26-05-2012, 05:25 AM | #101 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
1900 के शुरुआती वर्षों में रूस में इस खेल पर प्रतिबंध था। वहां माना जाता था कि इससे खिलाड़ियों की आंखें खराब होती हैं। 1921 में लंदन में ब्रिटिश टेबल टेनिस संघ की स्थापना की गई। पांच साल बाद अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस संघ बना। 1926 में टेबल टेनिस की पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित की गई थी। 2001 से अंतरराष्टñीय टेबल टेनिस संघ ने 21 प्वाइंट सिस्टम को बदल कर 11 प्वाइंट सिस्टम कर दिया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 06:17 AM | #102 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
तलवार की नोक पर होंगे 10 स्वर्ण
अब तक सभी ओलिंपिक में शामिल रही है तलवारबाजी, पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पांच-पांच स्वर्ण पदक होंगे दांव पर वेन्यू - एक्स सेल (28 जुलाई-5 अगस्त) अब तक सिर्फ पांच खेल ही ऐसे हैं जो वर्ष 1896 से शुरू हुए ओलिंपिक खेलों के हर संस्करण में शामिल हुए। इसमें से एक है तलवारबाजी यानी फेंसिंग। अन्य चार खेल एथलेटिक्स, जिमनास्टिक्स, साइक्लिंग और तैराकी है। जहां तक तलवारबाजी का सवाल है तो ओलिंपिक में युद्ध जैसी तलवारबाजी नहीं होती है। बावजूद इसके तलवार की मौजूदगी से चोट का खतरा होता है इसलिए खिलाड़ियों को सुरक्षा के लिए जरूरी लिबास पहनना होता है। ओलिंपिक तलवारबाजी विशुद्ध रूप से एक खेल है और इसकी शुरुआत फ्रांस में हुई थी। हालांकि इटली इस खेल की सबसे सफल टीम है। इटली ने तलवारबाजी में अब तक 45 स्वर्ण सहित कुल 114 पदक जीते हैं। इस खेल का जन्मदाता फ्रांस 41 स्वर्ण सहित 115 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर है। हंगरी ने 34 स्वर्ण के साथ 82 पदक जीते हैं और वह तीसरे स्थान पर है। एशियाई देशों में चीन सबसे आगे है। उसके नाम दो स्वर्ण सहित कुल नौ पदक हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 06:18 AM | #103 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
इवेंट इंट्रोडक्शन
ओलिंपिक में कुल 10 स्वर्ण दांव पर होते हैं जिनमें पांच पुरुष वर्ग में और पांच महिला वर्ग में होते हैं। दोनों ही वर्गों में इंडिविजुअल एपी, इंडिविजुअल फ्वाइल, टीम फ्वाइल, इंडिविजुअल सैबर और टीम सैबर नाम की स्पर्धाएं होती हैं। हर स्पर्धा में एक स्वर्ण पदक दांव पर होता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 06:18 AM | #104 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
एपी
एपी एक भारी हथियार है। इसमें पूरे शरीर को निशाना बनाया जा सकता है। इसमें डबल स्ट्राइक (एक ही समय पर दोनों तलवारबाजों द्वारा हिट किया जाना) की अनुमति है। अंक गणना इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होती है। अंक जुटाने के लिए प्रतिद्वंद्वी पर कम से कम 7.35 न्यूटन की ताकत से प्रहार करना होता है। तलवारबाजी की सभी स्पर्धाओं की तुलना में इसे सबसे अधिक फ्री स्टाइल माना जाता है। अगर प्रतिद्वंद्वी को नुकसान पहुंचाने का इरादा न हो तो पेनाल्टी नहीं के बराबर लगती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 06:19 AM | #105 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
फ्वाइल
यह एक हल्का और लचीला हथियार है। इसकी स्पर्धा में सिर्फ धड़ (टोर्सो) पर प्रहार करना होता है। तलवार की नोक पर पुश बटन लगा होता है। इसी से पता चलता है कि प्रतिद्वंद्वी पर किस दमखम से प्रहार किया गया है। अंक जुटाने के लिए प्रहार में कम से कम 4.90 न्यूनटन की ताकत होनी चाहिए। हाथ पर हमले की इजाजत नहीं होती है। इसमें डबल स्ट्राइक की इजाजत नहीं होती है। यानी एक ही साथ दोनों तलवारबाज को अंक नहीं मिलते हैं। ऐसी स्थिति में यह देखा जाता है कि किसने हमले की शुरुआत पहले की थी। उसे ही अंक दिया जाता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 06:19 AM | #106 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
सैबर
यह काटने वाला हथियार है। हालांकि खेल में प्रतिद्वंद्वी को काटना नहीं होता है। अंक तलवार की नोट और किनारे दोनों हिस्से से प्रहार करने पर मिलते हैं। सैबर में हाथ को छोड़कर कमर से ऊपर हर हिस्से पर प्रहार किया जा सकता है। प्रतिद्वंद्वी के कमर के हिस्से से ऊपर (हाथ को छोड़कर) किसी भी भाग पर तलवार के किसी भी हिस्से से संपर्क होने पर अंक मिलते हैं। इसमें जरूरी न्यूनतम ताकत नहीं मापी जाती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 06:20 AM | #107 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
204 तलवारबाज कर चुके हैं क्वालिफाई
लंदन ओलिंपिक के लिए अब तक 44 देशों के 204 तलवारबाज क्वालिफाई कर चुके हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 16 तलवारबाज अमेरिका के हैं। इटली और रूस के 15-15 तलवारबाजों ने लंदन ओलिंपिक का टिकट हासिल किया है। चीन से 13, जर्मनी से 12 और फ्रांस से 11 खिलाड़ियों ने इस खेल के लिए अब तक क्वालिफाई किया है। भारत से किसी खिलाड़ी को यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। एशियाई देशों में चीन के अलावा जापान से आठ, हांगकांग से छह, कजाकिस्तान से तीन और अन्य कुछ देशों के भी एक-दो तीरंदाज लंदन ओलिंपिक में दिखाई देंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 06:22 AM | #108 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
नंबर गेम
1924 से महिला तलवारबाजी (फ्वाइल स्पर्धा) को ओलिंपिक खेलों में शामिल किया गया। 1936 में एपी में, 1956 में फ्वाइल में और 1988 में सैबर में इलेक्ट्रॉनिक गणना शुरू हुई। 07 पदक जीते थे इटली ने बीजिंग ओलिंपिक में। इसमें दो स्वर्ण और पांच कांस्य पदक शामिल। 04 लगातार ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं इटली की वालेंटीना वेजाली।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 06:24 AM | #109 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
उद्घाटन से पहले शुरू हो जाएंगे फुटबॉल मुकाबले
वेन्यू - लंदन, कार्डिफ, ग्लासगो, मैनचेस्टर, न्यू कासल और कोवेंट्री तिथि - 25 जुलाई-11 अगस्त फुटबॉल विश्व का सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है और इसे चलाने वाली वैश्विक संस्था फीफा के सदस्यों की संख्या संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों की संख्या से भी अधिक है। ओलिंपिक में फुटबॉल पहली बार 1900 में शामिल किया गया गया। तब से सिर्फ 1932 में फुटबॉल इस खेल महाकुंभ का हिस्सा नहीं रहा है। लंदन ओलिंपिक में फुटबॉल में दो स्वर्ण पदक (एक पुरुष वर्ग में और एक महिला वर्ग) दांव पर होंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 06:25 AM | #110 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
हंगरी की पुरुष टीम सबसे सफल
जब फुटबॉल की बात होती है तो ब्राजील, इटली, जर्मनी जैसे देशों की गिनती इसके पॉवरहाउस के तौर पर होती है, लेकिन ओलिंपिक खेलों में इन टीमों की खास दाल नहीं गली है। पुरुष वर्ग में हंगरी की टीम सबसे सफल रही है। हंगरी ने इसमें तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं। ब्रिटेन के नाम तीन स्वर्ण हैं। वहीं अर्जेंटीना, सोवियत संघ और उरुग्वे ने दो-दो बार ओलिंपिक फुटबॉल का स्वर्ण जीता है। महिला वर्ग में अमेरिका की टीम सबसे सफल है। अमेरिका ने अब तक इस वर्ग में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। नार्वे ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
london olympics, olympic games, olympics |
|
|