08-11-2012, 09:49 PM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
वर्षा ऋतु : चार दृश्य
बादलबरसे न आग थमी. भट्टी में भुनती रही ज़मी. एक युग बीता वरदान सा, एक युग बेईमान हो गया. नंदनवन अगरथा पहला युग, यह झुलसा रहा श्मशान सा. हर दृष्य निर्जल हत् देख कर, आँखों में तैरगयी नमीं.. ॠतुओं के इस प्रदेश में, सावन भादों में सूखा क्यों है? मनुजों के मन मसल रहा, बादल तानाशाह हुआ क्यों है? कारण इसके तो हम हैं नहीं, फिर भी बंधक बनेंगे हमीं. कुदरत के आरोप-पत्र पर गिन गिन के बदले लेगा. शायद उसके बाद जा कर, मौसम का रुख बदलेगा. जले होंगे कहीं पर दिए, हमारे तो गाँव में गमीं. Last edited by Dark Saint Alaick; 08-11-2012 at 10:26 PM. |
08-11-2012, 10:25 PM | #2 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: वर्षा ऋतु : चार दृष्य
अच्छा लिखा है आपने . आप अपनी सम्पूर्ण क्षमताओं का दोहन करके और भी अधिक अच्छा लिख सकते हैं मित्र रजनीश जी .
|
08-11-2012, 10:27 PM | #3 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: वर्षा ऋतु : चार दृष्य
दृश्य दो
स्वागत है वर्षा की तरसाती बून्दों का स्वागत है. मेघों के प्यासी धरती पे झरने से उत्पन्न अनुराग का. स्वागत है ऊसर हृदयों में कम्पित अंगड़ाई का स्वागत है.
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-11-2012, 10:28 PM | #4 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: वर्षा ऋतु : चार दृष्य
दृश्य तीन
मेघा की झर झर से मदमाया मन. मेघा की झर झर से मदमाया मन. सूखे से अलसाया. सूखे से अंसुआया. सूखे से अंसुआया, तरुणाया मन. मेघा की झर झर से मदमाया मन. बहुत राह देखी थी इन्द्रधनुषों की. बुझने न पायी मेरी प्यास वर्षों की. प्यास यूँ बुझी है, कि और भडकी है. कि और भड़की है, मदमाया मन. मेघा की झर झर से मदमाया मन. फूटी है फसलों की मुस्कान पहली. बरखा की धरती से पहचान पहली. हरियाली निखरेगी , द्वार द्वार बिखरेगी. द्वार द्वार बिखरेगी, सरसाया मन. मेघा की झर झर से मदमाया मन. आशा की दुल्हिन ने घूँघट उघाड़ा है. परदेसी प्रीतम आ, उमंग ने पुकारा है. हर्ष से लगन से, पुरबा छुअन से. पुरबा छुअन से, ये कह आया मन. मेघा की झर झर से मदमाया मन.
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-11-2012, 10:29 PM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: वर्षा ऋतु : चार दृष्य
दृश्य चार
श्याम घन नीर धन खूब बरसा गए. स्वर्ण उगने लगा खेत हर्षा गए. पोर पोर उपवन पुकारता था जब, उन दिनों जाने क्यों आग दहका गए. धूप इतनी नहीं फूल खिल भी सकें, कहीं इतनी मिली फूल मुरझा गए. प्राप्त सबने किया दान संतोष का, एक हम हैं जिसे मेघ तरसा गए. शर्त रखते गए मेरी हर साँस पर, मेरा विद्रोह सुन साफ़ कतरा गए. कितने ही रंग आ कर लुभाते रहे, किन्तु हम जो गए पास छितरा गए.
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-11-2012, 10:33 PM | #6 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: वर्षा ऋतु : चार दृष्य
प्रिय रजनीशजी ! क्षमा करें कि आपके सृजन को मैंने बिना आपकी अनुमति के इस तरह जुदा रूप दे दिया, लेकिन मेरा मानना था कि यदि चार रूप हैं तो इस तरह अलग-अलग चार खानों में ही सुशोभित होंगे ! आपको इस श्रेष्ठ सृजन के लिए साधुवाद ! आशा करता हूं कि आपका इसी प्रकृति का और भी श्रेष्ठ सृजन इस सूत्र में पढने का सौभाग्य प्राप्त होगा ! धन्यवाद !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-11-2012, 02:19 PM | #7 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: वर्षा ऋतु : चार दृष्य
Quote:
सेंट अलैक जी, मैं आपका आभारी हूँ कि आपने मेरी बेतरतीब रचनाओं को व्यवस्थित कर दिया. यह आपकी आत्मीयता है कि आप पूरे मनोयोग से हर छोटी बड़ी रचना पढ़ते हैं और सम्मति देते हैं. कृपया अनुग्रह बनाए रखें. |
|
09-11-2012, 02:36 PM | #8 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: वर्षा ऋतु : चार दृष्य
|
09-11-2012, 02:41 PM | #9 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: वर्षा ऋतु : चार दृष्य
|
09-11-2012, 06:57 PM | #10 |
Special Member
|
Re: वर्षा ऋतु : चार दृष्य
बहुत मनमोहक प्रस्तुति है रजनीश भाई
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
Bookmarks |
Tags |
पावस ऋतु, रजनीश मंगा, वर्षा ऋतु, वर्षा के चार रूप, poetry of rajnish manga, rainy season |
|
|