31-05-2013, 08:07 PM | #1 |
VIP Member
|
सिगरेट व तंबाकू सेहत के लिए नुकसानदायक हैæ
आइए जानें, सिगरेट में मौजूद कुछ ऐसे तत्वों के बारे में जिनका इस्तेमाल कहां होता है, यह जानने के बाद तो आप इससे तौबा कर ही लेंगे। टॉयलेट क्लीनर सिगरेट या तंबाकू *में फ्लेवर के लिए मिलाया जाने वाला तत्व अमोनिया, निकोटिन को गैस में बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल टॉयलेट क्लीनर, हेयर डाइ जैसे तत्वों में इस्तेमाल होता है। कोयला और पेट्रोल सिगरेट में पाया जाना वाला तत्व बेनजीन दरअसल, कोयला और पेट्रोलियम से निकलता है और इसे ईंधन में मिलाया जाता है। यह एक कार्सिनोजेनिक तत्व है जिससे ल्यूकेमिया और कैंसर का खतरा सबसे अधिक होता है। शवों का संरक्षण शवों को कई दिनों तक शवग्रह में सुरक्षित रखने के लिए उन पर फोर्मलडीहाइड नामक लिक्विड का लेप लगाया जाता है जो बहुत जहरीला है। इसका इस्तेमाल भी सिगरेट बनाने में किया जाता है। नेल पेंट रिमूवर नेल पेंट रिमूवर में इस्तेमाल होने वाले एसटोन का इस्तेमाल भी सिगरेट में होता है। कीटनाशक और ड्रग्स सिगरेट में मौजूद निकोटिन ड्रग्स के अलावा, कीटनाशकों में इस्तेमाल किया जाता है। जहर सिगरेट में इस्तेमाल होने वाले आर्सेनिक का इस्तेमाल चूहों को मारने वाले जहर में किया जाता है जबकि हाइड्रोजन सायनाइड का इस्तेमाल गैस चेंबर में इस्तेमाल होने वाली जहरीली गैस के लिए किया जाता है। बैटरी सिगरेट में इस्तेमाल होने वाले कैडमियम का इस्तेमाल बैटरी बनाने में किया जाता है। प्लास्टिक प्लास्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल- विनायल क्लोराइड का इस्तेमाल भी फिल्टर्ड सिगरेट में किया जाता है। इसके अलावा सिगरेट व तंबाकू के भीतर टार, इथाइल फ्लूरेट, कार्बन मोनोऑक्साईड, डीडीटी कई ऐसे तत्वों का इस्तेमाल होता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।[/size]
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|