07-04-2015, 01:43 AM | #1 |
Diligent Member
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 66 |
---चलते चलते
की जितना भुलाना चाहो उतना ही ज्यादा याद आती है साथ साथ यादों के घरौंदे बनाती है एक टीस दे जाती तनहाइयों में और दिलों का कत्ले आम किये जाती है बन जाते हैं रुसवाइयों के बवंडर , और अंखियों से अंसुवन धार निकल जाती है अंधियारे , उजियारे पथ पर चलते चलते एक टूटी तस्वीर उभर जाती है गमें दिल की आगोश में उसकी आहे सुनी जाती हैं .अब तो बस रह गई हैं तन्हाइयां और रह गए ख्वाबों के साये जिसमे अब सिसकियाँ डूबकी लगाती हैं जख्मे दिलों पे राज करते हैं अब शबनम के आंसू जिन्हें आकर एक आह पोछ जाती है वो तो सो गई सदा के लिए और ठंडी राख भी हो गई चिता की फिर भी मन के अंधियारे को हरदम वो ज़कजोर जाती है , चलते चलते देखती बेबस नज़रों से दुनिया को मानो कहके जाती है , रख लो लाज अब भी बहना की वर्ना अगली लड़की दामिनी बनाई जा सकती है . Last edited by soni pushpa; 10-04-2015 at 10:29 PM. |
20-04-2015, 03:29 PM | #2 |
Member
Join Date: Sep 2013
Location: New delhi
Posts: 200
Rep Power: 15 |
Re: ---चलते चलते
खुदा की खुदाई को ये क्या हो रहा है
मर्द इंसानियत छोड़ हैवान बन रहा है सामने बहन बहू या बेटी कुछ ना देख रहा है छोटी छोटी लड़कीयों का बलात्कार हो रहा है मर्द का यह हाल देख “बंसी का दिल रो रहा है खुदा की खुदाई को ये क्या है रहा हो |
24-04-2015, 11:31 AM | #3 |
Diligent Member
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 66 |
Re: ---चलते चलते
जब इंसानों का दिमाग शैतान का बन जाता है तब भगवान् भी क्या करे बंसी जी , नित नई वैज्ञानिक खोजों ने जीवन को जहाँ सरल बनाया है वहीँ इसके दुरुपयोग ने इंसानी दिमाग को ख़राब किया है .कई चीज़े बनी अछे के लिए जैसे की ये नेट ही है हम हजारो लोगो से एकसाथ जुड़ सकते हैं एक परिवार सा बन जाता है वही इसका दुरुपयोग करने वालों की कमी नहीं इन सब वजह से अछि मानसिकता का स्तर गिरते जा रहा है और लोगो के दिमाग हैवानियत की हद पार कर गए हैं
|
Bookmarks |
|
|