16-07-2013, 03:37 PM | #21 |
VIP Member
|
Re: आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग
राहुल द्रविड़ की प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें बुलाने की जगह बयान लेने के लिए खुद जाने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस ने डीएनए से खास बातचीत में बताया कि एक स्पेशल टीम गत 10 तारीख को बेंगलुरु राहुल द्रविड़ से पूछताछ के लिए भेजी गई थी। द्रविड़ ने पूरे घटनाक्रम पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे गिरफ्तार खिलाड़ियों की संदिग्ध गतिविधियों से अंजान थे। द्रविड़ ने कहा, "मैंने कभी इन खिलाड़ियों पर शक नहीं किया था। मैं तो हर मैच की जरूरत के मुताबिक प्लेयिंग इलेवन का चयन कर रहा था।" श्रीसंथ जैसे इंटरनेशनल प्लेयर ने फिक्सिंग के फेर में पड़कर एक बार फिर खेल की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। यह पहला वाकया नहीं जब जानेमाने नाम इस गंदे काम में लिप्त पाए गए हैं। कुछ गुनहगार रहे तो कुछ के नाम जानबूझकर फंसा दिए गए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
16-07-2013, 03:38 PM | #22 |
VIP Member
|
Re: आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग
ट्राई नेशन सीरीज में बेहतरीन शुरुआत के बाद भी फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही वेस्टइंडीज की टीम आज अपने घर में पाकिस्तान के साथ वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने जा रही है। पाक टीम भी चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद इंडीज पहुंची है।
वेस्टइंडीज टीम की बात की जाए तो आईपीएल 2012 के बाद कप्तान ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन और डैरन सैमी तो अपने खेल से दुनिया को दीवाना बना रहे हैं, वहीं मुंबई इंडियन्स के बिग हिटर पोलार्ड की कहानी इससे बिल्कुल अलग होती जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का मैदान हो या अपने घरेलू मैदानों पर खेली गई ट्राई नेशन सीरीज, पोलार्ड का बल्ला चौका-छक्का लगाना तो दूर एक-एक रन को तरस रहा है। पोलार्ड इंडीज टीम के मैच विनर रहे हैं लेकिन अब उनकी नाकामी टीम पर भारी पड़ रही है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
16-07-2013, 03:38 PM | #23 |
VIP Member
|
Re: आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
16-07-2013, 03:38 PM | #24 |
VIP Member
|
Re: आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग
बीते दस वन-डे मैचों में पोलार्ड ने केवल 170 रन बनाए हैं। इन दस पारियों में पोलार्ड के बल्ले से एक भी शतक तो क्या अर्धशतक तक नहीं निकला है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
16-07-2013, 03:39 PM | #25 |
VIP Member
|
Re: आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग
यही नहीं इन दस पारियों में से चार में तो पोलार्ड खाता भी नहीं खोल पाए हैं। ट्राई नेशन सीरीज के चार मैचों में तीन में पोलार्ड जीरो पर आउट हुए हैं।

Bookmarks |
|
|