My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > New India > Knowledge Zone
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 06-12-2010, 04:40 PM   #31
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: क्या है विकिलिक्स मे???

अमेरिका की परेशानी यह है कि दुनिया भर में मौजूद उसके दूतावास खास तौर पर इस्लामी आतंकवाद पर नजर रख रहे थे। विकिलीक्स के ढाई लाख खुलासों में सबसे बड़ी तादाद उन खतों की है जिनमें मुस्लिम देशों के नेताओं के बारे में अमेरिकियों की बेबाक राय दर्ज है। अब जैसे- जैसे खुलासे सामने आते जाएंगे पाकिस्तान, इराक, ईरान, सीरिया, सऊदी अरब और यमन जैसे देशों में इसकी बेहद तीखी प्रतिक्रिया होनी तय है। इन खुलासों में दर्ज राय इतनी बेबाक है कि इस खुलासे को दुनिया भर में कूटनीति का नाइन इलेवन करार दिया जा रहा है। इन खुलासों में जर्मनी जैसे दोस्त देश से लेकर इराक जैसे दुश्मन देशों में मौजूद उन तमाम लोगों के नाम साफ साफ मौजूद हैं जिनसे अमेरिका को जाहिर तौर पर अलग अलग वक्त पर खुफिया जानकारी हासिल हुई।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 06-12-2010, 04:41 PM   #32
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: क्या है विकिलिक्स मे???

इससे एशिया से लेकर यूरोप तक में कई देशों की सरकार का गिरना तय माना जा रहा है। अब सरकार और विपक्ष में बैठे वे नाम सामने आने शुरू हो गए हैं जिन्होंने 1966 से अक्टूबर 2010 के बीच अमेरिकी सरकार को किसी तरह की अहम खुफिया जानकारी दी थी। सवाल यह है कि क्या इस खुलासे का भारत पर भी असर पड़ेगा। जवाब है कि अब तक सामने आए ढाई लाख दस्तावेजों में सिर्फ कान्फिडेंशियल और सीक्रेट दस्तावेज ही सामने आए हैं। लेकिन विकिलीक्स का दावा है कि उसके पास 97 हजार टॉप सीक्रेट दस्तावेज हैं। और इन टॉप सीक्रेट दस्तावेजों में ईराक, जापान और चीन के बाद सबसे ज्यादा 3038 खुफिया दस्तावेज नई दिल्ली में मौजूद अमेरिकी दूतावास के हैं।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 06-12-2010, 04:42 PM   #33
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: क्या है विकिलिक्स मे???

इशारा साफ है कि भारत में पक्ष और विपक्ष में मौजूद कई सफेदपोश नाम अब बेनकाब होने वाले हैं। अमेरिका और भारत के बीच रिश्ते की हकीकत तो खुलनेवाली है ही, दोनों देशों के बीच हुए एटमी करार सहित कई संवेदनशील और खुफिया जानकारी अब सामने आनेवाली है। विकिलीक्स के मुखिया जूलियन असांजे का कहना है कि उसका मकसद अमेरिकी सरकार की आपराधिक गतिविधियों और मानव अधिकार के हनन की जानकारी दुनिया के सामने लाना है। लेकिन इस खुलासे का नतीजा सिर्फ अमेरिकी सरकार पर नहीं दुनिया भर की सरकारों पर, इन देशों के अपने पड़ोसी मुल्कों से रिश्ते और सबसे ज्यादा अमेरिका से उनके रिश्ते पर पड़ना तय है।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 06-12-2010, 04:43 PM   #34
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: क्या है विकिलिक्स मे???

अब बात करते हैं उस शख्स की जिसकी वजह से ये खुलासा सामने आया है। उस शख्स का नाम है ब्रेडली मैनिंग। 1993 में एक फ़िल्म आई थी शिंडलर्स लिस्ट। ये फ़िल्म उस जर्मन व्यापारी ऑस्कर शिंडलर की कहानी थी जिसने दूसरे विश्व युद्ध के शुरू होने के कुछ सालों बाद ही आर्मी को सामान सप्लाई करने के लिए एक फैक्ट्री खोली और एक हज़ार से ज़्यादा शरणार्थी यहूदियों को अपना मज़दूर बताते हुए एक लिस्ट तैयार की। उन्हें सेफ कैंप तक पहुंचाया। ये कहानी 1939 की थी लेकिन तब से अब तक लगता नहीं की दुनिया की तस्वीर बदली है। युद्ध अपराध आज भी होते हैं और उसकी तस्दीक करते हैं विकिलीक्स से जारी वीडियो और दस्तावेज़।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 06-12-2010, 04:44 PM   #35
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: क्या है विकिलिक्स मे???

विकिलीक्स ने अफगानिस्तान और इराक की जो असल तस्वीर दुनिया के सामने पेश की उसके पीछे भी एक ऑस्कर शिंडलर था लेकिन वह (109,032 ) 1 लाख नौ हज़ार 32 लोगों की लिस्ट नहीं बना सका। आज का वह ऑस्कर शिंडलर है ब्रेडली मानिंग जो यूएस मिलिट्री का एक सिपाही था वह अमेरिकी सेना में इंटेलीजेंस एनालिस्ट था जो उस वक़्त इराक़ में कॉन्टिजेंसी ऑपरेटिंग स्टेशन हैमर में तैनात था। ब्रेडली मानिंग ने अमेरिका के सिक्रेट इंटरनेट प्रोटोकॉल डिस्ट्रिब्यूशन सिपडिस के ज़रिए 2 लाख 60 हज़ार दस्तावेज़ डाउनलोड किया। एनक्रिप्टेड वीडियो डाउनलोड किया और उसे विकिलीक्स को भेज दिया। विकिलीक्स ने जब ये वीडियो इंटरनेट पर जारी किया तो दुनिया में सनसनी फैल गई।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 06-12-2010, 04:45 PM   #36
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: क्या है विकिलिक्स मे???

वीडियो में साफ तौर पर दिखाया गया था कि किस तरह अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर से रॉयटर के फोटोग्राफर पर गोली चलाकर उसे मार दिया गया। इसके अलावा वीडियो में यह भी सच्चाई थी कि अमेरिकी सैनिक विद्रोहियों को सरेंडर नहीं करने देते थे उन्हें मार दिया जाता था। मानिंग ने दुनिया तक सच्चाई पहुंचा दी थी लेकिन इस बीच उससे एक ग़लती हो गई। उसने अपने एक हैकर दोस्त एंड्रियन लोमो को चैट पर पूरी कहानी बता दी। मानिंग को ये भरोसा महंगा पड़ा। एंड्रियन लोमो ने चैट लॉग को अमेरिकी सेना के अधिकारियों तक पहुंचा दिया और मई 2010 में यूएस आर्मी क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन कमांड ने उसे हिरासत में ले लिया। करीब एक महीने तक मानिंग को बिना किसी आरोप के सेना की जेल में रखा गया। 5 जुलाई 2010 को उस पर आरोप तय किया गया।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 06-12-2010, 04:45 PM   #37
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: क्या है विकिलिक्स मे???

यूनिफॉर्म कोड ऑफ मिलिट्री जस्टिस के आर्टिकल 92 और आर्टिकल 134 के तहत गोपनीय दस्तावेज़ को अपने निजी कम्प्यूटर पर लोड करने और अनअथॉराइज़्ड सॉफ़्टवेयर इंस्टाल करने का आरोप लगा। एंड्रियन लोमो ने ही यह राज़ भी खोला कि किस तरह से मानिंग ने यूएस इंटेलिजेंस के कम्प्यूटर से दस्तावेज़ों को डाउनलोड किया। दरअसल यूएस मिलिट्री बेस में पेन ड्राइव या एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस ले जाना मना है। लेकिन सीडी पर पाबंदी नहीं थी। लिहाज़ा मानिंग ने इसका फायदा उठाया और ब्लैंक सीडी पर लेडी गागा का कवर लगाकर बेस में चला जाता था। इसी सीडी में वह दस्तावेज़ों को डाउनलोड करता और जब तक कॉपी की प्रक्रिया चलती रहती। वह सिर हिला- हिलाकर लेडी गागा के गाने को गुनगुनाता रहता।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 06-12-2010, 04:46 PM   #38

इससे ऐसा लगता था कि वे लेडी गागा का एलबम सुन रहा है, लेकिन दरअसल वह अमेरिका के गोपनीय दस्तावेज़ों को इसी बहाने बाहर भेजने की तैयारी कर रहा था। आर्मी की हिरासत के बाद अब ब्रेडली मानिंग सीआईए की गिरफ़्त में है। ये पता नहीं है कि उसे कहां रखा गया है लेकिन माना जाता है कि वह एफबीआई की निगरानी में किसी जेल में बंद है। उसकी रिहाई के लिए पूरे अमेरिका में आए दिन प्रदर्शन होते हैं। लोग सड़कों पर उतरते हैं और लोगों से अपील करते हैं कि वे मानिंग के समर्थन में बाहर निकलें। इसके अलावा सेना और सरकार से जुड़े कई रिटायर्ड अधिकारी भी इस मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन अमेरिकी सरकार पर इसका कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा। मानिंग अभी भी सीआईए की गिरफ़्त में है।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 06-12-2010, 07:32 PM   #39
amit_tiwari
Special Member
 
amit_tiwari's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 1,519
Rep Power: 21
amit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to behold
Default Re: क्या है विकिलिक्स मे???

Quote:
Originally Posted by arvind View Post
यूनिफॉर्म कोड ऑफ मिलिट्री जस्टिस के आर्टिकल 92 और आर्टिकल 134 के तहत गोपनीय दस्तावेज़ को अपने निजी कम्प्यूटर पर लोड करने और अनअथॉराइज़्ड सॉफ़्टवेयर इंस्टाल करने का आरोप लगा। एंड्रियन लोमो ने ही यह राज़ भी खोला कि किस तरह से मानिंग ने यूएस इंटेलिजेंस के कम्प्यूटर से दस्तावेज़ों को डाउनलोड किया। दरअसल यूएस मिलिट्री बेस में पेन ड्राइव या एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस ले जाना मना है। लेकिन सीडी पर पाबंदी नहीं थी। लिहाज़ा मानिंग ने इसका फायदा उठाया और ब्लैंक सीडी पर लेडी गागा का कवर लगाकर बेस में चला जाता था। इसी सीडी में वह दस्तावेज़ों को डाउनलोड करता और जब तक कॉपी की प्रक्रिया चलती रहती। वह सिर हिला- हिलाकर लेडी गागा के गाने को गुनगुनाता रहता।
दरअसल अमरीकियों को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तकदीर से दुनिया का नेतृत्व करने का मौका मिल गया किन्तु इनकी अगली पीढ़ियों ने लगता है जैसे दिमाग का प्रयोग करना बंद कर दिया | जब डेटा इतना सेंसिटिव है तो cd राइटिंग ही ब्लोक होनी चाहिए थी, या फिर क्लासिफाइड डेटा को रीड ओनली रख सकते थे |

भारत पर विकिलीक्स का असर: माइनस ज़ीरो | यहाँ के लोगों का नाम आ भी गया तो क्या नया होगा?? बेशरम तो पहले से हैं, कह देंगे साहब ये सब झूठ है |

अरविन्द भाई आपसे और माधवी जी से अनुरोध है की इस सूत्र को चलते रहें | इसमें कमेन्ट कम आयेंगे पर फिर भी | ये दस सूत्रों के बराबर एक है , आप दोनों को धन्यवाद
amit_tiwari is offline   Reply With Quote
Old 07-12-2010, 11:18 AM   #40
jitendragarg
Tech. Support
 
jitendragarg's Avatar
 
Join Date: Dec 2009
Location: Bangalore
Posts: 2,771
Rep Power: 35
jitendragarg has a brilliant futurejitendragarg has a brilliant futurejitendragarg has a brilliant futurejitendragarg has a brilliant futurejitendragarg has a brilliant futurejitendragarg has a brilliant futurejitendragarg has a brilliant futurejitendragarg has a brilliant futurejitendragarg has a brilliant futurejitendragarg has a brilliant futurejitendragarg has a brilliant future
Default Re: क्या है विकिलिक्स मे???

I have read extensively on this topic for last two days, and even got a chance to see the video and the war logs, leaked by the wikileaks site. Finally I have to agree with USA on this one. Whatever mentioned in the video or war logs is totally normal. In all, its just a hype from the media, which is exactly the reason why these logs weren't made public in first place.

I will write my complete take on the whole scenario later, explaining the whole comment I just made. Till then i would like to hear more about your take on this topic.

P.S.

Once again, a reminder, kindly don't post links or videos, of anything related to the topic, as this might result in serious issues for us. Just keep it to the discussion.
__________________
jitendragarg is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
afghanistan, conspiracy, discussions, iraq, iraq war, latest news, united nations, united states, war, wikileaks

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off

All times are GMT +5. The time now is 01:20 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.