04-11-2013, 06:27 PM | #1 |
VIP Member
|
बल्लेबाजों के लिए खौफ था ये खिलाड़ी
टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज खेल के इतिहास में हमेशा यादगार रहेगी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के विदाई मैच ने इस सीरीज को खास बना दिया है। 6 तारीख से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। उससे ठीक दो दिन पहले क्रिकेट फैन्स कैरेबियाई दिग्गज मेल्कम मार्शल की 14वीं डेथ एनिवर्सरी का शोक मना रहे हैं। 4 नवंबर 1999 को क्रिकेट में फास्ट बॉलिंग के एक युग का अंत हुआ था। लेजेंड्री फास्ट बॉलर मार्शल ने 14 साल पहले इसी दिन अपनी आखिरी सांस ली थी। अपने करियर में हमेशा फिट रहे मार्शल कैंसर की जंग महज 6 महीने में हार गए थे। आंत के कैंसर ने इस योद्धा को बेबस कर दिया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
04-11-2013, 06:27 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: बल्लेबाजों के लिए खौफ था ये खिलाड़ी
मेल्कम डेन्जिल मार्शल का जन्म 18 अप्रैल 1958 को बारबडोस के ब्रिजटाउन में हुआ। उनके पिता डेन्जिल पुलिसकर्मी थे।
जब मार्शल महज एक साल के थे तो उनके पिता का एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। उनकी मां एलिनॉर ने उन्हें पालने के लिए दूसरी शादी कर ली थी। सौतेले भाई और बहन के साथ पले-बढ़े मार्शल ने अपने दादाजी से पहली बार क्रिकेट की ट्रनिंग ली थी। पिता के देहांत के बाद उनके दादाजी ने उनकी मां मेल्कम की देखभाल करने में काफी मदद की।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
04-11-2013, 06:28 PM | #3 |
VIP Member
|
Re: बल्लेबाजों के लिए खौफ था ये खिलाड़ी
1982 से 1986 के बीच उनकी गेंदबाजी टॉप पर रही। उन्होंने लगातार सात सीरीज में 21 प्लस विकेट लेने का कारनामा किया।
1983 में इंडिया टूर पर उन्होंने शानदार 33 विकेट चटकाए। कानपुर में हुए टेस्ट मुकाबले में उन्होंने नई गेंद से किए पहले स्पैल में कुल 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उन्होंने 8 ओवरों में से 5 मेडन डालते हुए सुनील गावस्कर (0), मोहिंदर अमरनाथ (0), अंशुमन गायकवाड़ (4) और दिलीप वेंगसरकर (14) को आउट किया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
04-11-2013, 06:29 PM | #4 |
VIP Member
|
Re: बल्लेबाजों के लिए खौफ था ये खिलाड़ी
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
04-11-2013, 06:29 PM | #5 |
VIP Member
|
Re: बल्लेबाजों के लिए खौफ था ये खिलाड़ी
दिलीप वेंगसरकर से उनका हमेशा 36 का आंकड़ा रहा। मार्शल को आक्रामक ढंग से अपील करने की आदत थी। वेंगी इससे बहुत चिड़ते थे। वेंगसरकर को उन्होंने 16 मैचों में 10 बार आउट किया, जिसमें से दो बार वेंगी 0 पर ढेर हुए।
इंग्लैंड के ग्राहम गूच मार्शल का फेवरेट शिकार रहे। 21 मैचों में 16 बार उन्होंने गूच को आउट किया। गूच के अलावा मार्शल ने इंग्लैंड के एलन लाम्ब को 13, ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर को 11 और डेविड बून को 10 बार आउट किया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
04-11-2013, 06:30 PM | #6 |
VIP Member
|
Re: बल्लेबाजों के लिए खौफ था ये खिलाड़ी
मार्शल ने अपने करियर में खेले 81 टेस्ट मैचों में 20.94 के औसत से 376 विकेट चटकाए। उन्होंने 22 बार पारी में 5 और चार बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया।
टेस्ट में 350 प्लस विकेट लेते हुए बेस्ट बॉलिंग एवरेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी मार्शल के नाम है। उनके बाद 20.99 के औसत के साथ वेस्ट इंडीज के कर्टली एम्ब्रोस हैं। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ 21.64 के औसत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 1991 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद मार्शल ने 1996 में कोच की भूमिका संभाली। वे वेस्ट इंडीज और इंग्लिश काउंटी हैम्पशायर के कोच थे। 1999 के वर्ल्ड कप के दौरान यह बात सामने आई कि मार्शल आंत के कैंसर से जूझ रहे हैं। उस समय मार्शल कुल 41 साल के थे। वेस्टर्न देशों में बिना शादी के संबंध रखना आम बात है। मार्शल की जिंदगी में भी एक ऐसी महिला थी। मेल्कम कोनी रोबर्टा एर्ले नाम की महिला से प्यार करते थे। जब उन्हें अपने कैंसर का पता चला तो उन्होंने कोनी को अपनी जीवनसंगिनी बनाने का फैसला कर लिया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
04-11-2013, 06:31 PM | #7 |
VIP Member
|
Re: बल्लेबाजों के लिए खौफ था ये खिलाड़ी
निधन से महज एक माह पूर्व 25 सितंबर 1999 को उन्होंने कोनी से शादी रचाई थी। दूसरी तरफ उनका कैंसर ट्रीटमेंट लगातार जारी था। अपनी पत्नी के साथ वे अपने होमटाउन लौट आए।
4 नवंबर 1999 को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। जब उनका निधन हुआ तब उनके शरीर का वजन मात्र 25 किलो था। मार्शल ने 6 महीने तक कैंसर से जंग लड़ी थी, लेकिन वे इस घातक बीमारी से जीत नहीं सके। मार्शल की अंतिम यात्रा में क्लाइव लॉयड और सर विवियन रिचर्ड्स जैसे कैरेबियाई स्टार पहुंचे थे। इनके अलावा एंडी रॉबर्ट्स, माइकल होल्डिंग, जोएल गार्नर और कोलिन क्रॉफ्ट भी उनकी अंत्येष्ठी में शामिल हुए थे। वेस्ट इंडीज के तत्कालीन प्रधानमंत्री ओवेन आर्थर ने मार्शल के निधन को इतिहास का सबसे दुखद पल बताया था।

Bookmarks |
|
|