17-06-2016, 10:03 PM | #12551 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
छगन—” कोई सस्ता इलाज नहीं है डॉक्टर साहब ? ” डॉक्टर—” बिना एनेस्थेसिया के 300 रुपए में हो जाएगा मगर दर्द बहुत सहना होगा। ” छगन—” ठीक है डॉक्टर साहब, बिना एनेस्थेसिया वाला कीजिए। ” डॉक्टर ने किया। उसे बड़ा आश्चर्य हुआ कि छगन दर्द से ज़रा भी नहीं कराहा, बल्कि मुस्कुराता ही रहा। काम होने के बाद आश्चर्यचकित डॉक्टर ने 300 रुपए फीस भी नहीं ली बल्कि, अपनी तरफ से उसे 500 रुपए का ईनाम दिया कि ऐंसा जाँबाज शख्स उसने जिंदगी में नहीं देखा। शाम को डॉक्टर्स क्लब में अन्य डॉक्टर्स के साथ उसने छगन नामक पेशेंट की जाँबाजी का किस्सा शेयर किया। सारे डॉक्टर्स में से एक डॉक्टर उठा और चिल्लाया—” अरे, वो छगन हरामखोर पहले मेरे पास आया था। मैंने उसे एनेस्थेसिया दिया और कहा कि, वो आधा घंटा बाहर इन्तजार करे। आधे घंटे बाद जब मैंने उसे बुलाया तो पता लगा कि, वो तो भाग गया है !!! |
17-06-2016, 10:57 PM | #12552 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
वो बिजली जाने के बाद, कैंडल लेकर टॉयलेट जा रही थी।
कोई कम्बख्त फूंक मार के कह गया- हैपी बर्थडे टू यू। अब बताओ ....! इमरजेन्सी में भी मजाक। बेचारी अंधरे में रह गई। |
17-06-2016, 10:57 PM | #12553 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
रात के दो बजे चाची का मोबाइल बजा। चाचा चौंक कर उठा तो देखा मोबाइल पर एक मैसेज था। ब्यूटीफुल।
चाचा ने तुरंत चाची को उठाया और गुस्सेसे पूछा- यह क्या हो रहा है? इतनी रात तुम्हें ब्यूटीफुल का मैसेज किसने भेजा है? चाची भी चकरा गई कि अब 50 की उम्र में उसे ब्यूटीफुल कौन कहेगा भला। जब उसने मोबाइल हाथ में लिया तो झल्लाकर चाचा से बोली- चश्मा लगाकर मोबाइल देखा करो। वहां ब्यूटीफुल नहीं बैटरीफुल लिखा है। |
18-06-2016, 09:05 PM | #12554 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
अखबार में एक विज्ञापन आया
हमारे पास ऐसी चीज है, जिसे पहनकर आप पूरी दुनिया को देख सकते हैं, लेकिन कोई आपको नहीं देख सकता। कीमत सिर्फ 10,000/- रुपए, घर बैठे मंगवाएं, होम डिलीवरी फ्री। पप्पू ने विज्ञापन पढ़ते ही 10,000/- रुपए भेज दिए। कुछ दिन बाद पार्सल आया। पप्पू ने पार्सल खोला तो उसमें अंदर से एक ‘बुर्का’ निकला। |
18-06-2016, 09:05 PM | #12555 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पति- मेरे सीने में बहुत दर्द हो रहा है।
जल्दी से एम्बुलेंस के लिए कॉल लगाओ। पत्नी- हां, लगाती हूं, अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ। पति- रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है, शाम को दिखा देंगे। |
18-06-2016, 09:07 PM | #12556 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पुलिस को हेलमेट न पहनने वालों पर 500 रुपए फाइन लेने की बजाय...
जिसने हेलमेट पहना है, उसे 100 रुपए इनाम देना चाहिए फिर देखो 4 दिनों में पूरा भारत हेलमेट पहनने लग जाएगा। सोच बदलिए देश बदलेगा। |
19-06-2016, 10:32 PM | #12557 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पप्पू - यार मैं बड़ा दुःखी हूं
गप्पू - ओए क्या हो गया ? पप्पू - मेरी बीवी मायके गयी है गप्पू - ओ ये तो ख़ुशी की बात है जी पप्पू - अरे अब रोज उसे फोन करना पड़ता है गप्पू - वाह! इसका मतलब तुम बीवी से बहुत प्यार करते हो पप्पू - . . . . ओए नहीं यारा, वो बोल कर गई है, जिस दिन फोन नहीं आया वापस आ जाऊंगी। |
19-06-2016, 10:32 PM | #12558 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पति: क्या बात है. आज घर बड़ा साफ है क्या वॉट्सएप बंद है तुम्हारा?
पत्नी: क्या कहा मैं क्या घर पर ध्यान नहीं देती? बेटा- नहीं वह तो चार्जर नहीं मिल रहा था, तो ढूंढ़ने के चक्कर में सफाई हो गई घर की! |
20-06-2016, 10:00 PM | #12559 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बीवी: सुनो जी
आपने काम वाली बाई को i love you बोल दिया क्या?? . पती: नहीं तो, क्यों क्या हुआ? Wife: कल तक मुझे भाभी बुलाती थी, आज दीदी बुला रही है।। |
22-06-2016, 09:02 PM | #12560 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
*प्रसंग है*
एक नवयुवती छज्जे पर बैठी है, केश खुले हुए है और चेहरे को देखकर लगता है की वह उदास है, उसकी मुख मुद्रा देखकर लग रहा है कि जैसे वह छत से कूदकर आत्महत्या करने वाली है। विभिन्न कवियों से अगर इस पर लिखने को कहा जाता तो वो कैसे लिखते : *मैथिली शरण गुप्त*- अट्टालिका पर एक रमिणी अनमनी सी है अहो किस वेदना के भार से संतप्त हो देवी कहो? धीरज धरो संसार में, किसके नही है दुर्दिन फिरे हे राम! रक्षा कीजिए, अबला न भूतल पर गिरे। *काका हाथरसी*- गोरी बैठी छत पर, कूदन को तैयार नीचे पक्का फर्श है, भली करे करतार भली करे करतार,न दे दे कोई धक्का ऊपर मोटी नार, नीचे पतरे कक्का कह काका कविराय, अरी मत आगे बढना उधर कूदना मेरे ऊपर मत गिर पडना। *गुलजार*- वो बरसों पुरानी ईमारत शायद आज कुछ गुफ्तगू करना चाहती थी कई सदियों से उसकी छत से कोई कूदा नहीं था. और आज उस तंग हालात परेशां स्याह आँखों वाली उस लड़की ने ईमारत के सफ़े जैसे खोल ही दिए आज फिर कुछ बात होगी सुना है ईमारत खुश बहुत है... *हरिवंश राय बच्चन*... किस उलझन से क्षुब्ध आज निश्चय यह तुमने कर डाला घर चौखट को छोड़ त्याग चड़ बैढीं तुम चौथा माला अभी समय है, जीवन सुरभित पान करो इस का बाला ऐसे कूद के मरने पर तो नहीं मिलेगी मधुशाला *प्रसून जोशी साहेब*... जिंदगी को तोड़ कर मरोड़ कर गुल्लकों को फोड़ कर क्या हुआ जो जा रही हो सोहबतों को छोड़ कर *रहीम*... रहिमन कभउँ न फांदिये छत ऊपर दीवार हल छूटे जो जन गिरें फूटै और कपार *तुलसी*... छत चढ़ नारी उदासी कोप व्रत धारी कूद ना जा री दुखारी सैन्य समेत अबहिन आवत होइहैं रघुरारी *कबीर*.... कबीरा देखि दुःख आपने कूदिंह छत से नार तापे संकट ना कटे , खुले नरक का द्वार'' *श्याम नारायण पांडे*- ओ घमंड मंडिनी, अखंड खंड मंडिनी वीरता विमंडिनी, प्रचंड चंड चंडिनी सिंहनी की ठान से, आन बान शान से मान से, गुमान से, तुम गिरो मकान से तुम डगर डगर गिरो, तुम नगर नगर गिरो तुम गिरो अगर गिरो, शत्रु पर मगर गिरो। *गोपाल दास नीरज*- हो न उदास रूपसी, तू मुस्काती जा मौत में भी जिन्दगी के कुछ फूल खिलाती जा जाना तो हर एक को है, एक दिन जहान से जाते जाते मेरा, एक गीत गुनगुनाती जा *राम कुमार वर्मा*- हे सुन्दरी तुम मृत्यु की यूँ बॉट मत जोहो। जानता हूँ इस जगत का खो चुकि हो चाव अब तुम और चढ़ के छत पे भरसक खा चुकि हो ताव अब तुम उसके उर के भार को समझो। जीवन के उपहार को तुम ज़ाया ना खोहो, हे सुन्दरी तुम मृत्यु की यूँ बाँट मत जोहो। *हनी सिंह*.... कूद जा डार्लिंग क्या रखा है जिंजर चाय बनाने में यो यो की तो सीडी बज री डिस्को में हरयाणे में रोना धोना बंद कर तू कर ले डांस हनी के गाने में रॉक एंड रोल करेंगे कुड़िये फार्म हाउस के तहखाने में.. 5 मिनट के बाद वो उठी और बोली चलो बाल तो सूख गए अब चल के नाश्ता कर लेती हूं.. |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|