My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > New India > Religious Forum
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 08-07-2018, 08:28 PM   #1
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default महाभारत के पात्र: श्री कृष्ण

महाभारत के पात्र: श्री कृष्ण



द्वापर युग में उस समय राजा उग्रसेन मथुरा में राज करते थे | उसका एक पुत्र था | जिसका नाम कंस था | कंस ने अपने पिता को ही बंदी बना लिया और उन्हें गद्दीसे हटाकर स्वयं मथुरा की गद्दी पर बैठ गया | और राज करने लगा | कंस की एकबहुत ही प्यारी बहन देवकी थी|देवकी का विवाह यदुवंशी सरदार से हो गया था |
एकसमय की बात है | कंस अपनी बहन देवकी को स्वयं रथ को चलाकर ले जाता हुआउसके ससुराल छोड़ने के लिए जा रहा था | तभी रास्ते में एक आकाशवाणी हुयी हे कंस जिस बहन को तू बड़े प्यार से उसके ससुराल छोड़ने जा रहा है , उसी बहनका आठवां पुत्र तेरा काल बनेगा| ये आकाशवाणी सुनकर सब आश्चर्यचकित हो गये | और कंस अपना आपा खो बैठा और वासुदेव को मारने के लिए तत्पर हो गया | तभीदेवकी ने अपने भाई कंस को रोका और विनम्रता से कहा भैया मेरे पति कोछोड़ दो | इन्हें मारने से कोई फायदा नहीं | मेरे गर्भ से जो भी संतान जनमलेगी | मै उसे आपको सौप दूंगी |अब कंस उन दोनों को लेकर मथुरा वापस लौट गया | कंस ने देवकी और वासुदेव को काराग्रह में बंद कर दिया |
Attached Images
This post has an attachment which you could see if you were registered. Registering is quick and easy
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)

Last edited by rajnish manga; 08-07-2018 at 08:49 PM.
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 08-07-2018, 08:32 PM   #2
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: महाभारत के पात्र: श्री कृष्ण

महाभारत के पात्र: श्री कृष्ण
श्री कृष्ण जन्म ( आठवां पुत्र )


अबकंस ने एक एक करके देवकी और वासुदेव के सातों पुत्रो को मार दिया | अबआठवे पुत्र होने ही वाला था की कंस ने कड़ा पहरा लगवा दिया | भाद्रपद माह कीकृष्ण अष्टमी को मध्यरात्रि को रोहिणी नक्षत्र मे जिस समय श्री कृष्णपैदा हुए | दूसरी और ठीक उसी समय गोकुल में नन्द और यशोदा के भी एक पुत्रीपैदा हुयी थी |उस समय बहुत तेज वर्षा हो रही थी |चारों तरफ काला अन्धकारछाया हुआ था | बिजली कड़क रही थी | और यमुना भी अपने उफान पर थी | उशी समयवासुदेव के हाथों की बेड़ियाँ खुल जाती है और काराग्रह के सभी सिपाही घोरनिंद्रा में चले जाते है | और काराग्रह के दुवार भी स्वयं खुल जाते है | तभी तेज प्रकाश होता है और वासुदेव को भगवान् विष्णु दर्शन देकर कहते हैकी हे वासुदेव | मै ही तुम्हारा पुत्र बनकर देवकी की गर्भ से जनम ले रहाहू| तुम इस समय काराग्रह से बालक को ले जाओ और अपने मित्र नन्द जी के घरछोड़ दो और वहां जो कन्या पैदा हुयी है | उसे यहाँ काराग्रह में लेकर आओ |
>>>
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)

Last edited by rajnish manga; 08-07-2018 at 08:38 PM.
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 08-07-2018, 08:34 PM   #3
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: महाभारत के पात्र: श्री कृष्ण

महाभारत के पात्र: श्री कृष्ण

भगवान् विष्णु के आदेशानुसार वासुदेव श्री कृष्ण को वहां से लेकर चलने लगते है | तभी वासुदेव देखते है की काराग्रह के द्वार स्वयं खुल जाते है और उनके पैरों की बेड़ियाँ भी खुल चुकी थी | वो काराग्रह से बहार ही निकले कीउन्होंने देखा सभी सैनिक नींद में थे | वासुदेव ये सब देखकर आश्चर्यचकित होजाते है |वासुदेव अब श्री कृष्ण को लेकर जाने लगते है| रास्ते में उन्हें यमुना जी को पार करना पढता है | यमुना जी उफान पर थी | मानो ऐसा लग रहा था की यमुना जी श्री कृष्ण के चरणों को स्पर्श करना चाहती थी | फिर भी यमुनाजी उन्हें रास्ता दे रही थी |जब वासुदेव जी के सर तक जल आ गया और यमुना जीने श्री कृष्ण के चरणों को स्पर्श कर लिया | तब धीरे धीरे यमुना का जलस्तर कम होने लगा | और वासुदेव जी कृष्ण को लेकर वृन्दावन पहुँच जाते है | वासुदेव जी ने देखा की यशोदा जी अपनी पुत्री के साथ सोयी हुई थी | उन्होंने कृष्ण को यसोधा के पास लेटा दिया | और स्वयं यसोदा की पुत्री कोगोद में लेकर मथुरा काराग्रह में चले गये |
तभीसभी दुवार बंद हो जाते है | और वासुदेव की बेड़ियाँ भी खुद बंद हो जाती है |अब सैनिक निंद्रा से जाग जाते है | और देखते है की वासुदेव और देवकी नेएक बच्चे को जनम दिया है | तभी सैनिक ये सन्देश राजा कंस को देते है |येसन्देश सुनकर | तभी कंस काराग्रह में आता है वासुदेव और देवकी से उनकाआठवां पुत्र मांगता है | वासुदेव कंस को कन्या दे देते है | कन्या देखकरकंस चौक जाता है | कंस क्रोधित हो जाता है और वासुदेव और देवकी से आठवेपुत्र के विषय में पूछता है | तभी वासुदेव बड़े विनम्रता के साथ कहते है कीहे राजन ! इस बार देवकी ने एक बालक नहीं बल्कि एक कन्या को जनम दिया है |
तबकंस को उनकी बातों पर विश्वास हो गया और वो उस कन्या को उनकी आठवी संतानसमझकर धरती पर जेसे ही पटकने लगता है | वो कन्या वेसे ही कंस के हाथ सेछूटकर आकाश में जाकर उड़ जाती है | और कंस से ऊँचे स्वर में कहती है तूमुझे क्या मरेगा , तुझे मारने वाला तो वृन्दावन में पहुँच चुका है | अबवही तुझे तेरे पापों का दंड देगा | जेसे जेसे कृष्ण बड़े होते है | कंस नेकई बार उन्हें माँरने की कोशिश की लेकिन हर बार असफल रहा | अंत में श्रीकृष्ण मथुरा आये और कृष्ण ने कंस का वध कर डाला |
आज भी लोग इस दिन को बड़े धूम धाम से व्रत रखकर कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते है |
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
महाभारत के पात्र, श्री कृष्ण, krishna, shri krishna


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 07:31 PM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.