|
19-01-2013, 10:17 AM | #1 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
भारत के टॉप पत्रकार
भारत के टॉप पत्रकार आज आपको मिला रहे हैं भारत के कुछ सबसे बेहतरीन पत्रकारों से। |
19-01-2013, 10:18 AM | #2 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
Re: भारत के टॉप पत्रकार
अर्नब गोस्वामी Times Now news channel के एडिटर-इन-चीफ, अर्नब गोस्वामी आज के दौर के युवा संपादकों में से एक हैं। अर्नब गोस्वामी, ऑक्सफोर्ड विश्वविधालय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और कैम्ब्रिज विश्वविधालय के विजिट फेलो रहे हैं। इन्होंने, एक किताब कॉम्बेटिंग टेरोरिज्म : द लिगल चैलेंज भी लिखी है जिसे काफी सराहा गया। न्यूज का सबसे लंबे समय का न्यूज प्रोग्राम, 'न्यूज आवर' भी होस्ट करते हैं। इस प्रोग्राम के लिए ही, उन्हें 'बेस्ट न्यूज प्रेजेंटर' के लिए 'एशियन टेलीविजन अवार्ड' भी मिला है। |
19-01-2013, 10:20 AM | #3 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
Re: भारत के टॉप पत्रकार
प्रभु चावला प्रभु चावला इंडिया टुडे के संपादक व इंडिया टुडे समूह के संपादकीय निदेशक हैं। रिपोर्टर और संपादक के तौर पर 25 साल में इन्*होंने ऐसी घटनाओं पर व्*यापक ढंग से लिखा, जिसने भारतीय राजनीति और इसे संचालित करने वालों की दिशा बदल कर रख दी। |
19-01-2013, 10:22 AM | #4 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
Re: भारत के टॉप पत्रकार
राजदीप सरदेसाई राजदीप सरदेसाई ने 1994 में न्यू दिल्ली टेलिविज़न (NDTV) में एक राजनीतिक सम्पादक की हैसियत से प्रवेश करते हुए टेलिविज़न पत्रकारिता में पदार्पण किया। उन्हें ख़ास तौर से गुजरात दंगों पर अपने कवरेज से पहचान मिली। राजदीप सरदेसाई ने बाद में अमेरिकी दिग्गज CNN तथा राघव बहल के TV18 के साथ मिलकर अपनी खुद की कंपनी ग्लोबल ब्रॉडकास्ट न्यूज़ (GBN) शुरू करने के लिए NDTV छोड़ दिया। ये CNBC के भारतीय संस्करण CNBC-TV18, हिंदी उपभोक्ता चॅनल CNBC आवाज़ एवं एक अंतर्राष्ट्रीय चॅनल SAW ब्रॉडकास्ट करते हैं.इस नए चॅनल, जिसमें राजदीप सरदेसाई प्रमुख सम्पादक हैं, को CNN-IBN नाम दिया गया। 17 दिसंबर 2005 को इसका पहला प्रसारण हुआ। राजदीप की कम्पनी द्वारा चॅनल की 46 फीसदी हिस्सेदारी खरीद लेने के बाद चॅनल 7 भी इसी की छत्रछाया में आ गया है। उसके बाद से चॅनल7 को IBN-7 का नाम दिया गया। |
19-01-2013, 10:24 AM | #5 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
Re: भारत के टॉप पत्रकार
शेखर गुप्ता शेखर इंडियन एक्प्रेस में एडिटर इन चीफ हैं। शेखर गुप्ता न केवल इंडियन एक्सप्रेस के संपादक हैं बल्कि इस संस्थान में उनकी भागीदारी भी है। शेखर गुप्ता को सन 2001 में भारत सरकार द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये दिल्ली राज्य से हैं। |
19-01-2013, 10:25 AM | #6 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
Re: भारत के टॉप पत्रकार
सागरिका घोष वो 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। वो टाइम्स ऑफ इंडिया, आउटलुक और इंडियन एक्प्रेस जैसी मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वो सीएनएन आईबीएन की प्राइम टाइम एंकर और डिप्टी एडिटर भी हैं। उन्हें 2009 में पत्रकारिता के लिए एक्सीलैंस अवॉर्ड भी मिल चुका है। |
20-01-2013, 03:27 AM | #7 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: भारत के टॉप पत्रकार
मित्र अनजानजी श्री प्रभु चावला अब इंडिया टुडे समूह में नहीं हैं। जो कारण आपने बरखा दत्त के बदनाम होने का बताया है, उसी वज़ह से उन्हें भी समूह त्यागना पड़ा और अब उनकी जगह एक और वरिष्ठ पत्रकार एम. जे. अकबर ने संभाल ली है और श्री चावला अब 'ईटीवी' में 'सच्ची बात' कार्यक्रम होस्ट कर रहे हैं, जो उनके पूर्व कार्यक्रम 'सीधी बात' की कॉपी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-01-2013, 03:57 AM | #8 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: भारत के टॉप पत्रकार
मैं आपकी इस सूची से सहमत नहीं हूं, मित्र अनजानजी। लगता है कि आपने केवल दर्शनीयता का ध्यान रखा है यानी जो दिखता है, वो बिकता है। ये सभी वे लोग हैं, जो टीवी पर दीखते हैं, इसलिए इनकी पहचान ज्यादा है, किन्तु इससे ये भारत के टॉप जर्नलिस्ट नहीं हो जाते। इस सीरीज में तीन-चार को छोड़ कर ज्यादातर पत्रकार नहीं, टीवी एंकर या होस्ट हैं, जो अन्य पत्रकारों के काम को अपनी शैली में प्रस्तुत कर प्रसिद्ध हो गए हैं। मेरे विचार से यदि भारत के शीर्ष पत्रकारों की सूची बनाई जाए, तो उससे पी. साईनाथ, एम. जे. अकबर, कुलदीप नय्यर, प्रणय रॉय, विनोद मेहता, सईद नक़वी, सादिया देहलवी, संदीपन डे, तरुण तेजपाल, जी. गोपीकृष्णन, टी. जे. एस. जॉर्ज, एन. राम आदि को बाहर रखना पत्रकारिता के इतिहास से अन्याय है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-01-2013, 07:01 AM | #9 |
Administrator
|
Re: भारत के टॉप पत्रकार
अलैक जी की बात से मैं भी इन्तेफाक रखता हूँ, इस लिस्ट में और भी पत्रकार होने चाहिए थे, मसलन स्वपन दासगुप्ता, कंचन गुप्ता सुचेता दलाल, आर जगन्नाथन (फर्स्ट पोस्ट के सम्पादक), मधु त्रेहान, अशोक मालिक आदि।
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
19-01-2013, 11:24 AM | #10 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
Re: भारत के टॉप पत्रकार
प्रणब रॉय प्रणब रॉय एनडीटीवी(न्यू दिल्ली टेलीविजन) के फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन हैं। प्रणव रॉय को आज कौन नहीं जानता, एनडीटीवी के मालिक, अंग्रेजी के अत्यंत कुशल समाचार वाचक, चुनावी सर्वेक्षण के जनक और इस देश के सर्वाधिक चर्चित पत्रकारों में से एक प्रणव रॉय एक ऐसी हस्ती हैं जिनके बारे में संभवतः पूरा हिंदुस्तान जानता है। |
Bookmarks |
|
|