10-03-2013, 03:45 PM | #1 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां
रेहम हॉल की ब्राउन लेडी नोरफॉक इंग्लैंड के रेहम हॉल में 1936 में कैमरे में कैद हुए इस साये को ब्राउन लेडी कहा जाता था। इसमें भूरे रंग के बूटेदार कपड़े पहनी हुई महिला को देखा गया था। इसका नाम लेडी डोरोथी था, जो चार्ल्स टाउनशेंड नामक व्यक्ति की दूसरी पत्नी थी। महिला को विश्वासघात करने पर सजा के रूप में घर में बंद कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। कई लोगों के साथ जॉर्ज पंचम ने भी कहा था कि उन्होंने एक भूरी महिला को देखा है। अंत में एक दिन उसकी तस्वीर देख कर उनके होश उड़ गए। बाद में यह तस्वीर लाइफ मैगजीन में भी प्रकाशित हुई। |
10-03-2013, 03:46 PM | #2 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां
बैचलर ग्रोव कब्रिस्तान का भूत शिकागो का यह कब्रिस्तान अपनी कुछ अजीबोगरीब हालात के कारण बंद कर दिया गया। 1999 में घोस्ट रिसर्च सोसायटी के सदस्यों ने इस कब्रिस्तान की जांच के दौरान अपने हाइस्पीड इन्फ्रारेड कैमरे से कई तस्वीरें ली थी। जब यह फिल्म डेवलप होकर आईं तो कई लोगों के होश उड़ गए। एक तस्वीर में एक अदृश्य महिला बहुत पुराने जमाने के कपड़े पहने हुए दिखाई दी। |
10-03-2013, 03:46 PM | #3 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां
मुझे भूल गए क्या भाई ? 1968 में लॉस एंजिलिस में अध्यात्मवादी सम्मेलन में लेखक रॉबर्ट ए. फर्ग्यूसन भाषण दे रहे थे। कई फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे थे। लेकिन एक फोटोग्राफर की तस्वीर में उनके पीछे एक व्यक्ति का साया देखा गया। यह इतिहास की सबसे बड़ी घटना भी मानी जाती है। बाद में फर्ग्यूसन ने जांच करयह स्वीकार किया कि यह उनका भाई वॉल्टर था, जिसकी मृत्यु द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हो गई थी। |
10-03-2013, 03:47 PM | #4 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां
कब्र पर छोटे बच्चे का साया ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक मां अपनी बेटी की कब्र पर हर बार शोक करने आती थी। श्रीमती एंड्रयू ने बेटी की कब्र की एक तस्वीर ली थी। जब उसे फिल्म रोल को डेवलप करवाया तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। तस्वीर में कब्र पर एक छोटे बच्चे का साया दिखाई दे रहा था। वह श्रीमती एंड्रयू को घूर-घूर कर देख रहा था। बाद में जांच में पाया गया कि उनकी बेटी की कब्र के पास ही दो छोटी बच्चियों की भी कब्र थी, जो तस्वीर में थी। |
10-03-2013, 03:47 PM | #5 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां
सेफ्टन चर्च का भूत ग्रेट ब्रिटेन अपने भूतों से जुड़े किस्सों के लिए मशहूर है। सेफ्टन चर्च भी इससे अछूता नहीं है। एक बार चर्च में प्रार्थना के दौरान आने वाले भक्त ने दूर खड़े काले साये को को कैमरे में कैद किया। |
10-03-2013, 03:48 PM | #6 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां
वर्स्टटीड चर्च में व्हाइट लेडी भूत 1975 की बात है। बर्थलॉट परिवार रोजाना चर्च में प्रार्थना करने जाता था। उस दौरान श्रीमती बर्थलॉट एंटीबायोटिक्स पर जी रही थीं। वे बेंच पर बैठ कर प्रार्थना कर रही थीं और दूर बैठे उनके पति तस्वीर ले रहे थे। जब तस्वीरें बन कर आईं तो श्रीमती के पीछे सफेद औरत का भूत बैठा हुआ था। इस तरह की कहानी वहां प्रचलित हो गई थी कि अगर कोई भी व्यक्ति प्रार्थना के दौरान झुकता है तो वह साया उसके पास आ जाता है। |
10-03-2013, 03:48 PM | #7 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां
डिसेबल होटल का भूत डिसेबल होटल रोमानिया देश का सबसे पुराना होटल है। लोगों का मानना है कि यह होटल एक बड़े प्राचीन जमीन में दफन खजाने के ऊपर बना है और एक काला साया उसकी रक्षा करता है। 2008 में यह बात उस समय पुख्ता हो गई, जब 33 साल की विक्टोरिया इवोन ने एक काले साये वाली महिला की तस्वीर खींची। |
10-03-2013, 03:48 PM | #8 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां
इंग्लैंड के हर्टफोर्डशर में बार्न भूत 2008 में शादी की तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर नील सेंडबैक ने हर्टफोर्डशर में एक फार्म की कुछ तस्वीरें उतारीं। यह शादी होने से पहले की लोकेशन थी। नील ने जब कम्प्यूटर में इन तस्वीरों को देखा तो अवाक रह गए। एक तस्वीर में उन्हें बच्चे का चमकता हुआ भूत दिखा, जबकि फोटो लेने के दौरान उस समय कोई नहीं था। लोगों से कुछ घटनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यहां पुलिस मुठभेड़ में कई लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें एक वह भूत वाला लड़का भी था। |
10-03-2013, 03:49 PM | #9 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां
टेक्सास के सेन एंटोनियो में रेलरोड भूत सेन एंटोनियो में रेलरोड क्रॉसिंग में अदृश्य महिला का भूत फोटोग्राफ में देखा गया। भूतों की ली गई तस्वीरों में इस तस्वीर पर सबसे ज्यादा बात की गई है। यहां कुछ साल पहले स्कूल के बच्चे कट कर मर गए थे। इसमें मिडल एज महिला को नाइट ड्रेस में दिखाया गया। साथ में उसके साथ एक टेडी बीयर या फिर कुत्ता भी दिखा। |
10-03-2013, 03:49 PM | #10 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां
यूबाय चर्च का 9 फुट लंबा भूत इंग्लैंड के उत्तरी यॉर्कशर के न्यूबाय चर्च में 9 फुट लंबा भूत देखने को मिला। यह तस्वीर 1963 में केएफ लॉर्ड ने ली थी। लॉर्ड ने दावा किया कि उस दौरान वहां सामने कोई भी नहीं था। हालांकि इससे चर्च में कोई भी सुपरनेचुरल एक्टीविटी (अलौकिक गतिवधियां) नहीं देखी गईं। चर्च ने भी अतीत में किसी नौ फुट लंबे पादरी और पुजारी के चर्च में सेवाएं देने से इनकार किया था। |
Bookmarks |
|
|