07-01-2016, 09:28 PM | #12151 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
ऑटो वाले को पता होता है कि ये तीनो पीकर आए हुए हैं, वो बस इंजन चालू करके बंद करता है और कहता है हम पहुंच गए... पहला दोस्त उसे पैसे देता है, दूसरा उसे धन्यवाद कहता है तीसरा उसे जोरदार तमाचा जड़ देता है! ऑटो वाले को लगता है कि मैंने जो किया वो शायद इसे पता चल गया .......फिर भी वो हिम्मत करके पूछता है .., 'क्यों मारा??' तीसरा : अगली बार ऑटो धीरे चलाना.....!!!!!! |
07-01-2016, 09:29 PM | #12152 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
संता की बीवी संतो आधी रात को : सुनो जी, भूकंप आ रहा है! सारा घर गिर रहा है!
संता : सो जा संतो, तू फिक्र मत कर,घर गिरेगा तो मकान मालिक का, हम तो किरायेदार हैं! |
07-01-2016, 09:29 PM | #12153 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
संता की बीवी फल लेने गई..
संतो- भैया ये सेब कैसे दिए? दुकानदार-100 के 10... संतो-भैया प्लीज थोड़ा कम रो... दुकानदार- ठीक है बहन जी, आप 80 के 8 किलो ले लो... संतो- ये हुई न बात, चलो तोल भी दो। |
07-01-2016, 09:30 PM | #12154 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बंता- पानी में विस्की मिलाओ तो नशा चढ़ता है; पानी में रम मिलाओ तो नशा चढ़ता है; पानी में ब्रेंड़ी मिलाओ तो नशा चढ़ता है; साला पानी में ही कुछ गड़बड़ है।
|
07-01-2016, 09:33 PM | #12155 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बार गांव के मुखिया ने गाड़ी में अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जा रहा था।
गाड़ी के सामने के कांच से मित्रों को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। लेकिन मुखिया सड़क के तमाम गड्ढे बचाता हुआ बड़ी सफाई से गाडी चला रहा था। मित्रों ने हैरान होकर पूछा---" मुखिया जी, सामने कांच से कुछ भी साफ़ नजर नहीं आ रहा। फिर भी गाड़ी इतनी परफेक्ट कैसे चला रहे हो ? " मुखिया ---" क्या बताऊं यारों ? अपनी भूलने की आदत के कारण अब तक मेरे 170 चश्मे गुम चुके हैं। " मित्र---" अरे मुखिया जी हम ड्राइविंग के बारे में पूछ रहे हैं। " मुखिया जी ---" वही तो बता रहा हूं। चश्मे बनवा बनवा कर मैं हैरान परेशान हो गया तब...... गाड़ी का कांच ही चश्मे के नंबर वाला बनवाकर गाड़ी में लगवा लिया! " |
07-01-2016, 09:34 PM | #12156 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
दिल पर मत लेना दोस्तों
50 साल के सलमान,शाहरुख़,आमिर को लव यू ... ...और अपने से 3 - 4 साल बड़े लड़कों को अंकल, कहने वाली लड़कियों के लिए भी, नरक में अलग व्यवस्था होनी चाहिए। |
07-01-2016, 09:34 PM | #12157 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
गंगू प्रसाद ने आधे रास्ते में अपना लंच बाक्स खोलकर देखा, क्योंकि उसको ये पता करना था कि वो दफ्तर जा रहा है, या वहां से वापस लौट रहा है।
|
09-01-2016, 06:05 PM | #12158 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक सिपाही ने मौके से थानेदार को फोन किया और बोला, ' जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी।'
थानेदार : क्यों? सिपाही : क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चल रहा था। थानेदार : गिरफ्तार कर लिया औरत को? सिपाही : नहीं अभी पोंछा सूखा नहीं है। |
09-01-2016, 07:11 PM | #12159 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
लड़के वाले - हमें लड़की पसंद है।
लड़की वाले - तो फिर शादी कब करनी है ? लड़के वाले - पर हमारा लड़का अभी पढ़ाई कर रहा है। लड़की वाले - तो हमारी लड़की क्या कि*ताबें फाड़ देगी? |
09-01-2016, 07:12 PM | #12160 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पप्पू गैंग मे शामिल हो गया।
उसके बाद एक रोज पप्पू मोटरसाइकल से भारत-पाक बॉर्डर पार कर रहा था। उसकी गाड़ी पर एक बोरी बंधी थी। एक अधिकारी ने उसे रोका और पूछा- कहां जा रहे हो? पप्पू - पाकिस्तान। अधिकारी - क्या करते हो? पप्पू - स्मगलिंग। अधिकारी - क्या बकवास कर रहे हो। क्या है इस बोरी में? पप्पू - आप खुद ही देख लीजिए। अधिकारी बोरी खोलकर देखता है तो उसमें रेत निकलती है। अधिकारी सोचता है कि पप्पू मजाक कर रहा है, इसलिए उसे जाने देता है। ऐसा सालभर होता रहता है। पप्पू हर हफ्ते मोटरसाइकिल पर रेत की बोरी लेकर बॉर्डर पार करता और अधिकारी उसे जाने देता। एक दिन अधिकारी ने उसे फिर रोका। अधिकारी- सच-सच बताओ कि तुम क्या करते हो? पप्पू - जी बताया तो था स्मगलिंग। अधिकारी- किस चीज की स्मगलिंग? पप्पू - जी मोटरसाइकिलों की। अधिकारी सीधा कोमा में और पप्पू मुस्कुराता हुआ नो-दो ग्यारह! |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|