29-11-2010, 05:05 PM | #11 |
Exclusive Member
|
Re: ताज महल या शिव मंदिर (100 से भी अधिक प्रमाण एवं
10. संगमरमर की सीढ़ियाँ चढ़ने के पहले जूते उतारने की परंपरा शाहज़हां के समय से भी पहले की थी जब ताज शिव मंदिर था। यदि ताज का निर्माण मक़बरे के रूप में हुआ होता तो जूते उतारने की आवश्यकता ही नहीं होती क्योंकि किसी मक़बरे में जाने के लिये जूता उतारना अनिवार्य नहीं होता। |
29-11-2010, 08:24 PM | #12 |
Exclusive Member
|
Re: ताज महल या शिव मंदिर (100 से भी अधिक प्रमाण एवं
आप लोग मेरे उत्साह बढाए गे तो आगे पोस्ट करुगा
|
30-11-2010, 07:20 PM | #13 |
Exclusive Member
|
Re: ताज महल या शिव मंदिर (100 से भी अधिक प्रमाण एवं
11. देखने वालों ने अवलोकन किया होगा कि तहखाने के अंदर कब्र वाले कमरे में केवल सफेद संगमरमर के पत्थर लगे हैं जबकि अटारी व कब्रों वाले कमरे में पुष्प लता आदि से चित्रित पच्चीकारी की गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि मुमताज़ के मक़बरे वाला कमरा ही शिव मंदिर का गर्भगृह है।
12. संगमरमर की जाली में 108 कलश चित्रित उसके ऊपर 108 कलश आरूढ़ हैं, हिंदू मंदिर परंपरा में 108 की संख्या को पवित्र माना जाता है। |
30-11-2010, 07:26 PM | #14 |
Exclusive Member
|
Re: ताज महल या शिव मंदिर (100 से भी अधिक प्रमाण)
13. ताजमहल के रख-रखाव तथा मरम्मत करने वाले ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कि प्राचीन पवित्र शिव लिंग तथा अन्य मूर्तियों को चौड़ी दीवारों के बीच दबा हुआ और संगमरमर वाले तहखाने के नीचे की मंजिलों के लाल पत्थरों वाले गुप्त कक्षों, जिन्हें कि बंद (seal) कर दिया गया है, के भीतर देखा है।
14. भारतवर्ष में 12 ज्योतिर्लिंग है। ऐसा प्रतीत होता है कि तेजोमहालय उर्फ ताजमहल उनमें से एक है जिसे कि नागनाथेश्वर के नाम से जाना जाता था क्योंकि उसके जलहरी को नाग के द्वारा लपेटा हुआ जैसा बनाया गया था। जब से शाहज़हां ने उस पर कब्ज़ा किया, उसकी पवित्रता और हिंदुत्व समाप्त हो गई। |
30-11-2010, 07:28 PM | #15 |
Exclusive Member
|
Re: ताज महल या शिव मंदिर (100 से भी अधिक प्रमाण)
15. वास्तुकला की विश्वकर्मा वास्तुशास्त्र नामक प्रसिद्ध ग्रंथ में शिवलिंगों में 'तेज-लिंग' का वर्णन आता है। ताजमहल में 'तेज-लिंग' प्रतिष्ठित था इसीलिये उसका नाम तेजोमहालय पड़ा था।
16. आगरा नगर, जहां पर ताजमहल स्थित है, एक प्राचीन शिव पूजा केन्द्र है। यहां के धर्मावलम्बी निवासियों की सदियों से दिन में पाँच शिव मंदिरों में जाकर दर्शन व पूजन करने की परंपरा रही है विशेषकर श्रावन के महीने में। पिछले कुछ सदियों से यहां के भक्तजनों को बालकेश्वर, पृथ्वीनाथ, मनकामेश्वर और राजराजेश्वर नामक केवल चार ही शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन उपलब्ध हो पा रही है। वे अपने पाँचवे शिव मंदिर को खो चुके हैं जहां जाकर उनके पूर्वज पूजा पाठ किया करते थे। स्पष्टतः वह पाँचवाँ शिवमंदिर आगरा के इष्टदेव नागराज अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर ही है जो कि तेजोमहालय मंदिर उर्फ ताजमहल में प्रतिष्ठित थे। |
30-11-2010, 07:48 PM | #16 |
Member
Join Date: Nov 2010
Posts: 175
Rep Power: 14 |
Re: ताज महल या शिव मंदिर (100 से भी अधिक प्रमाण)
इस सन्दर्भ में मेरा कहना है कि : महल(तदभव) शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द महालय(तत्सम) से हुई है। महालय शब्द महा+आलय से बना है और इसका मतलब है बड़ा घर !
|
30-11-2010, 07:57 PM | #17 |
Member
Join Date: Nov 2010
Posts: 175
Rep Power: 14 |
Re: ताज महल या शिव मंदिर (100 से भी अधिक प्रमाण)
|
30-11-2010, 08:08 PM | #18 |
Member
Join Date: Nov 2010
Posts: 175
Rep Power: 14 |
Re: ताज महल या शिव मंदिर (100 से भी अधिक प्रमाण)
|
30-11-2010, 08:19 PM | #19 |
Exclusive Member
|
Re: ताज महल या शिव मंदिर (100 से भी अधिक प्रमाण)
17. आगरा मुख्यतः जाटों की नगरी है। जाट लोग भगवान शिव को तेजाजी के नाम से जानते हैं। The Illustrated Weekly of India के जाट विशेषांक (28 जून, 1971) के अनुसार जाट लोगों के तेजा मंदिर हुआ करते थे। अनेक शिवलिंगों में एक तेजलिंग भी होता है जिसके जाट लोग उपासक थे। इस वर्णन से भी ऐसा प्रतीत होता है कि ताजमहल भगवान तेजाजी का निवासस्थल तेजोमहालय था।
|
30-11-2010, 08:20 PM | #20 |
Exclusive Member
|
Re: ताज महल या शिव मंदिर (100 से भी अधिक प्रमाण)
18. बादशाहनामा, जो कि शाहज़हां के दरबार के लेखाजोखा की पुस्तक है, में स्वीकारोक्ति है (पृष्ठ 403 भाग 1) कि मुमताज को दफ़नाने के लिये जयपुर के महाराजा जयसिंह से एक चमकदार, बड़े गुम्बद वाला विशाल भवन (इमारत-ए-आलीशान व गुम्ब़ज) लिया गया जो कि राजा मानसिंह के भवन के नाम से जाना जाता था।
|
Bookmarks |
|
|