|
12-06-2012, 05:29 PM | #1 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
History of Sikh Gurus
प्यारे दोस्तों, काफी दिनों के बाद आज मौका मिला है आने का, आज आप सभी के लिए एक नया थ्रेड ले कर आई हूँ, जिसमे मैं Sikh gurus के बारे में पोस्टिंग करूंगी.
थैंक्स, तेजी |
12-06-2012, 05:33 PM | #2 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: History of Sikh Gurus
# नाम जन्मतीथि गुरु बनने की तीथि निर्वाण तीथि आयु
1 गुरु नानक देव, 15 अप्रैल 1469, 20 अगस्त 1507, 22 सितम्बर 1539, 69 2 गुरु अंगद देव, 31 मार्च 1504, 7 सितम्बर 1539, 29 मार्च 1552, 48 3 गुरु अमर दास, 5 मई 1479, 26 मार्च 1552, 1 सितम्बर 1574, 95 4 गुरु राम दास, 24 सितम्बर 1534, 1 सितम्बर 1574, 1 सितम्बर 1581, 46 5 गुरु अर्जुन देव, 15 अप्रैल 1563, 1 सितम्बर 1581, 30 मई 1606, 43 6 गुरु हरगोबिन्द सिंह, 19 जून 1595, 25 मई 1606, 28 फरवरी 1644, 48 7 गुरु हर राय, 16 जनवरी 1630, 3 मार्च 1644, 6 अक्तूबर 1661, 31 8 गुरु हर किशन सिंह, 7 जुलाई 1656, 6 अक्तूबर 1661, 30 मार्च 1664, 7 9 गुरु तेग बहादुर सिंह, 1 अप्रैल 1621, 20 मार्च 1665, 11 नवंबर 1675, 54 10 गुरु गोबिंद सिंह, 22 दिसंबर 1666, 11 नवंबर 1675, 7 अक्तूबर 1708, 41 Last edited by teji; 12-06-2012 at 05:35 PM. |
12-06-2012, 05:37 PM | #3 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: History of Sikh Gurus
गुरू नानक देव
|
12-06-2012, 05:37 PM | #4 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: History of Sikh Gurus
गुरू नानक देव सिखों के प्रथम गुरू थे । गुरु नानक देवजी का प्रकाश (जन्म) 15 अप्रैल 1469 ई. (वैशाख सुदी 3, संवत्* 1526 विक्रमी) में तलवंडी रायभोय नामक स्थान पर हुआ। सुविधा की दृष्टि से गुरु नानक का प्रकाश उत्सव कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है। तलवंडी अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। तलवंडी पाकिस्तान के लाहौर जिले से 30 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
|
12-06-2012, 05:38 PM | #5 | |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: History of Sikh Gurus
नानकदेवजी के जन्म के समय प्रसूति गृह अलौकिक ज्योत से भर उठा। शिशु के मस्तक के आसपास तेज आभा फैली हुई थी, चेहरे पर अद्भुत शांति थी। पिता बाबा कालूचंद्र बेदी और माता त्रिपाता ने बालक का नाम नानक रखा। गाँव के पुरोहित पंडित हरदयाल ने जब बालक के बारे में सुना तो उन्हें समझने में देर न लगी कि इसमें जरूर ईश्वर का कोई रहस्य छुपा हुआ है।
Quote:
|
|
12-06-2012, 05:39 PM | #6 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: History of Sikh Gurus
उन्हें अहसास हो गया कि नानक को स्वयं ईश्वर ने पढ़ाकर संसार में भेजा है। इसके उपरांत नानक को मौलवी कुतुबुद्दीन के पास पढ़ने के लिए बिठाया गया। नानक के प्रश्न से मौलवी भी निरुत्तर हो गए तो उन्होंने अलफ, बे की सीफहीं के अर्थ सुना दिए। मौलवी भी नानकदेवजी की विद्वता से प्रभावित हुए।
विद्यालय की दीवारें नानक को बाँधकर न रख सकीं। गुरु द्वारा दिया गया पाठ उन्हें नीरस और व्यर्थ प्रतीत हुआ। अंतर्मुखी प्रवृत्ति और विरक्ति उनके स्वभाव के अंग बन गए। एक बार पिता ने उन्हें भैंस चराने के लिए जंगल में भेजा। जंगल में भैसों की फिक्र छोड़ वे आँख बंद कर अपनी मस्ती में लीन हो गए। भैंसें पास के खेत में घुस गईं और सारा खेत चर डाला। खेत का मालिक नानकदेव के पास जाकर शिकायत करने लगा। |
05-11-2014, 08:06 PM | #7 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: History of Sikh Gurus
" गुरु नानक जयंती " जिसका मन प्रभु के अभ्यस्त है, उसके शरीर में कोई प्रदूषण नहीं है; गुरु के शब्द के माध्यम से सच्चे शब्द का एहसास होता है; सभी शक्तियां तुम्हारे नाम के माध्यम से तुम्हारी हैं; नानक अपने भक्तों के अभयारण्य में पालन करता है। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पुरब की शुभ कामनायें!
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
05-11-2014, 08:07 PM | #8 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: History of Sikh Gurus
" गुरु नानक जयंती " जो गुरमुख ध्यान करते हैं, दिव्य अमृत पाते हैं वो पूरी तरह शुद्ध हो जाते हैं, दिन रात प्रभु का नाम जपो तो तुम्हारी आत्मा भी शुद्ध हो जाती है, जैसी यह ऋतु है वैसे ही हमारा शरीर अपने आप को ढाल लेता है, नानक कह रहे हैं कि जिस ऋतु में प्रभु का नाम नहीं उस ऋतु का कोई महत्व नहीं है। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पुरब की शुभ कामनायें!
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
05-11-2014, 08:09 PM | #9 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: History of Sikh Gurus
" गुरु नानक जयंती " किसी ने पूछा तेरा घर बार कितना है; किसी ने पूछा तेरा कारोबार कितना है; किसी ने पूछा तेरा परिवार कितना है; कोई विरला ही पूछता है कि तेरा गुरु के साथ प्यार कितना है! गुरु नानक जी के प्रकाश उत्सव की आपको बधाई हो!
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
05-11-2014, 08:11 PM | #10 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: History of Sikh Gurus
" गुरु नानक जयंती " विनम्रता के दायरे में, शब्द सौंदर्य है; अतुलनीय सौंदर्य के प्रपत्र वहाँ विचारों के हैं; जिसको वर्णित नहीं किया जा सकता; जो इसे वर्णित करना चाहे वो पछतायेगा; मन की सहज चेतना, बुद्धि और समझ वहाँ आकार लेते हैं; आध्यात्मिक योद्धाओं और सिद्ध, की आध्यात्मिक पूर्णता चेतना वहां आकार लेती है। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पुरब की शुभ कामनायें!
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
Bookmarks |
Tags |
guru nanak, sikh gurus, sikhism |
|
|