10-11-2012, 01:54 PM | #1 |
Special Member
|
प्यार की अनोखी कहानी
18 वर्षीय कैटी ने अपने जीवन के 15 साल लड़के के रूप में बिताए हैं। जन्म से ही लड़का के रूप में पैदा हुई कैटी का बचपन से अपनी सेक्शुअलिटी से संघर्ष चलता रहा है। वहीं लड़की पैदा हुए एरिन (16 वर्ष) को लड़कों की तरह व्यवहार करना अच्छा लगता था। ओक्लाहामा के तुल्सा में आजकल इन दोनों के प्रेम के खूब चर्चे हैं। दोनों ने ही हार्मोन थैरेपी से अपना सेक्स बदल लिया। हैरत की बात यह है कि हार्मोंस बदलने से पहले दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल भी नहीं जानते थे।
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
10-11-2012, 01:55 PM | #2 |
Special Member
|
Re: प्यार की अनोखी कहानी
दोनों की मुलाकात ओक्लाहामा के ट्रांस जेंडर समर्थित समुह में भाग लेने के दौरान हुई और तभी से दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। कैटी कहती हैं कि जब मैंने एरिन को देखा तो मुझे समझ आ गया था कि मैं इसी के लिए बनी हूं। हम दोनों की कहानी भी बिल्कुल एक सी है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि दोनों का साइज एक-जैसा होने के कारण हम एक-दूसरे से कपड़े भी बदल लेते हैं।
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
10-11-2012, 01:55 PM | #3 |
Special Member
|
Re: प्यार की अनोखी कहानी
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
10-11-2012, 01:59 PM | #4 |
Special Member
|
Re: प्यार की अनोखी कहानी
सेक्स बदलने के बाद दोनों को पहचानना बहुत मुश्किल होता है कि यह वाकई में कभी विपरीत सेक्स के थे। हाईस्कूल के छात्र एरिन ने बॉडी को लड़कों जैसा बनाने के लिए टेस्टोस्टेरोन लिया है। वहीं, कैटी ने लड़की जैसे दिखने के लिए फीमेल कोर्स को पूरा कर लिया है। इसके लिए उसने एस्ट्रोजन लेना पड़ा। उन्हें आशा है कि इससे उनके प्राकृतिक रूप से स्तन उभर आएंगे। और इसके लिए उन्हें किसी भी तरह की सर्जरी नहीं करानी पड़ेगी।
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
10-11-2012, 02:00 PM | #5 |
Special Member
|
Re: प्यार की अनोखी कहानी
कैटी 15 साल की उम्र में पूरी तरह से लड़की बन गई थी। उनका कहना था, उनके शरीर से जन्म से ही भारी मात्रा में एस्ट्रोजन था, क्योंकि स्कूल के दौरान ही उनके पास एए-कप आकार के स्तर थे। लेकिन वह गलती से लड़का पैदा हो गईं। एस्ट्रोजन देने वाले डोनर को उनकी कहानी दिल को छू गई, उसने कैटी के इलाज में आने वाला खर्च 40 हजार डॉलर (करीब 21.8 लाख रुपए) दे दिए।
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
10-11-2012, 02:01 PM | #6 |
Special Member
|
Re: प्यार की अनोखी कहानी
बकौल कैटी, तीन साल उम्र से में लड़की बनना चाहती थी, गुड़िया से खेलना चाहती थी। मुझे अपने लड़कों जैसी शरीर से घृणा थी। मुझे हमेशा से लगता था कि कुछ गलत है। मैं बचपन से ही अपनी बातें किसी को नहीं बताती थी, लेकिन एरिन को मैं सब कुछ बताती हूं। वहीं, एरिन की भी कुछ ऐसी ही कहानी हैं। वे बताते हैं कि स्कूल के पहले दिन से उनके भीतर कोई लड़का छिपा हुआ था।
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
10-11-2012, 02:01 PM | #7 |
Special Member
|
Re: प्यार की अनोखी कहानी
टीचर किसी भी खेल में लड़के और लड़कियों की अलग-अलग लाइन बना देते थे और मुझे लड़कियों में ठूस देते थे। तब बहुत बुरा लगता था। उनका हमेशा चिंता लगी रहती थी, अगर मैंने किसी को बता दिया कि मैं लड़का बनना चाहता हूं तो लोग हंसेंगे। एरिन की मां डेनिस भी बचपन से उन्हें ब्यूटी कांटेस्ट और फीमेल बैलेट और क्लोगिंग डांस के लिए कहती थीं, लेकिन एरिन को अपने पिता के साथ मोटोक्रोस बाइक्स चलाना, ट्राइथलॉन और रॉक क्लाइमबिंग पसंद था।
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
10-11-2012, 02:02 PM | #8 |
Special Member
|
Re: प्यार की अनोखी कहानी
पिता एंड्रयू अब एरिन की ब्रेस्ट रिमुवल में मदद की। उन्होंने सर्जरी के लिए ६ हजार डॉलर (करीब 3.2 लाख रुपए) खर्च किए। वहीं छोटा भाई वेस्ले (11 वर्षीय) एरिन को बिग ब्रदर बुलाने लगा है। इससे उन्हें पुरुष की तरह जीवन जीने का हौसला मिलता है। कुछ साल पहले यह देखने में बड़ा ही गंदा लगता था कि मैं सुंदर लड़की होते हुए भी लड़का जैसी चीज करने की कोशिश करता था। कई लोग मुझे लेस्बियन बुलाते थे। उस समय मैं बड़ा मानसिक रूप से परेशान रहता था।
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
10-11-2012, 02:03 PM | #9 |
Special Member
|
Re: प्यार की अनोखी कहानी
इतना ही नहीं कई बार आत्महत्या का ख्याल मेरे दिल में आता था। मेरा स्कूल क्रिश्चियन स्कूल था और सेक्स बदलने के बाद मैं एक लड़की से डेट कर रहा था। स्कूल को बात पता लगी तो मुझे निकाल दिया गया। टॉप स्टूडेंट होने के बावजूद उन्होंने मुझे निकाल दिया, क्योंकि वह एक धार्मिक स्कूल था। उसके बाद दूसरे स्कूल में जाकर सब कुछ बदल गया, जब उनकी मुलाकत कैटी से हुई।
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
Bookmarks |
|
|