|
09-11-2010, 03:39 PM | #1 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
फोरम की चटनी, प्रविष्टि का मुरब्बा
फोरम गीत सूत्र पे सूत्र बनाते चलो -२ पीठ-दर-पीठ थप-थपाते चलो समझ की झोली भरे ना भरे -२ 'वाह' 'वाह' का झोला उठाते चलो सूत्र पे सूत्र बनाते चलो कुछ भी लिख दो, कहीं भी लिख दो टिप्पणी तो मिल जाएँ सांझ ढले जब, सूत्र खुले तब मन हर्षित हो जाए क्या सीखाsssssss क्या सीखा, क्या पाया तूने सोच के सर बस खुजाते चलो पीठ-दर-पीठ थप-थपाते चलो अब तुम मेरे सूत्र में आओ मैं तेरे सूत्र में जाऊं तुम अब मेरी पीठ खुजाओ अब मैं तेरी खुजाऊं रचनाssssssss रचना पल्ले पड़े न पड़े वाहक की भीड़ में समाते चलो पीठ-दर-पीठ थप-थपाते चलो कौन है उम्दा, कौन है घटिया यहाँ तो सारे बराबर अभिव्यक्ति का माध्यम है ये टीपो छापो धडा-धड़ ज्ञान शिखाssssss ज्ञान शिखा जले ना जले 'वाह' पताका फहराते चलो पीठ-दर-पीठ थप-थपाते चलो सूत्र पे सूत्र बनाते चलो -२ पीठ-दर-पीठ थप-थपाते चलो समझ की झोली भरे ना भरे -२ 'वाह' 'वाह' का झोला उठाते चलो सूत्र पे सूत्र बनाते चलो |
09-11-2010, 03:43 PM | #2 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
मित्र, पता नहीं ये प्रशंसा है या कटाक्ष ...........
लेकिन है सवा सोलह आने खरा..... |
09-11-2010, 03:49 PM | #3 | |
Administrator
|
Quote:
जो भी है.. काफी अच्छा है.. आपकी बातो को ध्यान में रखा जायेगा..
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
|
09-11-2010, 04:50 PM | #4 |
Diligent Member
Join Date: Oct 2010
Location: जयपुर (राजस्थान)
Posts: 1,366
Rep Power: 17 |
अरविन्द जी
जैसा कि मैं आपकी क्षमता से वाकिफ हूँ और आशा करता हूँ कि आप अपनी कलम का जादू यहाँ चला कर फोरम को एक गति प्रदान करेंगे क्या आप मेरी आशाओं को जीवंत रखेंगे ?? |
09-11-2010, 07:58 PM | #5 |
Special Member
|
ही ही ही ही
ये नहीं चलेगा बंधू चलो वो माल दिखाओ जो अलग बांध रखा है
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
09-11-2010, 09:44 PM | #6 | |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: ययावर
Posts: 8,512
Rep Power: 99 |
Quote:
देखो............. फोरम है एक सभा निराली घूघट पगड़ी गोरी काली नीली पीली लाल सुनहरी श्वेत गुलाबी औ हरियाली चार यार हो गए इकट्ठे दुबले पतले हट्टे कट्टे चित्र,व्यंग्य, आलेख,चुटकुले शब्दों की भी भरी दुनाली राम जुहारी पाँय पैंलगी हाल चाल फिर बात बतकही देश विदेश प्रदेश की बातें लगे ठहाका बजती ताली ध्यान ज्ञान विज्ञान वार्ता सरस कहानी किस्से यात्रा इन्टरनेट और ब्लॉग कथाएं जहाँ चाह वहाँ राह निकाली डूबे को बन जाएँ सहारा लड़खडायें तो कंधा वारा बिना अर्थ 'जय' बने सहायक दे कर के मुस्कराहट खाली
__________________
तरुवर फल नहि खात है, नदी न संचय नीर । परमारथ के कारनै, साधुन धरा शरीर ।। विद्या ददाति विनयम, विनयात्यात पात्रताम । पात्रतात धनम आप्नोति, धनात धर्मः, ततः सुखम ।। कभी कभी -->http://kadaachit.blogspot.in/ यहाँ मिलूँगा: https://www.facebook.com/jai.bhardwaj.754 |
|
10-11-2010, 09:13 AM | #7 | |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Quote:
जय भाई, छा गए गुरु। |
|
10-11-2010, 10:46 AM | #8 | |
Special Member
|
Quote:
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
|
20-11-2012, 09:20 PM | #9 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: फोरम की चटनी, प्रविष्टि का मुरब्बा
[QUOTE=jai_bhardwaj;12547]वो माल इधर है निशांत भाई ..............
देखो............. फोरम है एक सभा निराली घूघट पगड़ी गोरी काली नीली पीली लाल सुनहरी श्वेत गुलाबी औ हरियाली अरविन्द जी तो छुपे रुस्तम निकले जिन्होंने ‘पीठ दर पीठ थपथपाते चलो’ लिख कर फोरम के लेखकों पाठकों हास्य रस की रेवडियाँ बांटने का काम हाथ में लिया है. किन्तु आप की भी दाद देनी पड़ेगी कि इसी सूत्र में आपने अपनी दो सुन्दर रचनाओं से रू-ब-रू करवाया. बहुत बहुत धन्यवाद और बधाई. |
10-11-2010, 09:10 AM | #10 | ||
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Quote:
Quote:
"निमियाँ के डाढ़ मैया झूले ली झूलनवा ..... " हीहीही..... समझ गए ना.... |
||
Bookmarks |
Tags |
discussions, forum anthem, forum songs, forum talks, satires, witty replies |
|
|