My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > Miscellaneous > World of Sports

View Poll Results: आपको क्या लगता ह&#2376
हां ! विराट में प्रतिभा है 1 100.00%
भविष्य ही बताएगा 0 0%
उभरता सितारा है जल्दी ही बुज जायेगा 0 0%
कुछ नहीं कह सकते 0 0%
Voters: 1. You may not vote on this poll

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 25-07-2013, 07:56 PM   #11
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: सचिन तेंदुलकर + राहुल द्रविड़ = विराट कोहली

सबसे युवा मैच विनर बने कोहली

विराट की उम्र फिलहाल 24 साल है। महज पांच साल के करियर में उन्होंने ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो उनकी उम्र में सचिन तेंडुलकर भी नहीं कर पाए थे।

विराट कोहली जीते हुए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले युवा हैं। 24 साल की उम्र में उनसे ज्यादा सेंचुरी किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाईं।

24 या कम की उम्र में विनिंग सेंचुरी लगाने वाले टॉप 5 बैट्समैन -

विराट कोहली - 14

सचिन तेंडुलकर - 10

क्रिस गेल - 7

सलमान बट्ट - 7

महेला जयवर्धने - 6

टार्गेट का पीछा करते हुए भी सबसे ज्यादा विनिंग सेंचुरी कोहली के नाम हैं-

विराट कोहली - 9

सचिन तेंडुलकर - 6

वीरेंद्र सहवाग - 4

क्रिस गेल - 4
__________________

Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 25-07-2013, 07:56 PM   #12
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: सचिन तेंदुलकर + राहुल द्रविड़ = विराट कोहली

कप्तानी में भी किया कमाल

विराट कोहली रन बनाने के साथ ही कप्तानी में भी झंडे गाड़ रहे हैं। ट्राइ नेशन सीरीज के दौरान श्रीलंकाई टीम को महज 96 रन के स्कोर पर ढेर कर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे किया था।

भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में भारतीय बॉलर्स ने अपना कमाल दिखाते हुए श्रीलंका को 96 रन पर ढेर किया था। 2005 के बाद यह पहला मौका रहा जब टीम इंडिया ने विदेशी मैदान पर विपक्षी टीम को 100 से कम रन के स्कोर पर ऑलआउट किया।

29 अगस्त 2005 को हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 65 रन के स्कोर पर ढेर किया था।

कप्तान धोनी विदेशी धरती पर कभी वनडे में ऐसा कमाल नहीं कर सके, लेकिन कोहली ने महज दूसरे ही मैच में इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में एंट्री मार ली।

कैरेबियाई किंग कोहली

वेस्ट इंडीज के खिलाफ सेंचुरी लगाने के बाद भी विराट ने कई कप्तानी रिकॉर्ड बनाए थे। वनडे मैचों में भारत की कप्तानी करते हुए पहले ही मैच में सेंचुरी लगाने वाले विराट कोहली दूसरे कप्तान हैं।

उनसे पहले यह कमाल टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे गौतम गंभीर ने किया था। गंभीर ने 2010 में नाबाद 138 रन बनाकर यह कारनामा किया था।

सचिन तेंडुलकर ने बतौर कप्तान खेले दूसरे वनडे में सेंचुरी लगाई थी। 1996 में उन्होंने 110 रन की पारी खेली थी।
__________________

Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 22-10-2013, 10:43 AM   #13
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: सचिन तेंदुलकर + राहुल द्रविड़ = विराट कोहली

टीम इंडिया की एक धांसू जीत ने क्रिकेट के रोमांच की देश में वापसी करवा दी। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम पर हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में धोनी ब्रिगेड ने 360 रन का पहाड़ पार कर नया इतिहास रचा 360 रन के लक्ष्य को हासिल करने में तीन बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया। शिखर धवन ने 95 रन ठोके तो रोहित शर्मा 141 और विराट कोहली 100 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

नया इतिहास बनाने के लिए किसी न किसी चमत्कार की जरूरत होती है। इन तीन धुरंधरों ने मिलकर उसी को अंजाम दिया। रोहित ने जहां 2010 के बाद करियर का तीसरा शतक जड़ा, वहीं विराट ने भारतीय वनडे इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी लगाई। तीनों के जोश को देखकर लगा कि इस नई टीम इंडिया के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं।

मैच में रोहित शर्मा ने 141 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन उनकी निरंतरता की कमी ने उसकी रंगत थोड़ी फीकी कर दी। वहीं दूसरी तरफ विराट ने करियर की 110वीं पारी में 16वां सैकड़ा जड़ आने वाले उज्जवल भविष्य के संकेत दे दिए।

2013 का नवंबर माह दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों के लिए भावुक होने वाला है। इसी महीने क्रिकेट के शहंशाह सचिन तेंडुलकर करियर का आखिरी मैच खेलेंगे। सचिन की विदाई से पहले विराट ने एक और रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ सभी प्रशंसकों को खुश होने का एक मौका दे दिया है।

वैसे यह कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन आंकड़े यही इशारा कर रहे हैं कि क्रिकेट वर्ल्ड को अपना अगला सचिन मिल चुका है। विराट में वे सभी गुण दिख रहे हैं जो कि 19 साल के सचिन में 1989 में देखने को मिले थे।
__________________

Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 22-10-2013, 10:43 AM   #14
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: सचिन तेंदुलकर + राहुल द्रविड़ = विराट कोहली

24 की उम्र के बादशाह सचिन-कोहली

सचिन और विराट कोहली को जो अंक जोड़ता है वह है 18। दोनों ही धुरंधरों ने करियर का आगाज 18 तारीख को किया। सचिन ने जहां 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ करियर का पहला वनडे खेला, वहीं विराट ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में डेब्यू किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने एशियाई पिचों पर करियर का आगाज किया।

वनडे डेब्यू के समय सचिन की उम्र 16 साल थी, वहीं विराट की 20 साल। तेंडुलकर अपने टीनेज में थे तो कोहली ने उस दौर को बस पार ही किया था।

24 की उम्र में दोनों ही अपने-अपने समय के बादशाह रहे। 1990 के दशक में सचिन 24 की उम्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने उस कच्ची उम्र में 187 वनडे मैचों की 181 पारियां खेलने का अनुभव हासिल कर लिया था। 16 पारियों में नॉटआउट रहकर उन्होंने 39.52 के औसत से 6522 रन बनाए थे। इसमें 14 शतक और 40 अर्धशतक शामिल थे।

विराट 24 की उम्र में 115 वनडे खेल चुके हैं, जिनकी 110 पारियों में 50.92 के औसत से 4736 रन बना चुके हैं। उन्होंने सचिन से बेहतर एवरेज के साथ खेलते हुए 16 शतक लगाए हैं। हाफ सेंचुरी के मामले में विराट (25) वे भले ही मास्टर ब्लास्टर से पीछे हैं, लेकिन उनका पचासे को शतक में कन्वर्ट करने का रेट शानदार है।

महज 24 की उम्र में विराट ने हर 6.87वीं पारी में एक सेंचुरी लगाई, जबकि सचिन ने उसी उम्र में उनसे ज्यादा मैच खेलने के बावजूद 1 सैकड़ा लगाने के लिए 12.92 पारियां खेलीं।
__________________

Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 22-10-2013, 10:44 AM   #15
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: सचिन तेंदुलकर + राहुल द्रविड़ = विराट कोहली

24 की उम्र

सचिन तेंडुलकर (1989-1998)

* 187 मैच
* 6522 रन (39.52 औसत)
* 14 सेंचुरी, 40 हाफ सेंचुरी
* 143 रन - हाई स्कोर

विराट कोहली (2008-2013)

* 115 मैच
* 4736 रन (50.92 औसत)
* 16 सेंचुरी, 25 हाफ सेंचुरी
* 183 - हाई स्कोर
__________________

Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 22-10-2013, 10:44 AM   #16
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: सचिन तेंदुलकर + राहुल द्रविड़ = विराट कोहली

__________________

Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 22-10-2013, 10:45 AM   #17

दूसरी पारी में दे रहे हैं टक्कर

महज 24 की उम्र में दूसरी पारी में रन बनाने में विराट कोहली सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड को टक्कर दे रहे हैं।

1990 के दशक में महज 24 की उम्र में टार्गेट का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है। अपने दौर में विराट भी दूसरी पारी के शहंशाह बने बैठे हैं।

उन्होंने अबतक 67 मैचों की 63 पारियों में 62.77 के औसत से 3076 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 17 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। कोहली का करियर बेस्ट 183 रन का स्कोर भी दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए ही बना है।

सचिन के दौर यानी 1990 के दशक की बात करें तो उस पीरियड में सचिन ही सेकंड इनिंग के किंग थे। 24 की उम्र में टार्गेट का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन बनाने के मामले में उन्होंने ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग और जैक कैलिस जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ा था।

सचिन ने 25वां बर्थडे मनाने से पहले तक सचिन ने 93 मैचों की 88 पारियों में 43.70 के औसत से 3365 रन बनाए थे, जिसमें 7 सेंचुरी और 21 हाफ सेंचुरी शामिल थीं। तेंडुलकर ने कोहली से ज्यादा मैच खेलते हुए रन भी ज्यादा बनाए, लेकिन औसत के मामले में वे नई पीढ़ी के विराट से पीछे रह गए।

यहां 24 की उम्र का जिक्र जरूरी है। सचिन के रूप में क्रिकेट वर्ल्ड को नई सनसनी टीनेज में ही मिली थी। हालांकि, विराट को अगला सचिन कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन उनका हर मैच में सचिन की तरह कोई न कोई कमाल करना इस ओर इशारा कर रहा है कि वे तेंडुलकर के रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं।

खुद मास्टर ब्लास्टर यह बात कह चुके हैं कि उनके रिकॉर्ड तोड़ने का दम विराट में है।
__________________

Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 22-10-2013, 10:46 AM   #18
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: सचिन तेंदुलकर + राहुल द्रविड़ = विराट कोहली

टीम को जीत दिलाने में कौन है आगे?

मैच के दौरान कोई खिलाड़ी कितने भी कीर्तिमान क्यों न बना ले, उसकी असली परीक्षा यही होती है कि क्या वह अपनी टीम को जीत दिला पाया? 24 की उम्र में अपनी टीम को विनर बनाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी विराट और सचिन अपने-अपने समय के किंग रहे।

सचिन ने 1990 के दशक में बाजी मारी तो विराट 21वीं सदी में कमाल कर रहे हैं।

1990 से 1999 के बीच सचिन ने 86 मैचों में जीत दिलाते हुए 53.21 के औसत से 3725 रन बनाए। इस दौरान तेंडुलकर के बल्ले से 20 शतक और 26 अर्धशतक निकले।

21वीं सदी के प्रिंस विराट कोहली ने 2008 से 2013 के बीच 72 मैचों में जीत दिलाते हुए 67.79 के औसत से 3593 रन बनाए। विराट ने करियर में लगाए 16 वनडे शतकों में से 15 जीते हुए मैचों में लगाए। साथ ही उन्होंने 15 हाफ सेंचुरी भी जड़ीं।

जीते हुए मैचों में परफॉर्मेंस

सचिन तेंडुलकर (1989-1998)

* 86 मैच
* 3725 रन (53.21 औसत)
* 10 सेंचुरी, 24 हाफ सेंचुरी
* 127 नॉटआउट - हाई स्कोर

विराट कोहली (2008-2013)

* 72 मैच
* 3593 रन (67.79 औसत)
* 15 सेंचुरी, 15 हाफ सेंचुरी
* 183 - हाई स्कोर
__________________

Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 01-11-2013, 11:39 AM   #19
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: सचिन तेंदुलकर + राहुल द्रविड़ = विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी आतिशी पारियों की बदौलत रेकॉर्डबुक के दुलारे बनते जा रहे हैं। कोहली ने आपने पांच साल के करियर में कई ऐसे वनडे रेकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जो दिग्गजों से भी दूर रहे हैं।

कोहली ने बुधवार को नागुपर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए अपने करियर का 17वीं सेंचुरी बनाई। इन 17 सेंचुरीज के लिए कोहली को 112 पारियों की जरूरत पड़ी। कोहली ने भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में सबसे तेजी से 17 सेंचुरीज लगाई हैं। इससे पहले यह रेकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था, जिन्होंने 170 पारियों में इतनी सेंचुरीज लगाई थीं। गांगुली से पहले पाकिस्तान के सईद अनवर ने 177 पारियों में 17 सेंचुरीज पूरी की थीं।

जामथा में 115 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान 82 रनों का आंकड़ा पार करने के साथ ही 2013 कैलेंडर वर्ष में 1000 रन पूरे किए। वह लगातार तीन कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बना चुके हैं। गांगुली (1997-2000), सचिन तेंडुलकर (1996-98) और एमएस धोनी (2007-09) के बाद कोहली लगातार तीन कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।
__________________

Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 01-11-2013, 11:40 AM   #20
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: सचिन तेंदुलकर + राहुल द्रविड़ = विराट कोहली

कोहली ने अपना 17वीं सेंचुरी 61 गेदों पर पूरी की। वह वीरेंद्र सहवाग के 60 गेंदों पर सैकड़े के रेकॉर्ड को 15 दिनों में दूसरी बार तोड़ते नजर आए। इससे पहले इसी सीरीज के दूसरे मैच में कोहली ने भारत की ओर से सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रेकॉर्ड कायम किया था। यह रेकॉर्ड पहले सहवाग के नाम था। कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अब तक 11 सेंचुरीज लगाई हैं। वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल और कोहली इस प्लेटफॉर्म पर एक साथ खडे़ हैं। सिर्फ सचिन तेंडुलकर (17) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए इनसे अधिक सेंचुरीज लगाई हैं।

कोहली के सभी 11 सेंचुरीज भारत की जीत में काम आईं। इस लिहाज से सिर्फ सचिन (14) ही कोहली से आगे हैं। कोहली की 11 सेंचुरीज में से पांच ऐसी हैं, जो उन्होंने 300 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाए हैं। कोहली दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दो मौकों पर लगातार पांच पारियों में 50 या उससे अधिक रनों की पारियां खेली हैं। बीती पांच पारियों में कोहली ने 68 नाबाद, 61, 100 नाबाद, 68 और 115 नाबाद बनाए हैं। इससे पहले फरवरी 28 से जुलाई 21, 2012 के बीच कोहली ने पांच पारियों में चार शतक और 66 रन बनाए थे।
__________________

Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
cricket, kohli, virat, virat kohli

Thread Tools
Display Modes

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off

All times are GMT +5. The time now is 07:09 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.