14-09-2017, 10:28 PM | #1 |
Diligent Member
|
घनाक्षरी- नारियों का नर सम मान होना चाहिए
घनाक्षरी- नारियों का नर सम मान होना चाहिए
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ नारियों का अपमान क्लेश की वजह एक, इसका तो सबको ही ज्ञान होना चाहिए। कष्ट देते बहुओं को कुछ जो दहेज हेतु, उनपे कानून बलवान होना चाहिए। मार देते बेटियों को कोख में ही दुष्ट जन, इसका जरूर समाधान होना चाहिए। शक्ति के स्वरूप की उपासना से पूर्व सुनें, नारियों का नर सम मान होना चाहिए। Last edited by Pavitra; 14-04-2018 at 03:59 PM. |
Bookmarks |
|
|