07-02-2013, 08:33 AM | #1 |
Junior Member
Join Date: Jan 2013
Posts: 4
Rep Power: 0 |
शिल्पा शेट्टी के नए star ने मैदान पर किया एक 'बो
ऑस्ट्रेलिया के यंग ऑलराउंडर जेम्स फॉल्कनर आईपीएल स्टार बनते ही चमकने लगे हैं। राजस्थान रॉयल्स द्वारा 400,000 डॉलर (लगभग 2.13 करोड़ रु) में खरीदे जाने के महज चार दिन बाद ही उन्होंने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक खास रिकॉर्ड बना डाला। वेस्ट इंडीज के खिलाफ मनुका ओवल मैदान पर हुए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में फॉल्कनर ने 4 विकेट चटकाए। 330 रन के विशाल टार्गेट को हासिल करने उतरी मेहमान कैरेबियाई टीम को 290 रन के स्कोर तक रोकने में उन्होंने अहम रोल निभाया। महज चार दिन पहले ही एक आम क्रिकेटर से करोड़पति खिलाड़ी बने फॉल्कनर ने अपनी कीमत को सही साबित करते हुए डैरेन ब्रावो, क्रिस गेल, कप्तान डैरेन सैमी और सुनील नारायण जैसे दिग्गजों के विकेट झटके। उनकी इस कातिलाना गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को 39 रन से पराजित किया। इस वनडे में 4 विकेट लेकर फॉल्कनर ने एक खास ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड बुक में भी एंट्री की। फॉल्कनर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे में चार विकेट चटकाए। उनके परफॉर्मेंस का एक्स फैक्टर रहा सभी बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करना। ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सभी 4 विकेट क्लीन बोल्ड करते हुए लेने का कारनामा फॉल्कनर से पहले केवल दो दिग्गज कर पाए हैं। एक वनडे में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नंबर 1 कंगारू पेसर ब्रेट ली ने यह कारनामा 2 बार किया है। डेमियन फ्लेमिंग ने भी एक बार ऐसा करिश्माई प्रदर्शन किया था। |
07-02-2013, 10:23 AM | #3 |
Member
Join Date: Feb 2013
Posts: 21
Rep Power: 0 |
Re: शिल्पा शेट्टी के नए star ने मैदान पर किया एक 'बो
|
07-02-2013, 10:39 PM | #4 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: शिल्पा शेट्टी के नए star ने मैदान पर किया एक 'बो
kamal hai
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
Bookmarks |
|
|