25-10-2012, 01:02 PM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
ख़ुद को यूँ मालामाल करियेगा
काफ़िले चल सकें , वो लीक बना ; सबके आगे मिसाल करियेगा . जो थे मज़मून से धकेले गए ; उनकी फिर से संभाल करियेगा . जिनकी नज़रें न हाशियों पे पड़ें ; ऐसी कलमें हलाल करियेगा . कोई बेतर्क बात थोपे जब ; उसके मुंह पे बवाल करियेगा . हर तरफ आपका विरोध बढ़े ; तब तो ख़ुद से सवाल करियेगा . सीढ़ियाँ छत तलक जो पहुंचायें ; उनकी साजो संभाल करियेगा . छाँव फल जिनसे मिलें हों भरसक ; उनका बेबस न हाल करियेगा . फ़र्क नैतिक में और अनैतिक में ; देख कर देश काल करियेगा . ग़र पिछड़ना न हो ज़माने में ; वक़्त के साथ ताल करियेगा . वक़्त हर वक़्त एक सा ना रहे ; हर घड़ी ये ख़याल करियेगा . बिसात एक दिन सिमटनी है ; सोच कर सारी चाल करियेगा . रूह पैहनावा भर बदलती है ; मौत का मत मलाल करियेगा . रुखसती - बाद जहाँ याद रखे ; ख़ुद को यूँ मालामाल करियेगा . हर हसीं चोट तज़ुर्बा देगी ; ख़ूब दिल में उछाल करियेगा . जब ग़ज़ल कोई नयी सूझे ना ; ज़ख्म में तब उबाल करियेगा . रचयिता ~~ डॉ .राकेश श्रीवास्तव विनय खण्ड - 2 , गोमती नगर , लखनऊ . ( शब्दार्थ ~~ मज़मून = विषय वस्तु / Subject ) |
25-10-2012, 01:07 PM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: ख़ुद को यूँ मालामाल करियेगा
बहुत खूब !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-10-2012, 01:12 PM | #3 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27 |
Re: ख़ुद को यूँ मालामाल करियेगा
वाह… क्या कमाल लिखते हैं डाक्टर साहब…
मिजाज़ तर कर दिया… |
25-10-2012, 01:44 PM | #4 |
Administrator
|
Re: ख़ुद को यूँ मालामाल करियेगा
ek aur bemisaal rachna..
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
26-10-2012, 02:29 PM | #5 |
Special Member
|
Re: ख़ुद को यूँ मालामाल करियेगा
अपनी पंक्तिया लाजवाब है
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
28-10-2012, 06:26 PM | #6 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: ख़ुद को यूँ मालामाल करियेगा
[QUOTE=Dr. Rakesh Srivastava;171444]
जब भी करिये , कमाल करियेगा ; ज़िन्दगी बेमिसाल करियेगा . काफ़िले चल सकें , वो लीक बना ; सबके आगे मिसाल करियेगा . डा. श्रीवास्तव, बहुत सुन्दर. धन्यवाद और बधाई. |
06-11-2012, 11:15 AM | #7 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: ख़ुद को यूँ मालामाल करियेगा
सर्वश्री अभिशेष जी , डार्क सेंट अल्लैक जी , एन . ढेबर जी , युवराज जी , राजू जी , रजनीश मंगा जी ; आप सभी का पसंदगी व प्रतिक्रिया हेतु विशेष हार्दिक आभार . शेष अज्ञात पाठकों का भी बहुत शुक्रिया .
|
07-11-2012, 08:22 AM | #8 | |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26 |
Re: ख़ुद को यूँ मालामाल करियेगा
Quote:
एक एक शब्द मे जो गहराई है वो वाकई काबिले तारीफ है ।
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
|
|
07-11-2012, 11:34 AM | #9 | |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,421
Rep Power: 32 |
Re: ख़ुद को यूँ मालामाल करियेगा
Quote:
__________________
|
|
Bookmarks |
|
|