16-02-2014, 08:45 AM | #3541 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
दिल्ली लोकपाल बिल 2014 भ्रष्टाचार की वजह से हुए नुकसान का पांच गुना दोषी पाए गए अफसर या कर्मचारी या अन्य किसी व्यक्ति या संस्था से वसूलने का प्रावधान है। लोकपाल एवं लोकायुक्त एक्ट 2013 इसे लेकर केंद्र सरकार के कानून में कोई प्रावधान नहीं।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
16-02-2014, 08:46 AM | #3542 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
आखिर जनलोकपाल बिल पर क्यों अड़े हैं केजरीवाल?
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
16-02-2014, 08:46 AM | #3543 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जन लोकपाल बिल (दिल्ली लोकपाल बिल 2014) को पास कराए जाने पर अड़े हुए हैं। केजरीवाल पर आरोप है कि वे केंद्र या दिल्ली के उप राज्यपाल से बिना इजाजत लिए दिल्ली लोकपाल बिल 2014 को दिल्ली विधानसभा में पेश करने पर अड़े हुए हैं। आखिर इसकी वजह क्या है, यह समझने के लिए इन पहलुओं को जानना जरूरी है: .............
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
16-02-2014, 08:57 AM | #3544 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
वादा न निभाने की तोहमत से बचना चाहते हैं
केजरीवाल के बिल पेश करने पर अड़ने की वजह इस मुद्दे पर उनकी राजनीतिक मजबूरी है। अगर वे केंद्र या उप राज्यपाल से बिल पेश करने को लेकर इजाजत मांगेंगे तो इस बात की पूरी संभावना है कि उन्हें इजाजत नहीं मिलेगी। चूंकि, केंद्र सरकार ने इस मामले में कानून पहले ही बना दिया है और उसी कानून के आधार पर राज्यों को 365 दिनों के भीतर लोकायुक्त का गठन करना है। इस वजह से केजरीवाल के लोकपाल बिल को विधानसभा में पेश करने की अनुमति मिलना बहुत मुश्किल है। अगर केजरीवाल अनुमति लेंगे तो उन्हें मालूम है कि उन्हें यह अनुमति आसानी नहीं मिलेगी। अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी और कांग्रेस समेत उनके विरोधियों को यह मौका मिल जाएगा कि वे केजरीवाल पर लोकपाल बिल पास करने का वादा न निभाने का आरोप लगाएं। गौरतलब है कि केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सरकार बनने पर दिसंबर में ही जन लोकपाल बिल पास करवाने का वादा किया था। लेकिन करीब आधी फरवरी बीत जाने पर भी दिल्ली सरकार विधानसभा में जन लोकपाल बिल पेश तक नहीं कर पाई है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
16-02-2014, 08:58 AM | #3545 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
चित भी मेरी, पट भी मेरी
कुछ जानकारों का मानना है कि अरविंद केजरीवाल के पास कई वादे न निभाने, सोमनाथ भारती के मुद्दे पर आलोचना झेलने और दिल्ली पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से हुई बदनामी को एक झटके में खत्म करने के लिए जन लोकपाल अच्छा मुद्दा है। अगर केजरीवाल जन लोकपाल बिल सदन में पेश करते हैं तो वे हीरो बन सकते हैं। बाद में भले ही वह पास हो या न हो। अगर बिल पेश या पास नहीं हुआ तो केजरीवाल के पास इस्तीफा देने का विकल्प होगा। अगर केजरीवाल इस्तीफा देते हैं तो उनके पास बीजेपी और कांग्रेस के ऊपर हमला करने का अच्छा बहाना मिल जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के पास विपक्षियों को घेरने का असरदार मुद्दा होगा। केजरीवाल देश भर में घूम-घूम कर प्रचार भी कर सकेंगे और बीजेपी, कांग्रेस पर हमले तेज कर सकते हैं।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
16-02-2014, 08:58 AM | #3546 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
सहानुभूति बटोरेंगे?
अरविंद केजरीवाल को यह पता है कि अगर जन लोकपाल बिल पास होता है तो उन्हें फायदा होगा और नहीं भी होगा तो वे इस्तीफा देकर शहीद बन जाएंगे। आम आदमी पार्टी का आकलन है कि केजरीवाल के इस्तीफा देने से जनता के बीच केजरीवाल के लिए सहानुभूति उमड़ेगी। केजरीवाल की नजर उस संभावित सहानुभूति पर भी है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
16-02-2014, 08:58 AM | #3547 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
कांग्रेस-बीजेपी की पॉलिटिक्स जन लोकपाल बिल (दिल्ली लोकपाल बिल 2014) के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी सीधे तौर पर विरोध करने का जोखिम नहीं उठा सकती हैं। इसलिए दोनों पार्टियां परोक्ष रूप से इसका विरोध कर रही हैं।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
16-02-2014, 08:59 AM | #3548 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
कांग्रेस
कांग्रेस का कहना है कि वे जन लोकपाल के समर्थन में है, बशर्ते इस बिल को संवैधानिक तरीके से विधानसभा में पेश किया जाए। कांग्रेस के रणनीतिकारों का पता है कि अगर केजरीवाल की सरकार केंद्र से इजाजत लेती है तो उसमें कई पेंच हैं। इन पेंचों की वजह से केजरीवाल की सरकार को इजाजत मिलना मुश्किल है और अगर ऐसा होता है तो उसके पास केजरीवाल पर वादा न निभाने का आरोप लगाने का अच्छा बहाना होगा। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता केजरीवाल की सरकार को समर्थन दिए जाने के खिलाफ हैं। लेकिन पार्टी के हाथ अब तक ऐसा कोई ठोस बहाना नहीं लगा था कि वे केजरीवाल की सरकार से समर्थन वापस ले लें। पार्टी के कुछ नेताओं को लगता है कि जन लोकपाल बिल केजरीवाल की सरकार से पीछा छुड़ाने का अच्छा बहाना है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
16-02-2014, 08:59 AM | #3549 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
बीजेपी
बीजेपी जन लोकपाल के मु्द्दे पर सीधे तौर पर विरोध का जोखिम नहीं उठा सकती है। पार्टी के नेता हर्षवर्धन ने दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को कहा है कि वह आम आदमी पार्टी से एक हजार गुना ज्यादा जन लोकपाल बिल के पक्ष में है। लेकिन परोक्ष रूप से बीजेपी के रणनीतिकारों का लगता है कि इस मुद्दे पर केजरीवाल की सरकार जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो उनके पास केजरीवाल की खामियां गिनाने और उनकी तीखी आलोचना का मौका मिलेगा। पार्टी का यह भी आकलन है कि केजरीवाल सरकार की साख गिर रही है और इसका लोकसभा चुनाव में बीजेपी को फायदा मिल सकता है। हालांकि, पार्टी के कुछ नेता केजरीवाल का इस्तीफा होने की स्थिति में आम आदमी पार्टी के पक्ष में उठने वाली सहानुभूति की लहर को लेकर भी आशंकित हैं।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
16-02-2014, 09:53 AM | #3550 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: खबरे : कुछ हट के
Thanks for Nice updating.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
Bookmarks |
|
|