08-08-2013, 09:29 PM | #31 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
बीयर से स्नान पश्चिमी बोहेमिया, कजाक में महिलाएं रिलेक्स होने के लिए बीयर से स्नान करती हैं, ताकि पार्टी-शार्टी में जाने पर कूल और खूबसूरत लगें। बीयर से त्वचा को विटामिन बी भी मिलता है और हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी इस तरह के बीयर स्नान को वहां तवज्जो दी जाती है। |
08-08-2013, 11:27 PM | #32 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: खबरें अजब-गजब
मानव भ्रूण का सूप?? वीभत्स समाचार.
|
09-08-2013, 08:12 AM | #33 |
VIP Member
|
Re: खबरें अजब-गजब
61 साल की दुल्हन संग शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहा 8 साल का दूल्हा
तकरीबन 61 साल की अधेड़ महिला डायनिंग टेबल पर आठ साल के बच्चे के साथ नाश्ता कर रही हैं। पहली बार में देखने पर आपको लगेगा कि यह दादी और पोते हैं। लेकिन यह पति-पत्नी हैं। दक्षिण अफ्रीका में आठ साल सानेले मैसिलेला एक स्कूली छात्र है और उसकी बीवी 61 की महिला हेलेन शाबंगू पांच बच्चों की मां है। खुद सानेले की मां अपनी 61 साल की बहू से 15 साल छोटी है। इस अनोखी जोड़ी ने बीते दस तारीख को शादी रचाई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। शादी करने का कारण सिर्फ इतना था कि लड़के के दादा मरने से पहले पोते की शादी और उसकी दुल्हन देखना चाहते थे। डेली मेल में शादी की नई तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें दोनों पति-पत्नी अपने नए जीवन में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-08-2013, 05:59 PM | #34 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
अजब-गजब गर्भनिरोधक
हाल ही में अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर आई थी, जिसमें बताया गया कि वहां बच्चों की चाह खत्म हो रही है। फेडरल गवर्नमेंट की ताजा रिपोर्ट में अमेरिका में अब तक की सबसे कम जन्म दर आंकी गई। इसके गिरने के पीछे मंदी और आर्थिक स्थिति को सबसे बड़ा कारण माना है। वहीं, भारत के बारे में कहा जाता है कि उसकी जनसंख्या ही भविष्य में उसकी ताकत बनेगी। चीन में भी अब एक बच्चा प्रणाली पर ढील दिए जाने की बात की जा रही है। खैर, इन सब बातों के बीच आज हम उन अजीबो-गरीब नुस्खों पर चर्चा करेंगे, जिनसे गर्भ को ठहरने बचाया जा सकता है। ध्यान रखिएगा, हम यहां परंपरागत गर्भ निरोधक जैसे कंडोम, कॉपर-टी, गर्भ निरोधक दवाएं आदि पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। |
13-08-2013, 06:00 PM | #35 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
मगरमच्छ का गोबर 1850 ईसा पूर्व प्राचीन मिस्र में गर्भ निरोधक का बड़ा ही विचित्र तरीका देखने का मिलता है। इसमें बताया गया है कि कैसे एक तरह की रबड़ की थैली या कोई चीज वेजाइना में रखी जाती थी, ताकि स्पर्म को अंदर जाने से रोका जा सका। इसे मगरमच्छ के गोबर, शहद, सोडियम काबरेनेट से बनाया जाता था। इस गोबर में थोड़े क्षारीय गुण होते है, जो आज के शुक्राणुनाशक में हैं। |
13-08-2013, 06:00 PM | #36 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
नेवले का अंडकोष मध्यकाल की कुछ सभ्यताएं एक अजीब ही तरीके से बच्चों के जन्म पर रोक लगा सकती थीं। वहां जांघों के आसपास नेवले का अंडकोष बांधा जाता था। एक मिथ के अनुसार यदि नेवले से दो अंडकोष लेकर बांधे गए तो महिला के जांघों पर भी इसे बांधा जाता था। साथ ही, उसके साथ नेवले की हड्डी भी बांधी जाती थी। फिर वह कभी भी बच्चा पैदा करने के काबिल नहीं होती थी। हालांकि, इसे आज पूरी तरह से बकवास कहा जाता है। |
13-08-2013, 06:01 PM | #37 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
मर्करी (पारा) चीनी महिलाएं हजारों साल पहले गर्भनिरोधक के रूप में मर्करी पीती थीं। यह ख़तरनाक तरीका था। इस जानलेवा गर्भनिरोधक का इस्तेमाल प्राचीन चीन में रखैलों को बांझ बनाए रखने के लिए किया जाता था। इससे किडनी फेल, ब्रेन डैमेज और मौत तक हो जाया करती थी। |
13-08-2013, 06:01 PM | #38 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
पीसी हुई चाय और ऊदबिलाव का अंडकोष 16वीं सदी में कनाडा में गर्भनिरोधक के लिए बीवर (ऊदबिलाव) के गोबर और पिसी हुई चाय का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, इसके फायदे के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला। |
13-08-2013, 06:02 PM | #39 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
पशु आंत दुनिया का सबसे पुराना कंडोम सुअर की आंत से बनता था। इसे इस्तेमाल करने से पहले गर्म दूध में डाला जाता था, जिससे यह मुलायम हो जाए। कुछ इतिहासकार दावा करते हैं कि यह मानव सभ्यता का पहला कंडोम है। इसे प्राचीन मिस्र के देवता जियूस और यूरोपा के बेटे किंग मिनोस ने बनाया था, यानी करीब तीन हजार साल पहले। यह भी कहा जाता है कंडोम के लिए बकरी के मूत्राशय का भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। हालांकि, सबसे पुराना कंडोम 1642 में इंग्लैंड में मिला था। |
13-08-2013, 06:02 PM | #40 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
लोहार की दुकान का पानी दूसरी सदी के मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट सोरानस ने बताया था कि लोहार की दुकान में मिलने वाला पानी, जिसमें वह अपने लोहे का ठंडा करता है, पिया जाए तो महिलाएं गर्भ की चिंता से मुक्त हो सकती है। हालांकि, कोई प्रमाण न होने के बावजूद कई महिलाओं ने इसे अपनाया। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाएं, जो फैक्ट्रियों में काम करती थीं, ऐसा करती थीं। इससे उन्हें न्यूरोलॉजिकल समस्या, किडनी फेल्योर, कोमा के साथ और मौत भी झेलना पड़ी। |
Bookmarks |
Tags |
अजब गज़ब खबर, ajab gazab, ajab gazab khabren, ajab khabren, bizzare news, farmer protest in paris, gazab khabren, grumpy cat, mosque made by sikhs |
|
|