04-02-2014, 06:08 PM | #1 |
VIP Member
|
कान में दर्द
इयर इन्फेक्शन के लक्षण क्या हैं? अगर बच्चे कान खींचते या रगड़ते हों। बुखार आना, बच्चे को ठीक से सुनाई न देना। बच्चा ठीक से न खाता हो औऱ बहुत रोता हो, खासकर सोने के समय। अगर आपका बच्चा बड़ा है व वो आपसे कहता है कि उसके कान में दर्द है। उसके कान में गंदगी जमा हो जाए। अगर कान से खून, सफेद या पस (मवाद) बाहर निकले। इस तरह के मामलों में आम तौर पर डॉक्टर इन्फेक्शन के लिए दवा देता है। इस बीच आप उसकी मदद के लिए कुछ घरेलू नुस्ख़ें भी आज़मा सकती है। कान के ऊपर गर्म पानी में भिगोकर कपड़ा रखें, इससे दर्द में राहत मिलेगी। बच्चे को नॉन एस्प्रिन पेन रिलिवर दें (ऐसी दर्दनिवारक दवा जिसमें एस्प्रिन ना हो) बच्चे को ढेर सारा पानी पिलाएं। बच्चे को सुलाकर दूध न पिलाएं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|