08-06-2015, 06:59 PM | #1 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
गॉसप रिटर्न्स
‘सलेब्रिटी’ गॉसिप डरै, प्रीति न टूटन पाय। कबिरा टूटै प्रीति तो, कत्ल-खू़न होइ जाय।। अर्थ स्पष्ट है- ‘सलेब्रिटी’ अर्थात् कोई प्रतिष्ठित सार्वजनिक हस्ती गॉसिप से डरता/डरती हो तो आपसी प्रीति कभी नहीं टूटनी चाहिए, क्योंकि यदि प्रीति टूट गई तो बदनामी होने के डर से ‘सलेब्रिटी’ आपका कत्ल करवा देगा/देगी। यदि कबीरदास इस दोहे को लिख देते तो आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि यह अद्भुत दोहा आमजन के लिए ही नहीं, व्हाइट कॉलर क्राइम की गुत्थी सुलझाने वाली सी॰बी॰आई॰ के लिए भी अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होता। अपने लिखे उपरोक्त दोहे के पक्ष में हमने ‘मधुमति शुक्ला मर्डर केस’ का जीवन्त प्रमाण प्रस्तुत किया था जिसमें राजनीतिज्ञ अमरमणि त्रिपाठी ने नवोदित कवियित्री मधुमिता शुक्ला का मर्डर करा दिया था। हमारा दोहा पढ़ने के बाद हमारे कुछ लाख प्रबुद्ध पाठकों ने विचलित और चिन्तित होकर आई-मेल भेजकर हमसे प्रश्न किया कि 'गॉसप' का मतलब हम ठीक से समझ नहीं सके! हमारी नज़रों में तो 'गॉसप' का मतलब हिन्दी में 'गपशप' होता है। सभी गपशप करने के शोैक़ीन होते हैं। इसलिए गपशप करने से डरता कौन है? गपशप का कत्ल-खून से क्या सम्बन्ध? इसलिए 'गॉसप' का मतलब समझाइए। हम समझ गए कि हमारे पाठकों का प्रश्न न्यायसंगत है और उनकी जिज्ञासा का समाधान करना हमारा फर्ज़ है। वस्तुतः यहाँ पर गॉसप का वास्तविक तात्पर्य 'कानाफूसी' से है जिसे अँग्रेज़ी में 'रूमर' कहते हैं और यह बात स्पष्ट रूप से अँग्रेज़ी के शब्दकोश में अँग्रेज़ी में ही लिखी हुई है। अतएव यह स्पष्ट हुआ कि पाठकों द्वारा पूछा गया प्रश्न 'जिज्ञासा' की श्रेणी में न आकर 'चुहल' की श्रेणी में आता है। ऐसी अवस्था में 'गॉसप' ही कहानी का मनोरंजक 'कॉन्फ्लिक्ट' बन जाता है।
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
08-06-2015, 11:51 PM | #2 |
Diligent Member
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65 |
Re: गॉसप रिटर्न्स
jigyasa ka samadhan bakhubi kiya aapne rajat ji , bahut bahut dhanywad ....
|
09-06-2015, 01:22 PM | #3 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गॉसप रिटर्न्स
टिप्पणी के लिए धन्यवाद, सोनी पुष्पा जी।
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
Bookmarks |
|
|