23-02-2012, 05:23 PM | #11 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: स्वास्थ्यवर्द्धक समाचार : नए शोध और खोजें
समुद्री सांप की नई प्रजाति आई सामने
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने कार्पेन्ट्रिया की खाड़ी में समुद्री सांप की एक नई प्रजाति को ढूंढ निकाला है। आस्ट्रेलिया के निकट स्थित इस इलाके में पाये गये इन सापों के विकास में बारे में वैज्ञानिक अब जानकारी जुटायेंगे। अजीब तरह की केंचुली वाले इस सांप का नाम वैज्ञानिकों ने ‘हाइड्रोफिस डोलान्लडी’ रखा है। आम भाषा में इसे ‘रफ स्केल्ड सी स्नेक’ के नाम से जाना जायेगा। इस सांप को खोजने वाले दल का नेतृत्व करने वाले प्रो0 ब्रायन फ्राई ने कहा कि इसको अभी तक इसलिये नहीं खोज पाया गया क्योंकि यह खाड़ी के इलाके में रहता है जहां ठीक से सर्वेक्षण नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया, ‘हमने एक ही रात में 200 ऐसे सांपों को देखा। वैसे आजकल समुद्री सांपो की संख्या निरंतर कम होती जा रही है।’ इस खोज को ‘जूटाक्सा’ जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
health news, hindi forum, hindi news, your health |
|
|