08-10-2012, 04:00 PM | #11 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Robert Vadra का सच
वाड्रा के बाद अब प्रियंका की कथित संपत्ति पर सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की संपत्ति सवालों के घेरे में आने के बाद अब उनकी पत्नी प्रियंका गांधी की संपत्ति पर भी विवाद खडा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष शांता कुमार ने राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान कर चुके सामाजिक कार्यकता अरविन्द केजरीवाल को लिखे एक पत्र में सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी की शिमला में संपत्ति होने के बारे में पता लगाने का अनुरोध किया है। हालांकि इस पत्र के जवाब में केजरीवाल की अगुआई में काम करने वाली संस्था इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) ने शांता कुमार को भेजे गये अपने जवाबी पत्र में कहा है कि हिमाचल प्रदेश में इस समय उनकी पार्टी की ही सरकार है, इसलिए शांता कुमार के लिए प्रियंका गांधी की संपत्ति के बारे में पता करना ज्यादा आसान है। आईएसी ने शांता कुमार और राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से यह अपील की कि वे जनता को इस बारे में सही-सही बताएं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|