06-05-2013, 07:07 PM | #11 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: आपका प्रेमी धोखेबाज तो नहीं-Astrology
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के प्रेमी काफी भावुक और हर कार्य को दिल से करने वाले होते हैं। इस राशि के लोग थोड़े मूडी भी होते हैं। इनका प्रेम चिर स्थायी होता है। प्रेम में ये अति भावुक हो जाते हैं। यह लोग किसी अजनबी से भी नि:स्वार्थ प्रेम कर लेते हैं। मन से चंचल होने कारण इन्हें हमेशा नया-नया करने की आदत होती है।
इस राशि के लोग अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना चाहते हैं। अपने जीवन साथी पर पूरा विश्वास रखते हैं। गुस्सा इन्हें कम आता हैं परंतु जब आता है तब ये खुद पर से नियंत्रण खो बैठते हैं ऐसे कई बार बड़ी गड़बड़ी हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप इन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। |
06-05-2013, 07:08 PM | #12 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: आपका प्रेमी धोखेबाज तो नहीं-Astrology
मीन
मीन राशि के प्रेमियों का स्वभाव मछली के जैसा होता है। अत: इस राशि के लोगों में वैसे ही गुण रहते हैं। इस राशि के लोग अति भावुक होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भावुकता के कारण यह लोग बहुत जल्द विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो जाते हैं और उनके प्रेम में पड़ जाते हैं। इन्हें कोई भी आसानी से प्रभावित कर सकता है।
यह लोग प्रेम में अटूट संबंध बनाए रखना चाहते हैं परंतु इनका दिल कई बार टूटता है। वैसे तो इनकी लव लाइफ सामान्य ही रहती है। इनकी सोच होती है कि इनका लव पार्टनर इनके प्रति पूर्ण सहानुभूति रखे और समझदार हो। |
Bookmarks |
|
|