26-01-2016, 07:47 PM | #1 |
Member
Join Date: Sep 2013
Location: New delhi
Posts: 200
Rep Power: 14 |
गणतंत्र दिवसकी शुभकामनाएँ....bansi
मगर समझ नहीं आया लिखूं तो किस पर लिखूं जो अधिकार गणतंत्र ने दिये उन पर लिखूं या देश के अधिकतर अनपड़ गँवार उन पर लिखूं देश ने जो आज तक की है प्रगती उस पर लिखूं या जो ग़रीबों की होती रही है दुर्गति उस पर लिखूं जिनको दो वक़्त की रोटी नहीं मिलती उन पर लिखूं या देश को जो लूटते रहे हैं उन पर लिखूं भूख से सूख कर काँटा हुए बच्चों पर लिखूं या जिनके सर पर छत नहीं उन पर लिखूं जो बाँटते हैं देश को धर्म के नाम पर उन पर लिखूं या जो लड़ाते है जाती के नाम पर उन पर लिखूं कराते हैं दंगे अपने स्वार्थ के लिए उन पर लिखूं या जो जोड़ने की कोशिश करते हैं उन पर लिखूं मासूमों का खून बहाते अंतकवादियों पर लिखूं या जो देश के लिए क़ुरबान हो जाते हैं उन पर लिखूं बहन बेटीयाँ जिन की आबरू रोज़ लुटती है उन पर लिखूं या वो जो इंसानियत छोड़ हैवान बन रहे हैं उन पर लिखूं जो ऐश-ओ - आराम की ज़िंदगी जीते हैं उन पर लिखूं या जो हर दिन रोते रोते ज़िंदगी जीते हैं उन पर लिखूं जो ग़रीब के मुँह से निवाला छीन लेते हैं उन पर लिखूं या वो जो ग़रीब की निस्वार्थ सेवा करते हैं उन पर लिखूं चायवाला जो प्रधान मंत्री बना कुछ कर रहा *है उस पर लिखूं या जो उसको कुछ करने देना नहीं चाहते उन पर लिखूं जो गदार दुश्मनो का साथ देते हैं उन पर लिखूं या जो सुरक्षा करते करते शहीद हो जाते हैं उन पर लिखूं बंसी का दिल रोया देश के हालात देख कर सोचता ही रह गया कि लिखूं तो किस पर लिखूं लिखूं तो किस पर लिखूं.......... बंसी(मधुर) Last edited by Bansi Dhameja; 26-01-2016 at 08:01 PM. |
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|