31-01-2013, 01:42 PM | #1 |
VIP Member
|
'तारक मेहता' की बबिताजी
छोटे पर्दे के हास्य धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अलग ही दुनिया है। सास-बहु वाले सीरियल में दिखाई जाने वाले झगड़ों और रहस्यमयी दुनिया से परे यह सीरियल सिर्फ और सिर्फ हंसी की बौछारों वाला है। सब टीवी पर प्रसारित होने वाले इस हास्य धारावाहिक की शुरुआत 28 जुलाई 2008 से हुई थी। इसने सफलतापूर्वक अपने 1 हजार एपिसोड भी पूरे कर लिए हैं। अब भी जिस तरह इसने लोगों को जकड़ रखा है, उससे साफ होता है यह अभी और लंबी पारी खेलेगा। इस सफलता को देखते हुए इसके निर्माता असित कुमार मोदी इस पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग 2013 में शुरू हो जाएगी। सीरियल में जेठालाल और दयाभाभी के बाद मिस्टर अय्यर व उनकी पत्नी बबिता अय्यर यानी की मुनमुन दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। फिलहाल, हम बात कर रहे हैं मुनमुन दत्ता की, जो सीरियल में मिस्टर अय्यर की पत्नी बबिता अय्यर (मुनमुन दत्ता) के रूप में हैं। मुनमुन दत्ता एक मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं। इस सीरियल में उनका किरदार उनके हॉट अंदाज के बिल्कुल विपरीत है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|