08-01-2013, 11:15 AM | #1 |
VIP Member
|
बयानों से 'बलात्कार' कर रहे नेता, संत और वैज्
सबसे ताजा मामला संत आसाराम बापू और छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का है। आसाराम की नजर में बलात्कारियों के साथ वह छात्रा भी दोषी थी। जबकि छत्तीसगढ़ के होम मिनिस्टर को लगता है कि महिलाओं के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, जिसके कारण हैवान उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2013, 11:15 AM | #2 |
VIP Member
|
Re: बयानों से 'बलात्*कार' कर रहे नेता, संत और वैज
ताजा विवाद संत आसाराम बापू को लेकर है। हिंदुओं में आसाराम का प्रमुख स्*थान है। संत आसाराम बापू ने घटना के लिए छात्रा को भी दुष्कर्मियों के बराबर दोषी बताया है। साथ ही बचने के लिए अजीब-सा उपाय भी सुझाया। आसाराम यहीं नहीं रुके। आसाराम पहले भी कई बार विवाद में फंस चुके हैं। कभी वह सोनिया गांधी को निशाना बनाते हैं तो कभी मीडिया पर। कई पत्रकारों की पिटाई कर चुके आसाराम की नजर में दिल्*ली की घटना के लिए वे शराबी पांच-छह लोग ही दोष नहीं थे। ताली दोनों हाथों से बजती है। छात्रा यदि गुरुमंत्र का जाप कर लड़कों को भाई बना लेती, तो इतनी यातना नहीं झेलनी पड़ती। देवी सरस्वती का मंत्र लिया होता तो उस बस में ही नहीं चढ़ती। उसकी जान भी बच जाती। विवाद बढ़ा तो बापू ने बेतुकी सफाई दे डाली। आसाराम कहते हैं, ‘मैंने बड़े सद्भाव से बोला था, लेकिन विदेशी पैसे से चलने वाले चैनल कह रहे हैं बापू ने ऐसा बोल दिया-वैसा बोल दिया।’
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2013, 11:15 AM | #3 |
VIP Member
|
Re: बयानों से 'बलात्कार' कर रहे नेता, संत और वैज
भाजपा की ओर से लगतार ऐसे बयान सामने आ रहे हैं जो महिलाओं के खिलाफ हैं। इसी कड़ी में अगला नाम छत्*तीसगढ़ के होम मिनिस्*टर ननकी राम कंवर का जुड़ गया है। मंत्री जी के अनुसार, देश में जिस तरह से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, इसमें कसूर ग्रह-नक्षत्रों का है।
यह वही ननकी राम हैं, जिन्*होंने बारिश के लिए एक बार छत्तीसगढ़ में वरुण यज्ञ करा चुके हैं। ननकीराम का दावा है कि कोई माने ना माने, पूजा-पाठ के जरिये ग्रहों का ये दोष सुधारा जा सकता है। इसके लिये पूजा पाठ जरुरी है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2013, 11:16 AM | #4 |
VIP Member
|
Re: बयानों से 'बलात्कार' कर रहे नेता, संत और वैज
मध्*य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार, महिलाएं मर्यादा नहीं लांघें। मर्यादा का उल्*लंघन होता है तो सीता का हरण होता है। जब लक्ष्*मण रेखा हर व्*यक्ति की खींची हुई है। उस लक्ष्*मण रेखा को कोई पार करेगा तो रावण सामने बैठा है। वह सीता का अपहरण कर ले जाएगा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2013, 11:16 AM | #5 |
VIP Member
|
Re: बयानों से 'बलात्कार' कर रहे नेता, संत और वैज
राष्*ट्रीय स्*वयंसवेक प्रमुख मोहन भागवत का मानना है कि बलात्*कार की घटनाएं ''इंडिया'' में ज्*यादा होती हैं, ''भारत'' में नहीं। भागवत के कहने का मतलब था कि पश्चिमी सभ्*यता का असर शहरी क्षेत्रों में ज्*यादा है, जहां रेप की घटनाएं ज्*यादातर होती हैं। ग्रामीण इलाकों, जहां भारतीय मूल्*यों का बोलबाला है, में ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। भागवत के इस बयान पर काफी हल्*ला मचा। भाजपा और संघ को भागवत के बचाव में उतरना पड़ा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2013, 11:17 AM | #6 |
VIP Member
|
Re: बयानों से 'बलात्कार' कर रहे नेता, संत और वैज
दिल्ली में हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात पर मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने एक सलाह दी। उन्होंने कहा कि देशभर में महिला-पुरुष दोनों पर भारतीय परिधानों के अनुरूप ड्रेस कोड लागू होना चाहिए। गौर ने ज्यादती की घटनाओं के लिए विदेशी संस्कृति का प्रभाव और टीवी पर परोसी जा रही अश्लीलता को जिम्मेदार ठहराया।

Bookmarks |
|
|