31-08-2013, 06:49 AM | #1 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
बाढ़ से बेहाल बिहार
बाढ़ से बेहाल बिहार
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
31-08-2013, 06:49 AM | #2 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: बाढ़ से बेहाल बिहार
यूं तो बिहार में हर साल बाढ़ आती है। मगर बाढ़ का आतंक कुछ जिलों तक ही सीमित था।मगर इस बार लगभग पूरा बिहार बाढ़ की चपेट में है। गंगा पूरे उफान पर है। गंगा में पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पटना में गंगा 1994 के अधिकतम जलस्तर से 42 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। इसी तरह गंगा हाथीदह (पटना) में 1971 के अधिकतम जलस्तर से 32 सेंटीमीटर और भागलपुर में वर्ष 2003 के उच्चतम जलस्तर से एक सेंटीमीटर नीचे बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा पटना के गांधीघाट पर खतरे के निशान से 125 सेंटीमीटर, हाथीदह में 107 सेंटीमीटर, भागलपुर में 51 सेंटीमीटर, बक्सर में 112 सेंटीमीटर, दीघा घाट पटना में 40 सेंटीमीटर, मुंगेर में 29 सेंटीमीटर, कहलगांव में 94 सेंटीमीटर, साहेबगंज में 141 सेमी, और फरक्का में 169 सेमी ऊपर बह रही है। आयोग के अनुसार बक्सर में गंगा के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की कमी होगी। जबकि पटना के दीघा घाट और गांधीघाट पर पांच-पांच सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि होगी। इसी तरह हाथीदह, भागलपुर, कहलगांव, फरक्का में जलस्तर में वृद्धि की संभावना व्यक्त की गई है
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
31-08-2013, 06:49 AM | #3 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: बाढ़ से बेहाल बिहार
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
31-08-2013, 06:50 AM | #4 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: बाढ़ से बेहाल बिहार
विकराल हुआ बाढ़, एनएच 80 कटाव से बंद हुआ मार्ग भागलपुर। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ विकराल रुप धारण कर चुका है। गंगा अभी उफान पर है। गुरुवार को जलस्तर 80 सेमी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। कहलगांव-भागलपुर एनएच 80 पर करीब तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है। सबौर व घोघा के बीच मुख्यमार्ग पर कटाव शुरू हो गया। इस कारण पड़ोसी राज्य झारखंड से संपर्क भंग हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए मार्ग पर परिचालन बंद है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
31-08-2013, 06:50 AM | #5 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: बाढ़ से बेहाल बिहार
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
31-08-2013, 06:51 AM | #6 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: बाढ़ से बेहाल बिहार
कई मोहल्लों में बाढ़ गंगा के तटीय इलाके में भरने के बाद पानी शहर के कई मोहल्लों में प्रवेश कर गया है। बुधवार देर रात भागलपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन, प्रोफेसर कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज, डीएवी स्कूल, गोलाघाट, आदमपुर आदि मोहल्लों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। तटीय इलाकों में रहने वाले वाशिंदे गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ के पानी से करीब 30 हजार शहरवासी प्रभावित हुए हैं।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
31-08-2013, 06:51 AM | #7 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: बाढ़ से बेहाल बिहार
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
31-08-2013, 06:51 AM | #8 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: बाढ़ से बेहाल बिहार
रिंग बांध में दरार, गंगा का पानी खगड़िया के गांवों में फैला खगड़िया। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण जिले के परबत्ता प्रखंड के चक प्रयाग, तेमथा करारी और वीरपुर टोला के कई गांवों को सुरक्षा देने वाले रिंग बांध में दरार आने से करीब सौ एकड़ में लगी केले की फसल को नुकसान पहुंचा है। गोगरी के अनुमंडलाधिकारी जनार्दन कुमार ने गुरुवार को बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण रिंग बांध में दरार उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि इन दरारों से पानी का तेजी से रिसाव हो रहा है, जिसके कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में लगे केले की फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है। कुमार ने बताया कि रिंग बांध की देखरेख एवं मरम्मति का जिम्मा संबंधित पंचायत के मुखिया एवं राजस्व कर्मचारी को दिया गया था। लेकिन इन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके कारण गंगा नदी का पानी इन क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है। उन्होंने बताया कि इन गांवों के लोग ऊंचे स्थान पर पहले से ही शरण लिये हुए हैं। एसडीओ ने बताया कि जिले के गोगरी-नारायणपुर तटबंध की देख रेख के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों की तैनाती की गई है
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
31-08-2013, 06:52 AM | #9 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: बाढ़ से बेहाल बिहार
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
31-08-2013, 06:52 AM | #10 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: बाढ़ से बेहाल बिहार
ग्रामीण इलाकों में घुसा पानी पटना। पटना में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मनेर, दानापुर दियारा आदि इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ प्रभावित लोग उंचे स्थान की तलाश में नाव से शहर की तरफ आ रहे हैं। पटना शहर में पानी का प्रवेश नहीं हुआ है, लेकिन लोग गंगा के जलस्तर में वृद्धि से अचंभित हैं। लोगों आशंकित हैं कि कहीं गंगा का पानी शहर में न प्रवेश कर जाए। हालांकि जानकार इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग के इंजीनियर अंजनी कुमार के मुताबिक शहर में पानी तभी प्रवेश कर सकता है, जब गंगा के जलस्तर में एक मीटर 30 सेंटीमीटर का इजाफा हो। जो फिलहाल संभव नहीं दिखता।गांधी घाट पर प्रतिनियुक्त जल संसाधन विभाग के इंजीनियर अंजनी कुमार ने बताया कि 14 अगस्त 1994 को पटना में गंगा जलस्तर सर्वाधिक उंचे स्तर 50.27 मीटर पर था। गुरुवार को दिन में गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 49.86 मीटर पर स्थिर है
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
Bookmarks |
|
|