25-07-2022, 06:44 PM | #1 |
Diligent Member
|
प्यार करना बुरा नहीं लेकिन...
■■■■■■■■■■■■ ज़ुल्म ऐसा हुज़ूर मत करना दिल के शीशे को चूर मत करना तुमको खुद की नज़र ही लग जाये यार इतना ग़ुरूर मत करना रूह को दागदार कर दे जो ऐसा कोई क़ुसूर मत करना प्यार करना बुरा नहीं लेकिन खुद को घायल मयूर मत करना साया बनकर जो साथ देता है उसको 'आकाश' दूर मत करना ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी दिनांक- 21/07/ 2022 ■■■■■■■■■■■■■■■ वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी' ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274309 मो- 9919080399 |
Bookmarks |
|
|