10-01-2013, 04:52 PM | #1 |
VIP Member
|
7 साल की बच्ची को रेप के बाद ..............
गुरुवार को शहर के सुभाष नगर इलाके में एक 7 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया था। शव की हालत देखकर लोगों को अंदेशा हुआ कि उसकी रेप के बाद बेरहमी से हत्या की गई है। बच्ची का शव मिलने का बाद लोगों ने नेशनल हाइवे 58 जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। रिपोर्टों के मुताबिक बच्ची को तेजाब डालकर जला दिया गया था। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी गाजियाबाद के दौरे पर थे। यह मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका पहला गाजियाबाद दौरा था। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लोगों के घरों में घुसकर मारपीट का भी आरोप लगाया है। हिंसा की घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। गाजियाबाद के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|