06-07-2013, 05:43 PM | #61 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-07-2013, 05:43 PM | #62 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
जिम्बावे सीरीज के लिए यह रही टीम
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, चेतेश्वर पुजारा, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, आंजिक्य रहाने, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, परवेज रसूल, मोहम्मद शमी, आर विनय कुमार, जयदेव उनादकट और मोहित शर्मा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-07-2013, 05:17 PM | #63 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर को मुंबई की अंडर-14 की संभावितों से भी बाहर रखा गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर सेलेक्*शन कमिटी द्वारा तैयार की गई अंडर-14 के 30 संभावितों में भी अर्जुन का नाम नहीं है। तेंडुलकर जूनियर को सेलेक्*शन ट्रायल और अन्*य टूर्नामेंटों में खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर रखा गया है। गौरतलब है कि अर्जुन बीते साल विजेता रही मुंबई की अंडर 14 टीम के सदस्*य रहे थे हालांकि उन्*होंने टूर्नामेंट के एक भी मैच नहीं खेल सके थे। अब वह मुंबई 14 के लिए शुरू होने वाले ऑफ-सीजन कैम्*प में भी हिस्*सा नहीं ले सकेंगे।
दूसरी तरफ, टीम इंडिया के दो स्टार खिलाडिय़ों सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा के बीच वेस्ट इंडीज में ट्राई सीरीज के मैच के दौरान हुई तकरार को बीसीसीआई ने गंभीरता से लिया है। बोर्ड ने जडेजा को फटकार लगाई है और उनसे लिखित जवाब तलब भी किया गया है। बीते शुक्रवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच के दौरान जडेजा की गेंद पर रैना से दो बार कैच छूट गया था। इस पर जडेजा भड़क उठे थे। माना जा रहा है कि जडेजा इस मामले में ज्यादा आक्रामक थे। उनसे लिखित स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है। रैना और जडेजा के बीच हुई इस घटना की जांच टीम मैनेजर एम वी श्रीधर करेंगे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-07-2013, 05:19 PM | #64 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
रैना व जडेजा के उलझने से महेंद्र सिंह धोनी इतने नाराज थे कि बताया जाता है कि उन्होंने उस दिन दोनों से बात तक नहीं की। अगले दिन उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों को होटल के अपने कमरे में बुलाया जहां टीम मैनेजर और कप्तान विराट कोहली भी मौजूद थे। बताया जाता है कि धोनी ने दोनों को न केवल फटकार लगाई बल्कि भविष्य में गलती करने पर टीम से बाहर निकलवाने की भी धमकी दी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-07-2013, 05:19 PM | #65 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
रैना ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर जानबूझ कर कैच नहीं छोड़ा। पहला कैच विकेटकीपर कार्तिक के पास आया था, लेकिन वे चूके और गेंद पैड से लगकर उछली जिसे रैना पकड़ नहीं सके। दूसरा कैच भुवनेश्वर व रैना के बीच गिरा था। रैना का कहना था कि दोनों ही बार कैच सीधे उनके पास नहीं आया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-07-2013, 06:25 PM | #66 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
दस वर्षों में अपनी सबसे खराब रैंकिंग पर पहुंचे फेडरर
ग्रैंड स्लेम खिताबों के बादशाह स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पिछले दस वर्षों में अपनी सबसे खराब रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। 17 ग्रैंउ स्लेम खिताबों के विजेता फेडरर इस बार अपने विम्बलडन खिताब का बचाव नहीं कर पाए और दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। फेडरर को सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में दो स्थान का नुकसान हुआ और वह दस वर्षों में पहली बार पांचवे स्थान पर खिसक गए। फेडरर 23 जून 2003 को विश्व रैंकिंग में आखिरी बार पांचवे स्थान पर रहे थे। फेडरर इसके बाद अधिकतर समय दुनिया के शीर्ष तीन खिलाडियों में बने रहे। वर्ष 2011 में वह छह सप्ताह चौथे स्थान पर रहे थे। इस अवधि को छोड़ दिया जाए तो फेडरर टाप तीन में बने रहे थे। इस वर्ष की शुरुआत फेडरर ने दूसरी रैकिंग से की थी। रविवार को विम्बलडन समाप्त होने के बाद सॢबया के नोवाक जोकोविच और अमेरिका की सेरेना विलियम्स खिताब न जीत पाने के बावजूद क्रमश: पुरुष और महिला रैंकिंग में चोटी पर बने हुए हैं। जोकोविच खिताबी मुकाबले में कल ब्रिटेन के एंडी मरे से पराजित हुए थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-07-2013, 06:26 PM | #67 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
श्रीलंका के दो अंपायर मैच फिक्सिंग के लिए निलंबित टीवी स्टिंग आपरेशन में पैसों के लिए क्रिकेट मैच फिक्स करते हुए पकड़े गए श्रीलंका के अंपायरों सागर गालागे और मौरिस डि ला जिल्वा को क्रमश: 10 और तीन साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। एक अन्य आरोपी गामिनी दिसानायके को हालांकि साक्ष्यों के अभाव में छोड़ दिया गया। सुनवाई के बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इन्हें इस मामले में लिप्त पाया। दिसानायके सजा से बच गए लेकिन श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों के अनुसार उनकी वरिष्ठता को खत्म कर दिया गया है। पिछले साल दिसंबर में भारतीय के समाचार चैनल ने श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के छह आईसीसी अंपायरों को कैमरा पर कुछ खिलाडिय़ों की मदद, फैसले तय करने और इसके अलावा पिच और टीम सूचना मुहैया कराने के लिए सहमत होते हुए दिखाया था। ये मैच मुख्य रूप से श्रीलंका प्रीमियर लीग के थे। श्रीलंकाई अंपायरों के अलावा पाकिस्तान के नदीम गौर और अनीस सिद्दिकी और बांग्लादेश के नादिर शाह का नाम इस प्रकरण में सामने आया था। गालागे, मौरिस और दिसानायके कथित तौर पर कैमरे पर पैसों के लिए अपने फैसलों में फेरबदल के लिए राजी हो गए थे। इन सभी ने आरोपों से इनकार किया था और अपने नाम पाक साफ साबित करने के लिए जांच की मांग की थी। दिसानायके ने पैसे मिलने पर श्रीलंका क्रिकेट के खिलाफ कथित तौर पर ‘विद्रोह का वादा’ किया था। उन्होंने कथित तौर पर दावा किया था कि श्रीलंका क्रिकेट अधिकारियों को शराब देकर कोई भी काम कराया जा सकता है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-07-2013, 06:30 PM | #68 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
एशियन चैंपियनशिप: मुक्केबाजी में थापा को मिला स्वर्ण पदक जार्डन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भारत के युवा मुक्केबाज शिव थापा ने 56 कि.ग्रा. वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रच दिया है। अम्मान में खेली जा रही एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण हासिल करने वाले थापा यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के सबसे युवा मुक्केबाज बन गए हैं। बिना तिरंगे इस चैंपियनशिप में उतरी भारतीय टीम यहां अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के अंतर्गत खेल रही है। एशियन चैंपियनशिप में एल देवेंद्रो सिंह ने 49 कि.ग्रा वर्ग में रजत पदक और मंदीप जंगरा ने 69 कि .ग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया जबकि मनोज कुमार ने 64 कि.ग्रा वर्ग में कांस्य हासिल कर देश का गौरव बडा दिया है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-07-2013, 08:31 PM | #69 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: खेल डेस्क
स्पोर्ट्स अपडेट के लिए धन्यवाद.
|
09-07-2013, 09:04 PM | #70 |

Bookmarks |
|
|