My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > Art & Literature > Mehfil
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 26-04-2013, 05:48 PM   #1
bindujain
VIP Member
 
bindujain's Avatar
 
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144
bindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond repute
Default कोई याद आ गया

जब इंसान अकेलेपन में उन बीते पलों को याद करता है दिल किसी को याद करता है और कोई गीत गुनगुना उठता है



येसे ही गीत जो किसी की याद दिलाते है
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
bindujain is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2013, 05:53 PM   #2
bindujain
VIP Member
 
bindujain's Avatar
 
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144
bindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond repute
Default Re: कोई याद आ गया

ना झटको जुल्फ से पानी
ये मोती फूट जायेंगे
तुम्हारा कुछ ना बिगड़ेगा
मगर दिल टूट जायेंगे



ये भीगी रात
ये भीगा बदन
ये हुस्न का आलम
ये सब अंदाज़ मिलकर
दो जहाँ को लूट जायेंगे
तुम्हारा कुछ ना बिगड़ेगा
मगर दिल टूट जायेंगे

ये नाज़ुक लब हैं या
आपस में दो लिपटी हुयी कलियाँ
ज़रा इनको अलग कर दो
तरन्नुम फूट जायेंगे
तुम्हारा कुछ ना बिगड़ेगा
मगर दिल टूट जायेंगे

हमारी जान ले लेगा
ये नीची आँख का जादू
चलो अच्छा हुआ मरकर
जहाँ से छूट जायेंगे
तुम्हारा कुछ ना बिगड़ेगा
मगर दिल टूट जायेंगे

ना झटको जुल्फ से पानी
ये मोती फूट जायेंगे
तुम्हारा कुछ ना बिगड़ेगा
मगर दिल टूट जायेंगे

__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
bindujain is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2013, 05:55 PM   #3
bindujain
VIP Member
 
bindujain's Avatar
 
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144
bindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond repute
Default Re: कोई याद आ गया

आज पुरानी राहों से
कोई मुझे आवाज़ ना दे
दर्द में डूबे गीत ना दे
गम का सिसकता साज़ ना दे



बीते दिनों जिनकी याद थी जिनमें
मैं वो तराने भूल चुका
आज नयी मंजिल है मेरी
कल के ठिकाने भूल चुका
ना वो दिल ना सनम
ना वो दीन धरम
अब दूर सारे गुनाहों से
आज पुरानी राहों से
कोई मुझे आवाज़ ना दे

टूट चुके सब प्यार के बंधन
आज कोई जंजीर नहीं
शीश-ए-दिल में अरमानों की
आज कोई तस्वीर नहीं
अब शाद हूँ मैं आज़ाद हूँ मैं
कुछ काम नहीं है आहों से
आज पुरानी राहों से
कोई मुझे आवाज़ ना दे

जीवन बदला दुनिया बदली
मन को अनोखा ज्ञान मिला
आज मुझे अपने ही दिल में
एक नया इंसान मिला
पहुंचा हूँ वहाँ नहीं दूर जहाँ
भगवन भी मेरे निगाहों से
आज पुरानी राहों से
कोई मुझे आवाज़ ना दे

आज पुरानी राहों से
कोई मुझे आवाज़ ना दे
दर्द में डूबे गीत ना दे
गम का सिसकता साज़ ना दे
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
bindujain is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2013, 05:59 PM   #4
bindujain
VIP Member
 
bindujain's Avatar
 
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144
bindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond repute
Default Re: कोई याद आ गया

कहाँ चला ए मेरे जोगी
जीवन से तू भाग के
किसी एक दिल के कारण
यूँ सारी दुनिया त्याग के



छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए
ये मुनासिब नहीं आदमी के लिए
प्यार से भी ज़रूरी कई काम हैं
प्यार सब कुछ नहीं जिंदगी के लिए
छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए

तन से तन का मिलन हो ना पाया तो क्या
मन से मन का मिलन कोई कम तो नहीं
खुशबू आती रहे दूर ही से सही
सामने हो चमन कोई कम तो नहीं
चाँद मिलता नहीं सबको संसार में
है दिया ही बहुत रौशनी के लिए
छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए

कितनी हसरत से तकती हैं कलियाँ तुम्हे
क्यूँ बहारों को फिर से बुलाते नहीं
एक दुनिया उजड़ ही गयी है तो क्या
दूसरा तुम जहान क्यूँ बसाते नहीं
दिल ने चाहा भी तो साथ संसार के
चलना पड़ता है सबकी खुशी के लिए
छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए

छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए
ये मुनासिब नहीं आदमी के लिए
प्यार से भी ज़रूरी कई काम हैं
प्यार सब कुछ नहीं जिंदगी के लिए
छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
bindujain is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2013, 06:08 PM   #5
bindujain
VIP Member
 
bindujain's Avatar
 
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144
bindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond repute
Default Re: कोई याद आ गया

तुम्हारी ज़ुल्फ़ के साए में शाम कर लूँगा
सफ़र इक उम्र का पल में तमाम कर लूँगा



नज़र मिलाई तो पूछूँगा इश्क का अंजाम
नज़र झुकाई तो खाली सलाम कर लूँगा
तुम्हारी ज़ुल्फ़ के साए में शाम कर लूँगा

जहान-ए-दिल पे हुकूमत तुम्हे मुबारक हो
रही शिकस्त तो वो अपने नाम कर लूँगा
तुम्हारी ज़ुल्फ़ के साए में शाम कर लूँगा

तुम्हारी ज़ुल्फ़ के साए में शाम कर लूँगा
सफ़र इक उम्र का पल में तमाम कर लूँगा
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
bindujain is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2013, 06:13 PM   #6
bindujain
VIP Member
 
bindujain's Avatar
 
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144
bindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond repute
Default Re: कोई याद आ गया

सजनवा बैरी हो गए हमार
चिठिया हो तो हर कोई बांचे
भाग न बांचे कोई
करमवा बैरी हो गए हमार
सजनवा बैरी हो गए हमार



जाये बसे परदेस सजनवा सौतन के भरमाये
ना सन्देश ना कोई खबरिया
रुत आये रुत जाए
ना कोई इस पार हमारा ना कोई उस पार
सजनवा बैरी हो गए हमार

सुनी सेज गोद मोरी सुनी मरम ना जाने कोए
छटपट तड़पे प्रीत हमारी ममता आंसू रोये
डूब गए हम बीच भंवर में करके सोलह साज
करमवा बैरी हो गए हमार
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
bindujain is offline   Reply With Quote
Old 27-04-2013, 05:50 PM   #7
bindujain
VIP Member
 
bindujain's Avatar
 
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144
bindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond repute
Default Re: कोई याद आ गया

रुला के गया सपना मेरा
बैठी हूँ कब हो सवेरा
रुला के गया सपना मेरा



वही है गम-ए-दिल
वही है चन्दा तारे
वही हम बेसहारे
आधी रात वही है
और हर बात वही है
फिर भी ना आया लूटेरा
रुला के गया सपना मेरा
बैठी हूँ कब हो सवेरा
रुला के गया सपना मेरा

कैसी ये ज़िंदगी
कि साँसों से हम ऊबे
कि दिल डूबा हम डूबे
इक दुखिया बिचारी
इस जीवन से हारी
उस पर ये गम का अँधेरा
रुला के गया सपना मेरा
बैठी हूँ कब हो सवेरा
रुला के गया सपना मेरा

रुला के गया सपना मेरा
बैठी हूँ कब हो सवेरा
रुला के गया सपना मेरा
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
bindujain is offline   Reply With Quote
Old 27-04-2013, 05:54 PM   #8
bindujain
VIP Member
 
bindujain's Avatar
 
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144
bindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond repute
Default Re: कोई याद आ गया

किसी राह में किसी मोड़ पर
कहीं चल ना देना तू छोड़कर
मेरे हमसफ़र
किसी हाल में किसी बात पर
कहीं चल ना देना तू छोड़ कर
मेरे हमसफ़र



मेरा दिल कहे कहीं ये ना हो
नहीं ये ना हो नहीं ये ना हो
किसी रोज तुझसे बिछड़ के मैं
तुझे ढूंढती फिरूं दर-ब-दर
मेरे हमसफ़र

तेरा रंग साया बहार का
तेरा रूप आइना प्यार का
तुझे आ नज़र में छुपा लूं मैं
तुझे लग ना जाये कहीं नज़र
मेरे हमसफ़र

तेरा साथ है तो है जिंदगी
तेरा प्यार है तो है रौशनी
कहाँ दिन ये ढल जाए क्या पता
कहाँ रात हो जाए क्या खबर
मेरे हमसफ़र
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
bindujain is offline   Reply With Quote
Old 27-04-2013, 07:02 PM   #9
jai_bhardwaj
Exclusive Member
 
jai_bhardwaj's Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Location: ययावर
Posts: 8,512
Rep Power: 99
jai_bhardwaj has disabled reputation
Default Re: कोई याद आ गया

बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां हैं बन्धु ........
__________________
तरुवर फल नहि खात है, नदी न संचय नीर ।
परमारथ के कारनै, साधुन धरा शरीर ।।
विद्या ददाति विनयम, विनयात्यात पात्रताम ।
पात्रतात धनम आप्नोति, धनात धर्मः, ततः सुखम ।।

कभी कभी -->http://kadaachit.blogspot.in/
यहाँ मिलूँगा: https://www.facebook.com/jai.bhardwaj.754
jai_bhardwaj is offline   Reply With Quote
Old 28-04-2013, 05:25 PM   #10
bindujain
VIP Member
 
bindujain's Avatar
 
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144
bindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond reputebindujain has a reputation beyond repute
Default Re: कोई याद आ गया

मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम
फिर मुझे नरगिसी आँखों का सहार दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम



ए मेरे ख्वाब की ताबीर मेरी जान-ए-गज़ल
जिंदगी मेरी तुझे याद किये जाती है
रात दिन मुझको सताता है तस्सवुर तेरा
दिल की धडकन तुझे आवाज़ दिए जाती है
आ मुझे अपनी सदाओं का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम

भूल सकती नहीं आँखें वो सुहाना मंज़र
जब तेरा हुस्न मेरे इश्क से टकराया था
और फिर राह में बिखरे थे हज़ारों नगमे
मैं वो नगमे तेरी आवाज़ को दे आया था
साज-ए-दिल को उन्ही गीतों का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम

याद है मुझको मेरी उम्र की पहली वो घड़ी
तेरी आँखों से कोई जाम पिया था मैंने
मेरे रग रग में कोई बर्क सी लहराई थी
जब तेरे मरमरी हाथों को छुआ था मैंने
आ मुझे फिर उन्ही हाथों का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम

मैंने इक बार तेरी एक झलक देखी है
मेरी हसरत है की मैं फिर तेरा दीदार करूँ
तेरे साये को समझ कर मैं हसीन ताजमहल
चाँदनी रात में नज़रों से तुझे प्यार करूँ
अपनी महकी हुयी जुल्फों का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम

ढूँढता हूँ तुझे हर राह में हर महफ़िल में
थक गए हैं मेरी मजबूर तमन्ना के कदम
आज का दिन मेरी उम्मीद का है आखरी दिन
कल ना जाने मैं कहाँ और कहाँ तू हो सनम
दो घड़ी अपनी निगाहों का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम

सामने आ के ज़रा पर्दा उठा दे रुख से
इक यही मेरा इलाज़-ए-गम-ए-तन्हाई है
तेरी फुर्क़त ने परेशां किया है मुझको
अब तो मिल जा कि मेरी जान पे बन आई है
दिल को भूली हुयी यादों का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम

मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम
फिर मुझे नरगिसी आँखों का सहार दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
bindujain is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 08:16 AM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.