09-04-2012, 12:49 AM | #11 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: स्वास्थ्यवर्द्धक समाचार : नए शोध और खोजें
ब्रिटिश वैज्ञानिक 600 बच्चों का पिता
लंदन । ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक के बारे में माना जाता है कि 20 साल की अवधि में उसके वीर्य से 600 बच्चों का जन्म हुआ। इसका वैज्ञानिक का नाम बर्टोल्ड वेसनर है। वेसनर का निधन 1972 में हुआ। एक खबर की माने तो उन्होंने 1940 के दशक से 1960 के दशक के दौरान अपने लंदन स्थित क्लीनिक में वीर्य दाता के तौर पर काम किया। उनके क्लीनिक के जरिए दो दशक की अवधि में करीब 1,500 महिलाओं ने गर्भ धारण किया। समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक दो ऐसे लोगों ने इस वैज्ञानिक के बारे में जानकारी दी है, जिनका जन्म इस क्लीनिक की मदद से हुआ था। एक जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक के जरिए पैदा हुए 1,500 लोगों में 600 से अधिक के पिता डॉक्टर वेसनर थे। इनमें कनाडा के डॉक्यूमेंटरी निर्माता बैरी स्टीवेंस और लंदन के वरिष्ठ वकील डेविड गोलांक्ज भी हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
health news, hindi forum, hindi news, your health |
|
|