनाव में आ जाते थे जबकि गायन में सहज महसूस करते थे। ऐसे में उन्होंने सिर्फ अपने गायन को ही केंद्र में रखा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-02-2013, 01:02 AM | #7 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम...
सस्ते बोल बिल्कुल पसंद नहीं
फिल्मों में गीत और गजल गायकी ने महमूद को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। उनकी गजलें आम और खास सभी के दिलों में पैठ करती जा रही थी। तलत की खासियत यह थी कि वह हमेशा उत्कृ ष्ट गजलों को ही चयन करते थे। गजलों की शब्दावली पर वह खास जौर दिया करते थे। गानों के सस्ते बोल उनको बिल्कुल पसंद नहीं थे। इसी के चलते हमेशा गीतकार-संगीतकार इन बातों को लेकर हमेशा अलर्ट रहते थे उनके दिमाग में हमेशा यहीं चलता था कि उनकी रचना को महमूद पसंद करेंगे या नहीं। गजल के आधुनिक स्वरूप ने महमूद को काफी निराश किया। तलत का मानना था कि गजल प्रेम का गायन है। हमें इसे बाजारू बनाने से बचना चाहिए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-02-2013, 01:03 AM | #8 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम...
विदेश जाने वाले पहले भारतीय गायक
फिल्मों में अभिनय करने के बाद महमूद को अहसास हुआ कि वह अभिनय के लिए नहीं बने हैं। हालांकि महमूद की आवाज की यही खूबी उनकी सीमा भी थी। गजलों के अलावा उनको हर तरह के गीत गाने को नहीं मिले। 60 के दशक में रॉक एंड रोल तथा ओर्के स्ट्रा ने महमूद जैसे गायक को चलन से लगभग बाहर कर दिया लेकिन परदे के बाहर उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी। वह वर्ष 1956 में सिंगिंग कंसर्ट में विदेश जाने वाले पहले भारतीय गायक बने। वर्ष 1991 तक उन्होंने अफ्रीका, अमेरिका, यूके, वेस्ट इंडीज के अनेक देशों में आवाज का जादू बिखेरा। अमेरिका में तो जो फ्रैं कलिन ने अपने मशहूर टीवी शों में उनका परिचय फ्रैं क सिनात्रा आफ इंडिया के रूप में कराया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-02-2013, 01:04 AM | #9 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम...
कई गीतों की आवाज
महमूद ने अपने लम्बे कॅरियर में हिंदी समेत विभिन्न भाषाओं में करीब 800 गीत गाए और उनके कई गीत आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। ‘हमसे आया न गया...’, ‘जाएं तो जाएं कहां...’, ‘जलते हैं जिसके लिए...’, ‘मेरी याद में तुम ना...’, ‘मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम प्यार क्या जाने ’ और ‘ऐ मेरे दिल कहीं और चल...’ सहित कई गीत आज भी लोगों के दिलों पर जादू जगाते हैं। साठ के दशक में फिल्मी गीतों के अंदाज में आए बदलाव से महमूद जैसे गायक तालमेल नहीं बिठा सके और उनका कॅ रियर उतार पर आ गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-02-2013, 01:05 AM | #10 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मुहब्बत ही न जो समझे वो जालिम...
खास बात
गायन और अभिनय के क्षेत्र में माहिर रहे महमूद के लिए फिल्म ‘दिल-ए-नादां’ में उनके साथ जोड़ी बनाने के लिए खूबसूरत नायिका ढूंढने के उद्देश्य से एक सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सम्मान और पुरस्कार - वर्ष 1992 में पद्मभूषण। - वर्ष 1995-1996 में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|