14-12-2013, 07:06 AM | #1 |
Diligent Member
|
ग़ज़ल- सताओगे मुझे...
सताओगे मुझे लगता नहीँ था तुम्हारे प्यार मेँ धोखा नहीँ था कभी आँखोँ मेँ आँखेँ डालते थे चुराओगे नज़र सोचा नहीँ था ये झूठे यार यूँ मिलते नहीँ थे हमारे पास जो पैसा नहीँ था जवाँ जबसे हुआ मैँ रो रहा हूँ लड़कपन ग़मज़दा ऐसा नहीँ था कहीँ 'आकाश' तुम ना रूठ जाओ गिला तो था मगर कहता नहीँ था ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी Aakash maheshpuri पता- वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश aakashmaheshpuri@nokiamail.com |
14-12-2013, 10:34 PM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: ग़ज़ल- सताओगे मुझे...
यकीन मानिये, बहुत अच्छी ग़ज़ल कही है आपने, आकाश जी.
|
15-12-2013, 07:44 AM | #3 |
VIP Member
|
Re: ग़ज़ल- सताओगे मुझे...
great
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
16-12-2013, 04:32 PM | #4 |
Diligent Member
|
Re: ग़ज़ल- सताओगे मुझे...
आपके प्रशंसा भरे शब्द मेरे लिए अनमोल हैँ। उत्साहवर्धन के लिए सादर धन्यवाद्।
|
16-12-2013, 04:35 PM | #5 |
Diligent Member
|
Re: ग़ज़ल- सताओगे मुझे...
प्रेरणा प्रदान करने के लिए, बहुत बहुत शुक्रिया।
|
Bookmarks |
|
|