25-04-2014, 03:13 PM | #1 |
VIP Member
|
मच्छर भागने के उपाय
सभी परेशान रहते हैं। ऐसे में अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि मनुष्य के शरीर में ऐसी गंध होती है जो खून चूसने वाले जीवों को अपनी और आकर्षित करती है। कई बार मच्छरों से बचाव के लिए हम आमतौर पर *बाजार में मौजूद निरोधक का इस्तेमाल करते है लेकिन इसकी वजह से ज्यादातर मच्छरों पर उनका अधिक असर नहीं पड़ता और धुएं से हमारा ही दम घुटने लग पड़ता है। ऐसे में मच्छरों से बचाव के लिए ये प्राकृतिक उपाय बहुत मददगार हैं:- लैवेंडर का तेल इस तेल को अपनी त्वचा पर लगाने से मच्छर, कीट दूर भागते है। यह बेहद सुगंधित तेल है और नारियल तेल की तुलना से बहुत पतला होता है। लहुसन का प्रयोग लहसुन सेहत के लिए बहुत लाभदायक है और इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते है।लहसून को त्वचा पर इस्तेमाल करने से कीड़े-मकोड़े दूर भागते है। लौंग का तेल लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाएं और अपनी त्वचा पर हलकी मसाज करें। इसकी महक से मच्छर दूर रहते है। इसका असर ओडोमॉस जैसा ही होता है। नीम का तेल अमेरिका की नेशनल रिसर्च काउंसिल ने भी अपनी रिसर्च में पाया है कि नीम का तेल बहुत प्रभावी है। इतना ही नहीं, घर में इसका पेड़ लगाने से भी मच्छर कम आते हैं। गेंदे का प्रयोग गेंदे के फूल भी मच्छरों को दूर भगाने में बहुत मददगार होते है। इसकी सुगंध न सिर्फ आपको ताजगी से भर देती है बल्कि मच्छर को भी दूर भगाती है। गेंदे का पौधा घर में रखने से शाम के समय मच्छर घर में न आते। अजवायन पाउडर एक रिसर्च में पाया गया है कि अजवायन से भी मच्छर दूर रहते हैं। जिन जगहों पर मच्छर अधिक होते हैं, वहां पर अजवायन छिड़क देंने से मच्छर दूर रहते है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
25-04-2014, 04:11 PM | #2 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: मच्छर भागने के उपाय
जानकारी देने के लिए शुक्रिया
|
25-04-2014, 06:10 PM | #3 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: मच्छर भागने के उपाय
सुंदर ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए हार्दिक धन्यवाद.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
Bookmarks |
|
|