My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > Hindi Forum > Debates
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 04-08-2012, 02:30 PM   #81
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: चर्चा पर खर्चा।

अन्ना हजारे का अनशन खत्म हो गया। टीम अन्ना ने राजनीतिक विकल्प देने का वायदा कर 16 महीने चले जन आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी। टीम अन्ना के इस आंदोलन की तुलना 1975 में जयप्रकाश नारायण द्वारा इमरजेंसी के खिलाफ चलाए गए आंदोलन से की जा रही है। खुद टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल देश के मौजूदा हालात को इमरजेंसी जैसा बता रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो मौजूदा आंदोलन 1975 के बाद देश का सबसे बड़ा जनउभार था। 'टाइम' पत्रिका ने इस आंदोलन को '2011 की टॉप 10 न्यूज स्टोरीज' में से एक बताया।

16 अगस्*त, 2011 को अन्*ना हजारे द्वारा शुरु किये गए अनशन को अगस्त क्रांति का नाम भी दिया गया। अन्ना का अनशन 12 दिनों तक लगातार चला था। यह अनशन तब टूटा, जब संसद के दोंनों सदनों ने अन्ना की मांगों का समर्थन किया और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। लेकिन यही सरकार टीम अन्*ना के मौजूदा अनशन के प्रति संवेदनहीन बनी रही।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 04-08-2012, 02:34 PM   #82
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: चर्चा पर खर्चा।


अन्ना हजारे व उनकी टीम को लेकर भी यही आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि राजनीति में कदम रखते ही टीम अन्ना का डूबना तय है। खैर, भविष्य जो भी हो यहां हम 1975 के आपातकाल विरोधी आंदोलन और टीम अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की कुछ खास बातों से रूबरू करा रहे हैं-
arvind is offline   Reply With Quote
Old 04-08-2012, 02:36 PM   #83
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: चर्चा पर खर्चा।

हाईटेक है अन्*ना का आंदोलन,इमरजेंसी में मीडिया पर भी बैन

21वीं सदी में भारतीय लोकतंत्र का यह पहला जनांदोलन है, जिसे देश के कई हिस्*सों से समर्थन मिला। आंदोलन में आधुनिक युग के सभी हाईटेक संसाधनों का इस्तेमाल हो रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए टीम अन्ना की खुद की वेबसाइट www.indiaagainstcorruption.org है।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी टीम अन्ना ने समर्थन की जबर्दस्त मुहिम चला रखी है। इनका फेसबुक पेज indiaagainstcorruption अब तक 6,30,665 लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है। ट्वीटर पर मौजूद इनके एकाउंट के 2,16,410 फॉलोअर्स है। इन्होंने अपने आंदोलन के प्रचार-प्रसार के लिए एसएमएस कैंपेन का भी इस्तेमाल किया।

वहीं इमरजेंसी के दौरान सरकार विरोधी खबरों और लिटरेचर पर पूरी तरह प्रतिबंध था। हालात ये थे कि इमरजेंसी के विरोध में बनी अमृत नाहटा की फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' के सभी प्रिंट सरकार ने जला दिए थे। इस फिल्म में शबाना आजमी ने गूंगी जनता का प्रतीकात्*मक चरित्र निभाया था।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 04-08-2012, 02:37 PM   #84
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: चर्चा पर खर्चा।

यहां सभी हैं समाजसेवी, वहां थे राजनीतिज्ञ

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का नेतृत्व कर रही टीम अन्ना के अधिकांश सदस्य समाजसेवी हैं। इनमें से कई एनजीओ भी चलाते हैं और उन्हें समाजसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण पुरस्कार भी मिल चुके हैं। मसलन टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल को रेमन मैगसेसे पुरस्कार और आईआईएम गोल्ड मेडल मिल चुका है। टीम की सदस्य किरण बेदी खुद भी एनजीओ चलाती हैं और रेमन मैगसेसे अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। स्वयं अन्ना हजारे को 1992 में भारत सरकार समाज सेवा के लिए पद्मभूषण से सम्मानित कर चुकी है।

वहीं 1975 की इमरजेंसी के विरोध में उतरने वाले सभी सदस्य खांटी राजनीतिज्ञ थे। पुराने सोशलिस्ट और इंदिरा गांधी के धुर विरोधी जयप्रकाश्*ा नारायण ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस आंदोलन से निकले अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्*ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडिज, शरद यादव, रामकृष्ण हेगडे़* आदि बाद में भारतीय राजनीति की धुरी बने।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 04-08-2012, 02:39 PM   #85
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: चर्चा पर खर्चा।

यहां भ्रष्टाचार है मुद्दा, वहां था चुनाव में धांधली

टीम अन्*ना मौजूदा सरकार के घोटालों और भष्टाचार का विरोध कर रही है। टीम ने इस मुहिम की शुरुआत 29 अक्*टूबर, 2010 को एक प्रेस कांफ्रेंस से की थी। तब टीम ने कॉमनवेल्*थ गेम्स में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया था। संगठन ने बाद में हाउसिंग लोन स्कैम, आदर्श हाउसिंग स्कैम, 2 जी स्कैम और राडिया टेप स्कैंडल को जोरशोर से उठाया। अंततः इस टीम ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में 5 अप्रैल 2011 से जनलोकपाल कानून के पक्ष में आमरण अनशन की शुरूआत की। इसके बाद से यह आंदोलन पिछले डेढ़ सालों से जारी है।

जेपी का आंदोलन इमरजेंसी के विरोध में था। इसकी शुरुआत तब हुई जब 25 जून, 1975 को इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। यह सब हुआ इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले से जिसमें इंदिरा गांधी को चुनाव में धांधली करने का दोषी पाया गया और उन पर छह वर्षों तक कोई भी पद संभालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लेकिन इंदिरा गांधी ने इस फैसले को मानने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की घोषणा की और 26 जून को आपातकाल लागू करने की घोषणा कर दी गई।

आपातकाल लागू होते ही आंतरिक सुरक्षा कानून (मीसा) के तहत राजनीतिक विरोधियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडिज और अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल थे। आपातकाल लागू करने के लगभग दो साल बाद विरोध की लहर तेज होती देख प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकसभा भंग कर चुनाव कराने की सिफारिश कर दी। चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई। खुद इंदिरा गांधी रायबरेली से चुनाव हार गईं। जनता पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आई और मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने।
arvind is offline   Reply With Quote
Old 14-09-2012, 04:08 PM   #86
ndhebar
Special Member
 
ndhebar's Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Location: Kerrville, Texas
Posts: 4,605
Rep Power: 49
ndhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to ndhebar
Default Re: चर्चा पर खर्चा।

वो आन्दोलन जहाँ सफल हुआ था
इसकी तो मुझे हवा निकलती नजर आ रही है
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को
मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए
बिगड़ैल
ndhebar is offline   Reply With Quote
Old 22-11-2012, 07:32 AM   #87
Sameerchand
Member
 
Sameerchand's Avatar
 
Join Date: Nov 2012
Location: दिल्ली
Posts: 242
Rep Power: 12
Sameerchand will become famous soon enough
Default Re: चर्चा पर खर्चा।

अब लगता है लोग कंजूस हो गए हैं। कोई चर्चा पर खर्चा नहीं करता
Sameerchand is offline   Reply With Quote
Old 22-11-2012, 08:24 AM   #88
Sikandar_Khan
VIP Member
 
Sikandar_Khan's Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Location: kanpur-(up)
Posts: 14,034
Rep Power: 68
Sikandar_Khan has a reputation beyond reputeSikandar_Khan has a reputation beyond reputeSikandar_Khan has a reputation beyond reputeSikandar_Khan has a reputation beyond reputeSikandar_Khan has a reputation beyond reputeSikandar_Khan has a reputation beyond reputeSikandar_Khan has a reputation beyond reputeSikandar_Khan has a reputation beyond reputeSikandar_Khan has a reputation beyond reputeSikandar_Khan has a reputation beyond reputeSikandar_Khan has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to Sikandar_Khan
Default Re: चर्चा पर खर्चा।

समीर भाई ! आजकल मंहगाई बहुत ज्यादा है इसलिए लोग खर्चा कम कर रहे हैँ |
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..."

click me
Sikandar_Khan is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
charcha, discussions


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 04:37 PM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.