29-08-2013, 04:05 PM | #1 |
Banned
Join Date: Jul 2013
Location: India
Posts: 13
Rep Power: 0 |
देश को दिल में रखकर खेलते थे ध्यानचंद
ध्यानचंद ने लगभग आठ दशक पहले ही लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि खेलों में कदम रखना गलत नहीं है। ध्यानचंद की ही देन है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और उनका जन्मदिन (29 अगस्त) राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हॉकी में ध्यानचंद की अहमियत को इसी बात से समझा जा सकता है कि उन्हें फुटबॉल में पेले और क्रिकेट में ब्रैडमैन के समतुल्य माना जाता है। इस महान सपूत को सम्मान देते हुए राष्ट्रपति खेल सम्मान से खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं। इस दिन खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित किए जाते हैं। Last edited by dipu; 29-08-2013 at 05:04 PM. |
Bookmarks |
Tags |
ध्यानचंद |
|
|