14-08-2015, 04:50 PM | #1 |
Diligent Member
|
झंडा गीत
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ ÷÷÷÷÷÷ आओ मिल-जुल कर फहराएँ शान तिरंगा है। मेरी-तेरी, तेरी-मेरी, जान तिरंगा है।। आजादी की खातिर ही कितनों ने घर छोड़ दिया अपनों की खुशहाली को जग से नाता तोड़ दिया धन्य सभी वे लोग बहुत आजादी के दीवाने प्राण दिए हँसते हँसते हार नहीं बिल्कुल माने ऐसे वीर जवानों की पहचान तिरंगा है- मेरी-तेरी, तेरी-मेरी जान तिरंगा है। कण कण में है छुपी हुई इसी तिरंगे की गाथा इसके सन्मुख आदर से झुक झुक जाए यह माथा इसी तिरंगे के नीचे हम सब कसम उठाते हैं मिट जाएं इसकी खातिर फिर से यह दुहराते हैं हर भारत वासी का यह सम्मान तिरंगा है- मेरी-तेरी, तेरी-मेरी जान तिरंगा है। सच है अमन चाहते हम लेकिन हैं कमजोर नहीं अपनी रक्षा कर लेते करते केवल शोर नहीं इस भारत की मिट्टी पर आँच नहीं अब आयेगी इसका मान रखेंगे हम जान भले ही जायेगी इस पर मिट मिट जाएंगे अभिमान तिरंगा है- मेरी-तेरी, तेरी-मेरी जान तिरंगा है। गीत- आकाश महेशपुरी ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ ÷÷÷÷÷÷ पता- वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी' ग्राम- महेशपुर, पोस्ट- कुबेरस्थान, कुशीनगर. (उत्तर प्रदेश) Last edited by आकाश महेशपुरी; 15-08-2015 at 08:54 PM. |
17-08-2015, 10:01 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: झंडा गीत
देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस रचना के लिए धन्यवाद, आकाश जी.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
11-08-2022, 04:36 PM | #3 |
Diligent Member
|
Re: झंडा गीत
एक पंक्ति में कुछ बदलाव इस प्रकार किया है।
'धन्य धन्य वे लोग सभी आजादी के दीवाने' Last edited by आकाश महेशपुरी; 11-08-2022 at 04:46 PM. |
11-08-2022, 04:38 PM | #4 |
Diligent Member
|
Re: झंडा गीत
एक पंक्ति में कुछ बदलाव इस प्रकार किया है।
'धन्य धन्य वे लोग सभी आजादी के दीवाने' Last edited by आकाश महेशपुरी; 11-08-2022 at 04:47 PM. |
11-08-2022, 04:38 PM | #5 |
Diligent Member
|
Re: झंडा गीत
एक पंक्ति में कुछ बदलाव इस प्रकार किया है।
'धन्य धन्य वे लोग सभी आजादी के दीवाने' Last edited by आकाश महेशपुरी; 11-08-2022 at 04:46 PM. |
11-08-2022, 04:42 PM | #6 |
Diligent Member
|
Re: झंडा गीत
एक पंक्ति में कुछ बदलाव इस प्रकार किया है।
'धन्य धन्य वे लोग सभी आजादी के दीवाने' Last edited by आकाश महेशपुरी; 11-08-2022 at 04:45 PM. |
Bookmarks |
|
|