22-02-2011, 08:06 AM | #1 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
अपनी पसंद के हिंदी सीरियल बताओ
अगर आप कुछ खास बाते किसी सीरयल के बारे में जानते हो तो वो भी बताए ! तो दोस्तों अपने -२ पसंद के सीरयल के नाम बताए ! |
22-02-2011, 08:10 AM | #2 |
Administrator
|
Re: अपने पसंद के हिंदी सीरयल बताओ
ब्योमकेश बक्शी, भारत एक खोज
ब्योमकेश बंगाली उपन्यासकार शरदेन्दु बंद्योपाध्याय के द्वारा लिखे बंगाली जासूसी उन्यासों का एक काल्पनिक चरित्र है। वकील से साहित्कार बने शरदिंदु बंद्योपाध्याय पर शेरलोक होम्स, फादर ब्राउन आदि लेखकों का बहुत प्रभाव था। 54 एपिसोड वाले इस सीरियल को 1993 में बसु चटर्जी ने निर्देशित किया था ! ब्योमकेश बक्शी (रजित कपूर)यानी सत्यान्वेषी यानी सत्य की खोज करने वाला। ब्योमकेश बक्शी अपने मित्र अजित बनर्जी (के.के.रैना) के साथ रहता है जो कि एक लेखक है। अपराध से जुड़े जटिल अनसुलझे केसों को ब्योमकेश अपनी गहरी दृष्टि और बुद्धि कौशल से सहज ही सुलझा लेता है। दूरदर्शन पर दिखाए गये जासूसी धारावाहिकों में यह अब तक का सबसे अधिक लोकप्रिय माना जाता है। किसी ज़माने में काफी मशहूर हुए सीरियल 'भारत एक खोज' निर्माण राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्याम बेनेगल ने किया था। इस सीरियल में मशहूर अदाकार नसीरुद्दीन शाह और रौशन सेठ ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। भारत एक खोज जवाहरलाल नेहरू की किताब द डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया पर आधारित एक टीवी सीरियल है. इसमें 53 एपिसोड्स हैं. इस सीरियल में भारत की विविधता भरी संस्कृति और इतिहास के दर्शन होते हैं. एक-एक एपिसोड दुनिया के हर शिक्षित और अशिक्षित व्यक्ति के लिए आज भी एक अद्भुत ज्ञान-वर्धक अनुभव हो सकता है। चाहे वे ऋगवेद काल की बात करते एपिसोड हों, जाति और वर्ण व्यवस्था वाले एपिसोड हों, रामायण और महा भारत के अंश अथवा चाणक्य और चंद्रगुप्त से लेकर देश के बंटवारे तक के एपिसोड हों, ये सारे के सारे इतिहास को जीवंत कर देने वाले भाग थे। भारतीय टेलीविज़न के इतिहास में फिर कोई ऐसा काम अब तक नहीं हुआ है।
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
22-02-2011, 08:13 AM | #3 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: अपने पसंद के हिंदी सीरयल बताओ
सबसे पहले में एक सीरयल कसोटी जिदगी कि जो कि स्टार प्लस पे आता था अब बंद हो चूका हे कि बात करता हू !
मुझे ये सीरयल बहुत पसंद था इस के पात्र प्रेरणा , बजाज ,क्मोलिका, अनुराग बासु , और एक खास किरदार प्रेम का जिस को मनोज जी ने प्ले किया था बेहद पसंद था ! ये मेरा पहला धरावाहिक था जिसका मुझे चस्का लगा था ! |
22-02-2011, 08:16 AM | #4 | |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: अपने पसंद के हिंदी सीरयल बताओ
Quote:
अफ़सोस मेने इस धारावाहिक कि कुछ कड़ी ही देखि थी ! |
|
22-02-2011, 08:18 AM | #5 | |
Administrator
|
Re: अपने पसंद के हिंदी सीरयल बताओ
Quote:
दूरदर्शन के पुराने सीरियल में जो बात है वो आज कहा दिखती है चाहे वो स्टार प्लस हो या सोनी चैनल के सीरियल. और मज़े के बात यह है मुझे पुराने दूरदर्शन सीरियल इतने पसंद है की कुछ साल पहले मैंने उनकी एक लिस्ट तयार की थी, जो आज अगर आप गूगल पर सर्च करिए तो doordarshan serial तो इस वेबसाइट के २ लिंक सबसे पहले आते है. http://www.google.com/search?q=doord...x=&startPage=1
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
|
22-02-2011, 08:21 AM | #6 | |
Administrator
|
Re: अपने पसंद के हिंदी सीरयल बताओ
Quote:
http://abhisays.com/internet/watch-o...ls-online.html यहाँ पर आपको कुछ दूरदर्शन सीरियल के लिंक मिल जायेंगे.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
|
22-02-2011, 08:24 AM | #7 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: अपने पसंद के हिंदी सीरयल बताओ
सब टीवी के सीरयल मुझे जायदा पसंद आते हे कारण हास्य से भरपूर कार्क्रम इस जायदा आते हे !
कुछ सीरयल जो अभी चल रहे हे सब चेनल पर तारक महेता का उल्टा चश्मा सजन रे झूट मत बोलो कलर चेनल पर बालिका वधु लगी तुझ से लग्न इमेजिग चेनल पर जोर का झटका |
22-02-2011, 08:27 AM | #8 | |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: अपने पसंद के हिंदी सीरयल बताओ
Quote:
|
|
22-02-2011, 11:57 AM | #9 |
Tech. Support
Join Date: Dec 2009
Location: Bangalore
Posts: 2,771
Rep Power: 35 |
Re: अपने पसंद के हिंदी सीरयल बताओ
तहकीकात और सुरभि! आज के समय के एक भी सीरियल पसंद नहीं! आजकल अंग्रेजी सीखने के चक्कर में अंग्रेजी सीरियल ही देख रहा हूँ! भारतीय दूरदर्शन तो अब सिर्फ रिअलिटी शो के लिए ही बचा है!
__________________
|
23-02-2011, 02:55 PM | #10 |
Special Member
|
Re: अपने पसंद के हिंदी सीरयल बताओ
मुझे धारावाहिक बिलकुल पसंद नहीं
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
Bookmarks |
|
|