17-09-2016, 03:53 PM | #221 |
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16 |
Re: क्या आप जानते हैं ?
“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और इसे मैं लेकर रहूँगा” यह नारा बाल गंगाधर तिलक जो कि भारत की स्वतंत्रता के अग्रणी सेनानियों में से एक थे, ने वर्ष 1890 में दिया उनके मतानुसार “स्वराज” भारतीयों अधिकार है और ब्रिटिश सरकार को सत्ता भारतियों को सौंप कर देश से चले जाना चाहिए इसके लिए हक लड़कर भी लेना पड़े तो लिया जाएगा “लोकमान्य तिलक” के नाम से विश्वप्रसिद्ध बाल गंगाधर तिलक द्वारा कहा गया यह वचन अति लोकप्रिय हुआ था किसने दिया: बाल गंगाधर तिलक कब दिया: 1890 अर्थ: स्वराज (अर्थात स्वंय का राज या शासन) जन्मसिद्ध (अर्थात जन्म से मिलने वाला) इसका सामूहिक अर्थ होता है “भारत पर सत्ता या शासन पर भारत में पैदा होने वाले भारतियों का ही एकाधिकार है...” लक्ष्य: ब्रिटिश हकूमत को भारत से उखाड़ फेंककर भारतीयों पर भारतियों की सत्ता काबिज करना ही इस नारे का एकमात्र उद्देश्य था |
17-09-2016, 03:53 PM | #222 |
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16 |
Re: क्या आप जानते हैं ?
मारो फिरंगी को:
“मारो फिरंगी को” नारा भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वप्रथम आवाज़ उठाने वाले क्रांतिकारी “मंगल पांडे” की जुबां से 1857 की क्रांति के समय निकला था भारत की आज़ादी के लिए क्रांति का आगाज़ 31 मई 1857 को होना तय हुआ था परन्तु यह दो माह पूर्व 29 मार्च 1957 को ही आरम्भ हो गई मंगल पांडे को आज़ादी का सर्वप्रथम क्रान्तिकारी माना जाता है किसने दिया: मंगल पांडे कब दिया: 1857 अर्थ: फिरंगी (अर्थात अंग्रेज या ब्रिटिश जो उस समय देश को गुलाम बनाए हुए थे, को क्रांतिकारियों व भारतियों द्वारा फिरंगी नाम से पुकारा जाता था) लक्ष्य: गुलाम जनता तथा सैनिकों के हृदय में क्रांति की जल रही आग को धधकाने के लिए व लड़कर आज़ादी लेने की इच्छा को दर्शाने के लिए यह नारा मंगल पांडे द्वारा गुंजाया गया था |
17-09-2016, 03:53 PM | #223 |
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16 |
Re: क्या आप जानते हैं ?
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा:
“सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा" एक नारा ना होकर एक ग़ज़ल है जो भारत की आज़ादी के पूर्व से वर्तमान तक लोकप्रिय है और सदा रहेगी यह ग़ज़ल हिन्दुस्तान की तारीफ़ में गाई गई है यह लोकप्रिय ग़ज़ल वर्ष 1905 में “मोहम्मद इकबाल” की क़लम से निकली थी किसने दिया: मोहम्मद इकबाल कब दिया: 1905 लक्ष्य: हिन्दुस्तान की तारीफ़ में अल्फाज गाने तथा आवाम में एकता/ भाई चारे की भावना को बढाना ही इस लोकप्रिय ग़ज़ल का उद्देश्य था जो कि पूर्ण भी हुआ |
17-09-2016, 03:53 PM | #224 |
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16 |
Re: क्या आप जानते हैं ?
साइमन कमीशन वापस जाओ:
वर्ष 1927 भारत के संविधान में किए जाने वाले सुधारों के अध्ययन के लिए सात ब्रिटिश सांसदों (अध्यक्ष: सर जॉन साइमन) का एक समूह था जिसे भारतीयों के हित में ना मानते हुए “साइमन कमीशन वापस जाओ” के नारे लगाए जाने लगे यह नारा लाला लाजपत राय ने दिया तथा इसी विरोध में लाठी की चोट से घायल लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई थी किसने दिया: लाला लाजपत राय कब दिया: 1927 लक्ष्य: साइमन कमीशन का विरोध करना तथा इसके द्वारा भारत में लागू की जा रही दमनकारी नीतियों का अंत ही इस नारे का एकमात्र लक्ष्य था... |
17-09-2016, 03:54 PM | #225 |
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16 |
Re: क्या आप जानते हैं ?
कर मत दो: सरदार वल्लभ भाई पटेल ले जीवनकाल में खेडा संघर्ष नाम से जाने जाने वाला संघर्ष “कर मत दो” नारे से सबंधित है उस समय गुजरात का खेडा खंड सूखे की चपेट में आ गया था फलस्वरूप किसानो ने ब्रिटिश सरकार से आग्रह किया कि उस वर्ष कर (टैक्स) में छूट दी जाए परन्तु ब्रिटिश सरकार ने यह आग्रह अस्वीकार कर दिया तत्पश्चात सरदार पटेल व महात्मा गाँधी सहित अन्य लोगों ने किसानो का साथ दिया तथा पटेल ने “कर मत दो” का नारा दिया तथा अंतत: ब्रिटिश सरकार को यह मांग माननी पड़ी
किसने दिया: सरदार वल्लभ भाई पटेल लक्ष्य: किसान, जो कि सूखे के कारण कर भुगतान करने में असमर्थ थे को कर ना देने के लिए प्रेरित करना व ब्रिटिश सरकार को इस आग्रह को मानने पर विवश करना |
17-09-2016, 03:54 PM | #226 |
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16 |
Re: क्या आप जानते हैं ?
पूर्ण स्वराज:
स्वतंत्र भारत ले प्रधानमंत्री बने “जवाहरलाल नेहरू” ने 1929 में हुए कांग्रेस अधिवेशन में “पूर्ण स्वराज” का नारा देकर पूर्ण आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ने का प्रस्ताव पारित किया इसी संघर्ष के चलते भारत का आधिकारिक झण्डा लाहौर में फहराया गया तत्पश्चात 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया किसने दिया: जवाहरलाल नेहरू कब दिया: 1929 अर्थ: पूर्ण स्वराज अर्थात भारत की सत्ता में भारतीयों का शत प्रतिशत योगदान तथा ब्रिटिश सरकार का शून्य हस्तक्षेप (भारतीयों द्वारा भारतियों पर भारतियों का शासन) |
17-09-2016, 03:54 PM | #227 |
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16 |
Re: क्या आप जानते हैं ?
हु लीव्स इफ इंडिया डाइज़
-जवाहरलाल नेहरू |
17-09-2016, 03:55 PM | #228 |
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16 |
Re: क्या आप जानते हैं ?
मेरे सिर पर लाठी का एक एक प्रहार, अंग्रेजी शासन के ताबूत की कील साबित होगा
- लाला लाजपत राय |
17-09-2016, 03:55 PM | #229 |
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16 |
Re: क्या आप जानते हैं ?
साम्राज्यवाद का नाश हो
शहीद भगत सिंह |
17-09-2016, 03:56 PM | #230 |
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16 |
Re: क्या आप जानते हैं ?
कम्प्यूटर (computer): कॉमनली ऑपरेटिड मशीन पर्टिकुलरली यूज़ड फॉर टेक्नोलॉजी एजुकेशन एंड रिसर्च
(सामान्यत: संचालित मशीन जिसे विशेष तौर पर प्रोधोगिकी, शिक्षा तथा अनुसंधान के लिए प्रयोग किया जाता है) (संगणक) |
Bookmarks |
Tags |
जनरल नालेज, जी के, did you know, do you know, general knowledge, knowledge |
|
|