13-11-2013, 05:35 PM | #1 |
VIP Member
|
रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से की सगाई
।बॉलीवुड से वह खबर आ ही गई जिसका इंतज़ार लंबे समय से था। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉय फ्रेंड आदित्य चोपड़ा से सगाई कर ली। स्टारडस्ट मैगज़ीन के मुताबिक रानी ने आदित्य से सगाई कर ली है और शादी अगले साल हो सकती है। रानी पिछले काफी समय से आदित्य के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में थीं मगर दोनों ही इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते थे। अभी भी रानी और आदित्य के परिवार से किसी ने भी इस बारे में पुष्टि नहीं की है मगर मैगज़ीन के मुताबिक दोनों सगाई कर चुके हैं। इस मैगज़ीन ने यह भी दावा किया है कि अगले साल शुरूआत में दोनों विवाह बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के परिवार काफी धार्मिक हैं इसलिए यह शादी पूरे रीति-रिवाजों से संपन्न होगी। चलिए हमारी तरफ से रानी और आदित्य को सगाई की बहुत-बहुत बधाई!
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|