28-12-2012, 09:34 AM | #11 |
Special Member
Join Date: Dec 2012
Location: फूटपाथ
Posts: 3,861
Rep Power: 23 |
Re: बाबरी विध्वंस के 20 साल
विश्व हिंदू परिषद, शिव सेना और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया. इसके परिणामस्वरूप देश भर में हिंदू और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे जिसमें 2000 से ज़्यादा लोग मारे गए. |
28-12-2012, 09:34 AM | #12 |
Special Member
Join Date: Dec 2012
Location: फूटपाथ
Posts: 3,861
Rep Power: 23 |
Re: बाबरी विध्वंस के 20 साल
1998
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन सरकार बनाई. |
28-12-2012, 09:35 AM | #13 |
Special Member
Join Date: Dec 2012
Location: फूटपाथ
Posts: 3,861
Rep Power: 23 |
Re: बाबरी विध्वंस के 20 साल
2001
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर तनाव बढ़ गया और विश्व हिंदू परिषद ने विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण करने के अपना संकल्प दोहराया. |
28-12-2012, 09:35 AM | #14 |
Special Member
Join Date: Dec 2012
Location: फूटपाथ
Posts: 3,861
Rep Power: 23 |
Re: बाबरी विध्वंस के 20 साल
जनवरी 2002
अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री वाजपेयी ने अयोध्या समिति का गठन किया. वरिष्ठ अधिकारी शत्रुघ्न सिंह को हिंदू और मुसलमान नेताओं के साथ बातचीत के लिए नियुक्त किया गया. |
28-12-2012, 09:35 AM | #15 |
Special Member
Join Date: Dec 2012
Location: फूटपाथ
Posts: 3,861
Rep Power: 23 |
Re: बाबरी विध्वंस के 20 साल
फ़रवरी 2002
भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को शामिल करने से इनकार किया. विश्व हिंदू परिषद ने 15 मार्च से राम मंदिर निर्माण कार्य शुरु करने की घोषणा की. सैकड़ों हिंदू कार्यकर्ता अयोध्या में जुटे. अयोध्या से लौट रहे हिंदू कार्यकर्ता जिस रेलगाड़ी में यात्रा कर रहे थे उस पर गोधरा में हुए हमले में 58 कार्यकर्ता मारे गए. |
28-12-2012, 09:35 AM | #16 |
Special Member
Join Date: Dec 2012
Location: फूटपाथ
Posts: 3,861
Rep Power: 23 |
Re: बाबरी विध्वंस के 20 साल
13 मार्च, 2002
सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फ़ैसले में कहा कि अयोध्या में यथास्थिति बरक़रार रखी जाएगी और किसी को भी सरकार द्वारा अधिग्रहीत ज़मीन पर शिलापूजन की अनुमति नहीं होगी. केंद्र सरकार ने कहा कि अदालत के फ़ैसले का पालन किया जाएगा. |
28-12-2012, 09:35 AM | #17 |
Special Member
Join Date: Dec 2012
Location: फूटपाथ
Posts: 3,861
Rep Power: 23 |
Re: बाबरी विध्वंस के 20 साल
15 मार्च, 2002
विश्व हिंदू परिषद और केंद्र सरकार के बीच इस बात को लेकर समझौता हुआ कि विहिप के नेता सरकार को मंदिर परिसर से बाहर शिलाएं सौंपेंगे. रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत परमहंस रामचंद्र दास और विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल के नेतृत्व में लगभग आठ सौ कार्यकर्ताओं ने सरकारी अधिकारी को अखाड़े में शिलाएं सौंपीं. |
28-12-2012, 09:36 AM | #18 |
Special Member
Join Date: Dec 2012
Location: फूटपाथ
Posts: 3,861
Rep Power: 23 |
Re: बाबरी विध्वंस के 20 साल
22 जून, 2002
विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर निर्माण के लिए विवादित भूमि के हस्तांतरण की माँग उठाई. |
28-12-2012, 09:36 AM | #19 |
Special Member
Join Date: Dec 2012
Location: फूटपाथ
Posts: 3,861
Rep Power: 23 |
Re: बाबरी विध्वंस के 20 साल
जनवरी 2003
रेडियो तरंगों के ज़रिए ये पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद परिसर के नीचे किसी प्राचीन इमारत के अवशेष दबे हैं, कोई पक्का निष्कर्ष नहीं निकला |
28-12-2012, 09:36 AM | #20 |
Special Member
Join Date: Dec 2012
Location: फूटपाथ
Posts: 3,861
Rep Power: 23 |
Re: बाबरी विध्वंस के 20 साल
मार्च 2003
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से विवादित स्थल पर पूजापाठ की अनुमति देने का अनुरोध किया जिसे ठुकरा दिया गया. |
Bookmarks |
Tags |
ayodhya, hinduism, ram janmabhoomi, ram mandir, ram temple |
|
|