My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > New India > Knowledge Zone

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 03-07-2013, 03:05 PM   #41
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

  • दरियाई घोड़ा एक इंसान से तेज भाग सकता है।
  • 24 कैरेट का सोना शुद्ध सोना नहीं होता है, इसमें कॉपर की कुछ मात्रा शामिल होती है।
  • इंसान के शरीर में कुल 206 हड्डियां होती हैं *जिनमें से लगभग आधी हड्डियां हाथ-पैर में होती हैं।
  • 300 साल पहले इसहाक न्यूटन ने *गति के नियमों की खोज की।
  • Almost अंग्रेजी का सबसे लंबा शब्द है जिसमें सारे अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में हैं।
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote
Old 03-07-2013, 03:05 PM   #42
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

  • भारत संसार का सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला (English speaking) देश है।
  • भारत के बेंगलोर नगर में 1,500 से भी अधिक सॉफ्टवेयर कंपनियाँ हैं जिनमें 26,000 से भी अधिक आईटी प्रोफेसनल्स काम करते हैं। इन कम्पनियों के निर्यात से रु.22,000 करोड़ की आय होती है।
  • भारत में संसार का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क है जिनके अन्तर्गत 1,50,000 से भी अधिक पोस्ट आफिस हैं।
  • अप्रवासी भारतीयों (NRIs) की वार्षिक आय लगभग $100 बिलियन है जिसमें से वे लगभग $30 बिलियन भारत भेजते हैं।
  • भारत संसार का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है तथा संसार में पैदा होने वाले आम का 50 प्रतिशत से भी अधिक भारत में ही होता है।
  • भारतीय रेल्वे संसार का सबसे बड़ा नियोक्ता (employer) है।
  • भारत में प्रतिवर्ष लगभग 800 चलचित्र बनते हैं, चलचित्रों की यह संख्या हॉलीवुड को भी निष्प्रभ करती है।
  • संसार भर में निकाले जाने वाले सोने का लगभग पाँचवा हिस्सा भारत में खपता है।
  • यूनाइटेड किंगडम में लगभग 8,500 भारतीय रेस्टॉरेंट्स हैं जो कि वहाँ के समस्त रेस्टॉरेंट्स का 15% है।
  • भारत संसार का तृतीय सड़क नेटवर्क है तथा भारत के सड़कों की लम्बाई 19,00,000 मील से भी अधिक है।
  • समस्त संसार की आबादी के 25% लोग भारत में आरम्भ हुए चार धर्मों (हिन्दू, बौद्ध, सिक्ख और जैन) के अनुयायी हैं।
  • भारत में अंग्रेजों के आगमन से पूर्व भारत संसार का सबसे धनवान देश था।
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote
Old 03-07-2013, 03:05 PM   #43
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

  • फ्रांस में किसी मृत व्यक्ति से विवाह करना वैध है।
  • हांग कांग में पति के द्वारा छली गई पत्नी अपने पति की हत्या कर सकती है, किन्तु इसके लिए वह केवल अपने नंगे हाथों का ही प्रयोग कर सकती है। दूसरी ओर वह अपने पति की प्रेमिका की हत्या मनचाहे तरीके से कर सकती है।
  • स्कॉटलैंड में गाय रखने वाले व्यक्ति का मदिरा पीकर मतवाला होना गैरकानूनी है।
  • न्यू यार्क में बच्चों के द्वारा सिगरेट तथा सिगार के टोंटे एकत्रित करना गैरकानूनी है।
  • केन्टुकी Kentucky, यूनाइटेड स्टेट्स में प्रत्येक नागरिक को साल में कम से कम एक बार नहाना जरूरी है।
  • सऊदी अरब में पति के द्वारा पत्नी को कॉफी की आपूर्ति न करने पर पत्नी को पति से तलाक लेने का अधिकार हासिल है।
  • मियामी में किसी जानवर की नकल करना नाजायज है।
  • 1960 तक किसी लंबे बाल वाले व्यक्ति को डिजनीलैंड में जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी।
  • आइसलैंड के रेस्टॉरेंट्स में टिप देने को अपमान करना माना जाता है।
  • स्त्रियों को व्होट देने का अधिकार सबसे पहले न्यूजीलैंड में मिला।
  • मास्को में मौसम पूर्वानुमानकर्ता को मौसम के गलत पूर्वानुमान करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है।
  • शंघाई, चीन में लाल रंग की कार रखना अवैधानिक है।
  • एरिजोना में ऊँट का शिकार करना अवैधानिक है।
  • सिंगापुर में चुइंग गम रखना या बेचना अवैधानिक है।
  • फ्लोरिडा में घोड़ा चोरी करने पर फाँसी की सजा हो सकती है।
  • प्राचीन इंग्लैंड में कोई भी व्यक्ति राजा की सहमति न मिलने पर यौनाचार नहीं कर सकता था।
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote
Old 03-07-2013, 03:05 PM   #44
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

  • पेंटियम चिप, जो कि कम्प्यूटर्स के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है तथा जिसका इस्तेमाल आज के कम्प्यूटर्स में होता है, का आविष्कार विनोद धाम (भारतीय) ने किया।
  • हॉटमेल, संसार के सर्वश्रेष्ठ वेब बेस्ड ईमेल प्रोग्रामों में से एक है, का निर्माण सबीर भाटिया (भारतीय) ने किया।
  • usa के डॉक्टरों में से 38% डॉक्टर भारतीय हैं।
  • nasa के वैज्ञानिकों में से 36% वैज्ञानिक भारतीय हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों में से 34% कर्मचारी भारतीय हैं।
  • ibm के कर्मचारियों में से 28% कर्मचारी भारतीय हैं।
  • intel के वैज्ञानिकों में से 17% वैज्ञानिक भारतीय हैं।
  • xerox के कर्मचारियों में से 13% कर्मचारी भारतीय हैं।
  • usa के वैज्ञानिकों में से 12% वैज्ञानिक भारतीय हैं।
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote
Old 03-07-2013, 03:06 PM   #45
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

  • समस्त महाद्वीपों के नाम अंग्रेजी के जिस अक्षर से शुरू होते हैं, उसी अक्षर से खत्म भी होते हैं (America के North और South को छोड़ने पर)। स्वयं देख लीजिए – Asia, Africa, North America, South America, Antarctica, Europe, और Australia।
  • अन्टार्टिका में पानी इतना ठंडा है कि उसके अन्दर की कोई भी वस्तु कभी भी सड़ती-गलती नहीं है।
  • यदि अन्टार्टिका में जमी बर्फ की सारी पत्तरें गल जाएँ तो संसार के सभी सागर 60 से 65 मीटर अर्थात 200 से 210 फुट तक और भर जाएँगे।
  • अब तक के रेकार्ड के अनुसार अन्टार्टिका का सर्वाधिक गर्म तापमान 3 डिग्री फैरनहीट है।
  • एक औसत हिमशैल (ice berg) का वजन लगभग दो करोड़ टन होता है।
  • विश्व के समस्त वन क्षेत्र का 25% से भी अधिक भाग साइबेरिया में हैं।
  • समुद्र की एक बूंद पानी को भाप बनकर पूरे विश्व में प्रसारित होने में 1000 साल से भी अधिक समय लग जाता है।
  • टैक्सास का होस्टन नगर धसान (दलदल) में बसा हुआ है और धीरे-धीरे धँसकते जा रहा है।
  • विश्व में उत्पन्न होने वाले समस्त ऑक्सीजन का 20% से भी अधिक भाग अमेजान के वर्षावनों में उत्पन्न होता है।
  • समुद्र के एक घन मील (One cubic mile) पानी में लगभग 50 पौंड सोना घुला होता है।
  • संसार में प्रतिवर्ष 50,000 से भी अधिक भूकंप आते हैं।
  • स्टेट ऑफ फ्लोरिडा पूरे इंग्लैंड से भी बड़ा है।
  • अमेरिका का ‘माम्मोह केव्ह सिस्टम’ (Mammoth Cave System) संसार का सबसे लंबा खोह है जो कि5,60,000 मीटर गहरा है।
  • इजराइल का मृत सागर समुद्र सतह से 1,312 फुट नीचे में है।
  • एक पूर्ण रूप से विकसित रक्त दारु वृक्ष (redwood tree) के पत्तों से 2 टन से भी अधिक पानी निष्कासित होता है।
  • जंगल में लगी आग नीचे की अपेक्षा ऊपर की ओर तेजी से फैलती है।
  • अलास्का में प्रतिवर्ष लगभग 5,000 भूकंप आते हैं।
  • यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप हैं जिसमें कोई भी मरुस्थल नहीं है।
  • चन्द्रमा के सिर के ठीक ऊपर आने पर उसके गुरुत्वाकर्षण के कारण आपका वजन जरा सा कम हो जाता है।
  • अटलांटिक महासागर प्रशान्त महासागर से अधिक खारा है।
  • एक ज्वालामुखी में राख को 50 किलोमीटर से भी ऊपर फेंकने की शक्ति होती है।
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote
Old 03-07-2013, 03:06 PM   #46
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

  • विश्व के 4 अरब से अधिक मोबाइल फोन में से लगभग 1 अरब स्मार्ट फोन हैं।
  • लगभग 3 अरब मोबाइल फोन sms के लिए सक्षम हैं और, शायद आपको विश्वास न हो, लगभग 1 अरब से कुछ कम मोबाइल फोन में sms की सुविधा ही नहीं है।
  • कुल फेसबुक प्रयोगकर्ताओं का एक तिहाई हिस्सा लगभग बीस करोड़ मोबाइल फोन के द्वारा फेसबुक में आते हैं।
  • मोबाइल इन्टरनेट प्रयोग का 91% प्रतिशत सिर्फ सोशल नेटवर्क्स के लिए ही पयोग किया जाता है जबकि डेस्कटॉप इन्टरनेट प्रयोग का 79% हिस्सा ही सोशन नेटवर्क्स के लिए प्रयुक्त होता है।
  • संसार की कुल जनसंख्या के 70% प्रतिशत लोग मोबाइल का प्रयोग करते हैं।
  • सन् 2014 में मोबाइल इन्टरनेट प्रयोग डेस्कटॉप इन्टरनेट प्रयोग से आगे हो जाएगा।
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote
Old 03-07-2013, 03:06 PM   #47
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

  • जावा और सुमात्रा में करीब 3,500 प्रकार के रंग-बिरंगे पक्षी पाए जाते हैं।
  • जापान में करीब 3,000 प्रकार के फूल पाए जाते हैं हैं।
  • ‘टर्न’ नाम की चिड़िया हर साल लगभग 20,000 मील का सफर तय करती है।
  • नारियल का पेड़ याने कि ‘पाम ट्री’ 6 मीटर से लेकर 30 मीटर तक ऊँचे होते हैं।
  • बैंक ऑफ अमरीका पहले बैंक ऑफ इटली के नाम से जाना जाता था।
  • सूर्य में पाई जाने वाली गैसों का 94 प्रतिशत केवल हाइड्रोजन गैस होती है।
  • विशुद्ध सोने के आभूषण बनाए ही नहीं जा सकते।
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote
Old 03-07-2013, 03:07 PM   #48
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

  • एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियाँ होती हैं जबकि बच्चे के शरीर में 300 हड्डियाँ होती हैं (क्योंकि उनमें से कुछ गल जाती हैं और कुछ आपस में मिल जाती हैं)।
  • मनुष्य के शरीर में सबसे छोटी हड्डी स्टेप्स या स्टिरुप (stapes or stirrup) होती है जो कि कान के बीच में होती है तथा जिसकी लंबाई लगभग 11 इंच (.28 से.मी.) होती है।
  • मनुष्य के शरीर में मोटोर न्यूरोन्स (motor neurons) सबसे लंबी सेल होती है जो कि रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर पैर के टखने तक जाती है और जिसकी लंबाई 4.5 फुट (1.37 मीटर) तक हो सकती है।
  • मनुष्य की जाँघों की हड्डियाँ कंक्रीट से भी अधिक मजबूत होती हैं।
  • मनुष्य की आँखों का आकार जन्म से लेकर मृत्यु तक एक ही रहता है जबकि नाक और कान के आकार हमेशा बढ़ते रहते हैं।
  • आदमी एक साल में औसतन 62,05,000 बार पलकें झपकाता है।
  • खाए गए भोजन को पचने में लगभग 12 घण्टे लगते हैं।
  • मनुष्य के जबड़ों की पेशियाँ दाढ़ों में 200 पौंड (90.8 कि.ग्रा.) के बराबर शक्ति उत्पन्न करती हैं।
  • अभी तक प्राप्त आँकड़ों के अनुसार सबसे भारी मानव मस्तिष्क का वजन 5 पौंड 1.1 औंस. (2.3 कि.ग्रा..) पाया गया है।
  • एक सामान्य मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल में भूमध्य रेखा के पाँच बार चक्कर लगाने जितना चलता है।
  • मनुष्य की मृत्यु हो जाने के बाद भी बाल और नाखून बढ़ते ही रहते हैं।
  • मनुष्य की चमड़ी के भीतर लगभग45 मील (72 कि.मी.) लंबी तंत्रिकाएँ (नसें) होती हैं।
  • मनुष्य के शरीर के भीतर रक्त प्रतिदिन 60,000 मील (96,540 कि.मी.) दूरी की यात्रा करता है।
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote
Old 03-07-2013, 03:07 PM   #49
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

  • सबसे पहले बनी अलार्म घड़ी में केवल सुबह 4 बजे ही अलार्म बज सकता था।
  • एक रोल्स रॉयस कार के बनने में छः महीने लगते हैं जबकि एक टोयोटा कार के बनने में मात्र 13 घंटे।
  • टेलिविजन के सबसे पहले प्रयोग करने वाले चार देश हैं इंग्लैंड, अमेरिका रूस और ब्राजील।
  • जेट विमानों में केस्टर ऑयल का प्रयोग ल्यूब्रिकेंट की तरह किया जाता है।
  • घड़ियों में ल्यूब्रिकेंट की तरह प्रयोग किए जाने वाले तेल की कीमत लगभग $3,000 प्रति गैलन होती है।
  • पहला लाइफ बोट सन् 1845 में पेटेंट कराया गया।
  • थॉमस एल्वा एडीसन नें अपने जीवनकाल में अपने लगभग 1,300 आविष्कारों को पेटेंट करवाया।
  • एप्पल ii के लिए उपलब्ध पहला हॉर्ड ड्राइव्ह मात्र 5 मेगाबाइट का था।
  • इलेक्ट्रिक चेयर का आविष्कार एक डेंटिस्ट ने किया था।
  • जम्बो जेट विमान को टेक आफ करने के लिए 4,000 गैलन ईंधन की आवश्यकता होती है।
  • निटेंडो मूलतः एक ताशपत्ती बनाने वाली कम्पनी थी।
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote
Old 03-07-2013, 03:08 PM   #50
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

  • सूर्य से पृथ्वी पर आने वाला प्रकाश 30 हजार वर्ष पुराना होता है।
अब आप कहेंगे कि सूर्य से पृथ्वी की दूरी तो मात्र 8.3 प्रकाश मिनट है तो ऐसा कैसे हो सकता है। यह सच है कि प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक आने में 8.3 मिनट ही लगते हैं किन्तु जो प्रकाश हम तक पहुँच रहा है उसे सूर्य के क्रोड (core) से उसके सतह तक आने में 30 हजार वर्ष लगते हैं और वह सूर्य की सतह पर आने के बाद ही 8.3 मिनट पश्चात् पृथ्वी तक पहुँचता है, याने कि वह प्रकाश 30 हजार वर्ष पुराना होता है।
  • अन्तरिक्ष में यदि धातु के दो टुकड़े एक दूसरे को स्पर्श कर लें तो वे स्थायी रूप से जुड़ जाते हैं।
यह भी अविश्वसनीय लगता है किन्तु यह सच है। अन्तरिक्ष के निर्वात के कारण दो धातु आपस में स्पर्श करने पर स्थायी रूप से जुड़ जाते हैं, बशर्तें कि उन पर किसी प्रकार का लेप (coating) न किया गया हो। पृथ्वी पर ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि वायुमण्डल दोनों धातुओं के आपस में स्पर्श करते समय उनके बीच ऑक्सीडाइज्ड पदार्थ की एक परत बना देती है।
  • अन्तरिक्ष में ध्वनि एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं जा सकती।
  • जी हाँ, ध्वनि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए किसी न किसी माध्यम की आवश्यकता होती है और अन्तरिक्ष में निर्वात् होने के कारण ध्वनि को गति के लिए कोई माध्यम उपलब्ध नहीं हो पाता।
  • शनि ग्रह का घनत्व इतना कम है कि यदि काँच के किसी विशालाकार बर्तन में पानी भर कर शनि को उसमें डाला जाए तो वह उसमें तैरने लगेगा।
  • वृहस्पति इतना बड़ा है कि शेष सभी ग्रहों को आपस में जोड़ दिया जाए तो भी वह संयुक्त ग्रह वृहस्पति से छोटा ही रहेगा।
  • स्पेस शटल का मुख्य इंजिन का वजन एक ट्रेन के इंजिन के वजन का मात्र 1/7 के बराबर होता है किन्तु वह 39 लोकोमोटिव्ह के बराबर अश्वशक्ति उत्पन्न करता है।
  • शुक्र ही एक ऐसा ग्रह है जो घड़ी की सुई की दिशा में घूमता है।
  • चन्द्रमा का आयतन प्रशान्त महासागर के आयतन के बराबर है।
  • सूर्य पृथ्वी से 330,330 गुना बड़ा है।
  • अन्तरिक्ष में पृथ्वी की गति 660,000 मील प्रति घंटा है।
  • शनि के वलय की परिधि 500,000 मील है जबकि उसकी मोटाई मात्र एक फुट है।
  • वृहस्पति के चन्द्रमा, जिसका नाम गेनीमेड (Ganymede) है, बुध ग्रह से भी बड़ा है।
  • किसी अन्तरिक्ष वाहन को वायुमण्डल से बाहर निकलने के लिए कम से कम 7 मील प्रति सेकण्ड की गति की आवश्यकता होती है।
  • पृथ्वी के सारे महाद्वीप की चौड़ाई दक्षिण दिशा की अपेक्षा उत्तर दिशा में अधिक है, यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि ऐसा क्यों है।


VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
जनरल नालेज, जी के, did you know, do you know, general knowledge, knowledge

Thread Tools
Display Modes

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 02:00 PM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.