15-05-2013, 03:36 PM | #1 |
VIP Member
|
भारतीय पुलिस पर आता है गुस्सा तो जानें कैस
मैक्सिकन पुलिस पर अयोग्यता और भ्रष्टचार के आरोप लगातार लगते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में ही यहां के पुलिस ऑफिसरों पर नाइजीरिया के एक व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा है और सिऊदाद जौरेज नामक शहर में एक महिला के गायब होने व हत्या की बात भी सामने आई। 2004 में प्रदर्शनकारियों के प्रति उनकी निर्दयता ईरान की तरह ही थी। उन्होंने 19 प्रदर्शनकारियों को गौडालजारा में टॉर्चर किया था, ताकि वह खुद के कसूरवार होने का बयान दें। उन पर 2006 में सैन सेल्वाडोर डी एटेन्को में प्रदर्शनकारियों के साथ बदतमीजी करने के आरोप हैं। मैक्सिको में ड्रग्स से संबन्धित बहुत सी समस्याएं हैं, लेकिन इसको लेकर कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-05-2013, 03:36 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: भारतीय पुलिस पर आता है गुस्सा तो जानें कैस
2-पाकिस्तान
हर देश की पुलिस का मुख्य कर्तव्य जनता की सेवा और उनकी रक्षा करना होता है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्ट माना गई है। इनके क्रूर कारनामों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। 2007 में लड़काना जिले के पुलिस स्टेशन में 24 वर्षीय नौजवान का लिंग काट देना औऱ उसे खुदकुशी बताने की घटना ने सभी को झकझोर दिया था। इसके लिए कुछ पुलिसवालों को दोषी भी पाया गया है। इन पुलिसवालों पर आरोप है कि इन्होंने 24 साल के इस युवक से कुछ पैसों की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर घर नहीं जाने देने की धमकी दी। 2002 और 2007 के बीच पुलिस द्वारा जज के सामने पेश न करने के केसों में 300 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-05-2013, 03:37 PM | #3 |
VIP Member
|
Re: भारतीय पुलिस पर आता है गुस्सा तो जानें कैस
3- मिस्र
मिस्र पुलिस अपने क्रूर तरीकों से जानकारी उगलवाने के लिए जानी जाती है। कुछ एनजीओ का कहना है कि सैकड़ों लोग हर रोज सिर्फ राजधानी काहिरा में ही पुलिस उत्पीड़ण के शिकार होते हैं। अधिकतर को बिजली के झटके दिए जाते हैं ताकि उनसे जबरदस्ती कुछ मनवाया जा सके। यहां तक ह्यूमन राइट वकील भी कई बार हमले के शिकार हुए। अरब क्रांति होने से पहले इस तरह की क्रूरता की जड़ें काफी ज्यादा गहरी थीं, जहां पुलिस का भयानक चेहरा दिखाई देता है। कई लोगों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा कारण पुलिस सही तरीके से ट्रेनिंग न देना है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-05-2013, 03:37 PM | #4 |
VIP Member
|
Re: भारतीय पुलिस पर आता है गुस्सा तो जानें कैस
4- ईरान
ईरान में हुए चुनावों ने यहां पुलिस की क्रूरता को एक नया आयाम दिया है। सरकार ने खुद ही इस बात की पुष्टि की है कि 2009-10 के चुनावों में लगभग 36 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि विरोधी पार्टियों के अनुसार यह आंकड़ा लगभग दोगुना है। लगभग 4000 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से बहुत से लोगों ने बताया कि उन्हें कड़ी यातना दी गई और जेल में रेप जैसे घृणित अपराध का भी सामना करना पड़ा। ईरान पुलिस चीफ जनरल इस्माइल अहमदी मखदम ने कुछ आरोपों पर जवाब दिया कि मारे गए लोग बीमारी के शिकार थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-05-2013, 03:37 PM | #5 |
VIP Member
|
Re: भारतीय पुलिस पर आता है गुस्सा तो जानें कैस
5- उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया के बारे में बहुत ज्यादा तो सुनने को नहीं मिलता है, लेकिन प्राप्त जानकारियों के अनुसार, पुलिस कहती है कि वे लोग जनता की मदद करने से ज्यादा सिर तोड़ने में यकीन रखते हैं। उत्तर कोरिया के कुछ ऑफिसर एक वीडियो में कैद हुए हैं, जिसमें वे लोग प्रदर्शनकारियों पर आवश्यकता से अधिक पुलिस फोर्स इस्तेमाल करते दिखाए गए हैं। इसमें एक व्यक्ति को पूछताछ के दौरान बुरी तरह से पीटते हुए दिखाया गय़ा है। यहां जेल सिस्टम भी दुनिया में सबसे ज्यादा खराब माना जाता है। जेल से जो भी भागने की कोशिश करता है, पकड़े जाने के बाद उसे हर दिन टॉर्चर किया जाता है। जेल में हर साल हजारों लोग भुखमरी और ज्यादा काम करने की वजह से ही मर जाते हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-05-2013, 03:38 PM | #6 |
VIP Member
|
Re: भारतीय पुलिस पर आता है गुस्सा तो जानें कैस
6-रूस
रूसी पुलिस फोर्स और कुछ सीक्रेट एजेंसियां भी अपनी क्रूरता के लिए बदनाम हैं, लेकिन यह पहली बार है कि जब पश्चिमी मीडिया में भी इनकी निंदा हो रही है। रूस के टोम्स्क नामक जगह पर एक जर्नलिस्ट के साथ कई नागरिकों को यातना देने की घटना सामने आई। यहां तक कि पुलिस के उच्च पदों पर विराजमान लोग भी इस तरह के आरोपों से अछूते नहीं हैं। 2010 में मॉस्को के एक सुपरमार्केट में रूसी पुलिस ऑफिसर पर नशे में गोलियां चलाने का आरोप है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। यहां तक कि मॉस्को में कोई भी इंसान एक पुलिस वाले को हायर कर सकता है, जिसके पास पैसा हो।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-05-2013, 03:39 PM | #7 |
VIP Member
|
Re: भारतीय पुलिस पर आता है गुस्सा तो जानें कैस
7- ब्राजील
अगर आपने 'सिटी ऑफ गॉड' फिल्म देखी है तो आपको पता होगा कि रियो डी जेनेरियो की पुलिस काफी हिंसक मानी जाती है। यहां पर ड्रग गैंग पर रेड डालना मिलिट्री ऑपरेशन का एक हिस्सा माना जाता है। पिछले कुछ सालों में हुए ऑपरेशन में कई सारे लोग मारे गए हैं। यूएन के अनुसार, यहां पुलिस द्वारा हर रोज औसतन 3 लोग मारे जाते हैं। गौर करने की बात है कि ये आंकड़े और भी ज्यादा हैं, क्योंकि क्रिमिनल भी आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं और बिना डरे जवाबी फायरिंग करते हैं। इसी तरह की घटना में 2004 में 52 पुलिसवालों की मौत हो गई थी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-05-2013, 03:39 PM | #8 |
VIP Member
|
Re: भारतीय पुलिस पर आता है गुस्सा तो जानें कैस
8- दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका में अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कुत्ते छोड़ देना 1998 की एक ऐसी घटना थी, जो किसी को भी स्तब्ध कर देगी। अगर हम हाल ही की घटनाओं की बात करें तो यह बस एक छोटी-सी घटना है। 2010-11 में कुल 797 लोगों की मौत हुई है। इनकी मौत पुलिस हिरासत में या फिर उनके द्वारा लिए कड़े एक्शन के कारण हुई। इनमें से एक हाई प्रोफाइल केस एन्ड्रीस टाटाने के मर्डर का भी था। उसे छह पुलिसकर्मियों ने घेर कर पीटा और रबर की गोलियों से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का वीडियो जारी होने के बाद अफ्रीकन पुलिस का स्याह चेहरा देखने को मिला।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
16-05-2013, 11:32 AM | #9 | |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: भारतीय पुलिस पर आता है गुस्सा तो जानें कैस
Quote:
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
|
Bookmarks |
|
|