12-06-2016, 01:58 AM | #1 |
Diligent Member
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65 |
विटामिन डी की कमी के 4 लक्षण,
विटामिन डी की कमी के 4 लक्षण, आपको जरूर जानना चाहिये
क्या आप दूध पीने से परहेज करते हैं और सही मात्रा में धूप भी नहीं लेते ? तो आपके शरीर में कैल्शि*यम के साथ-साथ विटामिन डी की कमी हो सकती है। यदि आप पूर्णत: शाकाहारी हैं, तो य*ह आपके लिए और भी गंभीर विषय है, क्योंकि विटामिन डी की पूर्ति के लिए आपके पास सीमित विकल्प ही मौजूद हैं और इसकी कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। जानिए इन 5 बीमारियों के बारे में, जो विटामिन डी की कमी से होती है - 1 हड्डी और मांसपेशि*यां कमजोर - यदि आप हड्ड*ियों में दर्द व कमजोरी के साथ ही मांसपेशि*यों में लगातार दर्द महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन डी हड्ड*ि*यों के लिए अति आवश्यक होने के साथ ही दांतों और मांसपेशि*यों के लिए भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है। 2 उच्च रक्तचाप - अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है, तो इसका असर आपके ब्लडप्रेशर यानि रक्तचाप पर पड़ सकता है। इसकी कमी से अक्सर उच्च रक्तचाप कर समस्या पैदा होती है। 3 तनाव एवं उदासी - खास तौर से महिलाओं में विटामिन डी की कमी से तनाव की समस्या पैदा हो जाती है और इसके कारण वे लगातार उदासी महसूस करती हैं। महिलाओं में विटामिन डी की आवश्यकता अधि*क होती है। 4.आलस और थकान - अगर आप अपने अंदर ऊर्जा की महसूस करते हैं और लगातार थकान व आलस से भरा महसूस करते हैं, तो शरीर में विटामिन डी के स्तर की जांच करवाइए। विटामिन डी की कमी के कारण भी हो सकता है। अंतर्जाल के माध्यम से .. |
Bookmarks |
|
|