17-06-2013, 06:51 PM | #11 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: Breaking news
पपुआ न्यू गिनी के रेंज गांव में एक किशोरी ने बार-बार रेप किए जाने पर धारदार चाकू से अपने बाप का गला काट दिया। रेप के दौरान पूरा परिवार रिश्तेदारों के यहां गया था। स्थानीय चर्च के नेता पेस्टर लूकास कूमी ने बताया कि यहां रहने वाले आदिवासी समुदाय में यह 40 वर्षीय पिता परिवार के अन्य सदस्यों के जाने के बाद पूरी रात लड़की का रेप करता रहा। लेकिन सुबह होते ही बाप ने फिर से ऐसा करना चाहा तो उससे रहा नहीं गया और उसने धारदार चाकू से बाप का गला काट डाला। अब समुदाय के लोगों ने लड़की द्वारा बाप की हत्या को सही माना है। यहां लोगों ने लड़की को पुलिस के हवाले करने से मना कर दिया है और उसके चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया है।
समुदाय के नेता का कहना है कि बाप को उसके कुकर्म की यही सजा मिलनी थी। उसने जो किया है, उससे समुदाय का सिर शर्म से झुक गया है। लेकिन अब लड़की की पूरी सुरक्षा की जाएगी, उसे किसी भी सरकारी जांच के लिए पुलिस को नहीं सौंपा जाएगा। हत्या के बाद लड़की ने पड़ोसियों को जाकर बात बताई तो समुदाय के लोग और नेताओं ने घर जाकर कटे सिर वाली लाश देखी। लड़की ने हत्या करने के कारणों का भी खुलासा किया। लड़की की मां और परिवार के दो बच्चे अपने रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। |
Bookmarks |
|
|